Skip to main content

ताजा खबर

एक ही फ्रेम में नजर आए तीन दिग्गज द्रविड़, युवराज और तेंदुलकर, सोशल मीडिया पर VIRAL हुई तस्वीर

Rahul Dravid, Yuvraj Singh, Sachin Tendulkar (Photo Source: X/Twitter)

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में 9 जून के दिन का महामुकाबला भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच न्यूयॉर्क में खेला जा रहा है। पाकिस्तान इस मैच को अपने नाम करते हुए नजर आ रही है। इस हाईवोल्टेज मैच का लुत्फ उठाने के लिए कई दिग्गज खिलाड़ी न्यूयॉर्क पहुंचे हैं। जिसमें टूर्नामेंट के ग्लोबल एंबेसडेर युवराज सिंह और मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर भी शामिल है।

इस बीच बीसीसीआई ने एक खास तस्वीर साझा की है। जिसमें भारतीय क्रिकेट के तीन दिग्गज खिलाड़ी मौजूदा हेड कोच राहुल द्रविड़, युवराज सिंह और सचिन तेंदुलकर एक साथ एक ही फ्रेम में नजर आ रहे हैं।

बीसीसीआई ने शेयर की खास तस्वीर

बीसीसीआई ने राहुल द्रविड़, युवराज सिंह और सचिन तेंदुलकर की तस्वीर को साझा करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा,

‘भारत के तीन महान दिग्गज एक फ्रेम में, Quick Trivia..! इस फ्रेम में कितने इंटरनेशनल रन और विकेट हैं’

यहां देखें द्रविड़, युवराज और तेंदुलकर की वो खास तस्वीर-

टी20 में पहली बार पाकिस्तान के खिलाफ ऑलआउट हुई टीम इंडिया

भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे मुकाबले की बात करें तो बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था, जो सही साबित हुआ। टीम इंडिया पहले बैटिंग करते हुए 19 ओवरों में 119 रनों पर ऑलआउट हो गई। आपको बता दें यह पहली बार है जब टी20 फॉर्मेट में भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ ऑलआउट हुई है।

दोनों ओपनर रोहित शर्मा (13), विराट कोहली (4) के आउट होने के बाद ऋषभ पंत और अक्षर पटेल की जोड़ी ने थोड़ा खेल को संभाला। अक्षर पटेल 20 रन बनाकर नसीम शाह के खिलाफ 8वें ओवर में विकेट गंवा बैठे। फिर 12वें ओवर से टीम इंडिया का मिडिल ऑर्डर पूरा बिखर गया।

ऋषभ पंत (42), सूर्यकुमार यादव (7), शिवम दुबे (3), हार्दिक पांड्या (7) और रवींद्र जडेजा गोल्डन डक पर आउट हो गए। ऋषभ पंत ने 31 गेंदों में 6 चौकों की मदद से सर्वाधिक 42 रनों की पारी टीम के लिए खेली।

আরো ताजा खबर

Women’s T20 WC 2026: मारिजान काप के ऐतिहासिक प्रदर्शन के चलते साउथ अफ्रीका ने भारत को 6 विकेट से हराया 

South Africa Women vs India Women, 18th Match (Image Credit- Twitter X) जारी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 18वां मैच आज 21 जून, रविवार को भारत और साउथ...

Women’s T20 World Cup 2026: श्रेयंका पाटिल की चोट से भारत को बड़ा झटका, पूर्व दिग्गज मिताली राज ने जताई चिंता

Women’s T20 World Cup 2026 Mithali Raj (Image credit Twitter – X) भारतीय महिला टीम की स्टार ऑलराउंडर श्रेयंका पाटिल चोट के कारण महिला टी20 विश्व कप 2026 से बाहर...

SL A vs IND A, Final: ट्राई-नेशन ‘ए’ सीरीज पर इंडिया ‘ए’ का हुआ कब्जा, फाइनल में श्रीलंका ‘ए’ को 66 रन से हराया

IND A vs SL A Tri Nation A series final 2026 (image via BCCI/X) आज (21 जून) श्रीलंका के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए ट्राई-नेशन ‘ए’ सीरीज के...

Womens T20 WC 2026: भारत ने टाॅस जीतकर साउथ अफ्रीका के खिलाफ किया बल्लेबाजी का फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

South Africa Women vs India Women (Image Credit- Twitter X) यूके में जारी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का एक रोमांचक मुकाबला साउथ अफ्रीका और भारत की महिला टीमों के...