Skip to main content

ताजा खबर

Jasprit Bumrah ने दिया वाइफ Sanjana को इंटरव्यू, आखिर में दोनों ने बोली एक-दूसरे को मजेदार बात

Jasprit Bumrah ने दिया वाइफ Sanjana को इंटरव्यू आखिर में दोनों ने बोली एक-दूसरे को मजेदार बात

Sanjana And Jasprit Bumrah (Photo Source: Instagram)

इस वक्त क्रिकेट जगत में सिर्फ Jasprit Bumrah की बात हो रही है, पाकिस्तान के खिलाफ इस खिलाड़ी ने दमदार गेंदबाजी कर टीम इंडिया को हारने से बचा लिया। दूसरी ओर इस वर्ल्ड कप में बुमराह की वाइफ Sanjana बतौर एंकर काम कर रही हैं, ऐसे में मैच के बाद उन्होंने बुमराह का एक मजेदार इंटरव्यू लिया।

किस-किस को आउट किया Jasprit Bumrah ने

Jasprit Bumrah की घातक गेंदबाजी के आगे पाक टीम 120 रनों का छोटा टारगेट अपने नाम नहीं कर पाई, साथ ही बुमराह ने 19वें ओवर में टीम की जीत को पक्का कर दिया था। वहीं इस मैच में बुमराह ने सबसे पहले बाबर को पवेलियन का रास्ता दिखाया , उसके बाद उन्होंने रिजवान को आउट किया और आखिरी में Iftikhar Ahmed को भी इसी गेंदबाज ने आउट किया। बुमराह के अलावा हार्दिक ने भी दमदार प्रदर्शन करते हुए 2 बल्लेबाजों को विकेट लिया था।

वाइफ Sanjana ने Jasprit Bumrah से आखिर में क्या पूछ लिया?

*Jasprit Bumrah ने मैच के बाद वाइफ Sanjana को दिया एक इंटरव्यू।
*इस दौरान Sanjana ने बुमराह से की गेंदबाजी के बारे में बातचीत।
*आखिरी में बुमराह ने वाइफ को बोला आपसे 30 मिनट बाद मिलता हूं।
*जिसके जवाब में वाइफ Sanjana ने बुमराह को कहा- What’s for dinner।

Sanjana और Jasprit Bumrah का ये वीडियो जरूर देखना आप

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

A post shared by ICC (@icc)

कुछ इस तरह से बल्लेबाजों को आउट किया था बुमराह ने

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

A post shared by ICC (@icc)

शोएब अख्तर ने हार पर दिया बयान

दूसरी ओर इस समय पर पाकिस्तान सभी के निशाने पर है, हर कोई इस टीम की जमकर आलोचना कर रहा है। इस बीच टीम के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर का भी बयान आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अख्तर ने पाक टीम की हार के बाद कहा कि, देश को दुख हुआ है और हमारा मोराल डाउन है। आगे बोलते हुए अख्तर ने कहा कि- आपको एक-दूसरे के लिए खेलना होता है, देश के लिए खेलना होता है और आपको इंटेंट दिखाना होता कि आपको मैच जीतना है ये काफी निराशानजक है।

আরো ताजा खबर

वनडे टीम से जुड़ने से पहले तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे तिलक वर्मा: रिपोर्ट्स

Tilak Varma (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा जल्द ही इंडिया ए की तरफ से मैदान पर नजर आ सकते हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ...

NZ vs IND 2026: भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में इन 3 बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन

  NZ vs IND T20I Series 2026 (Image credit Twitter – X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज 1 नवंबर 2026 को समाप्त हुई। भारत ने...

NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड बनाम भारत टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टाॅप-3 गेंदबाज 

Mitchell Santner (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम इस समय ऑल फाॅर्मेट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड दौरे पर है। 1 नवंबर, 2026 रविवार को दोनों टीमों के बीच पांच...

भारत के खिलाफ गरजा ग्लेन फिलिप्स का बल्ला! T20I सीरीज में 341 रन जड़कर बना दिया नया विश्व रिकॉर्ड

NZ vs IND: Glenn Phillips Shatters World Record for Most Runs in a Bilateral T20I Series (image via getty) रविवार, 1 नवंबर को न्यूजीलैंड के आक्रामक बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने...