
(Image Credit- Instagram)
क्रिकेट जगत में सालों से विराट कोहली और बाबर आजम की तुलना होती आई है, कोई बाबर को बेस्ट बोलता है तो कोई विराट को टॉप का मानता है। वहीं दोनों बल्लेबाजों की Cover drive के सभी फैन है, अब उनकी Cover drive को लेकर कुछ खिलाड़ियों से सवाल पूछा गया है और फैन्स को ये मजेदार वीडियो काफी पसंद आया है।
एक-दूसरे की हमेशा इज्जत करते हैं विराट और बाबर
भले ही विराट और बाबर के फैन्स में आपस में हमेशा लड़ाई करते हुए नजर आ जाते हैं, लेकिन ये दोनों बल्लेबाज एक-दूसरे की काफी इज्जत करते हैं। जिसका नजारा कई बार मैदान पर भी देखने को मिला है, साथ ही विराट समय-समय पर बाबर को टिप्स भी देते हैं और पाक टीम का कप्तान कोहली से उनकी जर्सी भी ले चुका है।
विराट और बाबर की Cover drive को लेकर फिर मचा बवाल
*राशिद खान और रबाडा ने कोहली की Cover drive को बताया बेस्ट।
*Wiese और Joshua Little को Babar की Cover drive शानदार लगती है।
*Rahmanullah Gurbaz ने दोनों बल्लेबाजों को दिया अपना वोट।
*नीदरलैंड टीम के गेंदबाज ने बोला विराट बस मुझे Cover drive ना मारे।
ये वीडियो वायरल हो रहा है विराट और बाबर आजम से जुड़ा हुआ
A post shared by ICC (@icc)
कप्तान बाबर भी तैयार हैं आज के सुपर हिट मैच के लिए
A post shared by ICC (@icc)
इस मेगा टूर्नामेंट में पाक टीम से एक बार हारी है टीम इंडिया
जी हां, ICC के हर टूर्नामेंट में टीम इंडिया हमेशा पाकिस्तान को पस्त करती है, टी20 वर्ल्ड कप में भी रोहित की सेना का रिकॉर्ड पाक के खिलाफ दमदार है। वहीं टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया सिर्फ एक बार ही आज तक पाकिस्तान से हारी है, ये हार भारतीय टीम को 2021 के टी20 वर्ल्ड कप में मिली थी और दुबई में हुए इस मैच में पाक टीम ने भारत को 10 विकेट से मात देते हुए इतिहास रच दिया था। लेकिन उसके बाद अगले साल यानी की साल 2022 के टी20 वर्ल्ड कप में फिर से टीम इंडिया ने बाबर की टीम को हरा दिया था।
NZ vs IND 4th ODI: क्या तीसरे वनडे की तरह चौथा मैच भी चढ़ेगा बारिश की भेंट, जानें मौसम का हाल?
‘यह सालों की मेहनत का नतीजा है’ – टेस्ट डेब्यू में शतक जड़ने वाले रहमानुल्लाह जादरान का बयान
“उन्होंने मुझसे यही कहा” – न्यूजीलैंड में गेंदबाजी के लिए आकिब नबी को विराट-रोहित से मिली खास टिप्स
NZ vs IND 2026, 4th ODI: चौथा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

