Skip to main content

ताजा खबर

नेट्स में कप्तान रोहित शर्मा ने लगाया पूरा जोर, पाकिस्तान के खिलाफ बल्ले से मचाएंगे शोर

Rohit Sharma (Image Credit- Instagram)

विराट कोहली के अलावा बल्लेबाजी में कप्तान रोहित शर्मा भी पाकिस्तान के लिए बहुत बड़ा खतरा हैं, जहां टूर्नामेंट के पहले ही मैच से हिटमैन ने अपने इरादे साफ कर दिए थे। साथ ही वो इस मुहा मुकाबले से पहले गजब के जोश में नजर आए, इस दौरान रोहित ने हर डिपार्टमेंट में जमकर जोर लगाया और सुपर हिट मैच के लिए खुद को तैयार किया। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है।

पहले मैच में बोला था कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला

टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड का आगाज आयरलैंड को हरा के किया था, इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने दमदार प्रदर्शन किया था। जहां हिटमैन ने बल्लेबाजी के दौरान अर्धशतक लगाया था और 37 गेंदों पर 52 रन बनाए थे, साथ ही आयरलैंड के खिलाफ उनके कुछ दमदार शॉट्स भी देखने को मिले थे और ऐसे में अब उनसे फिर बड़ी पारी की उम्मीद है सभी को। वैसे पूर्व खिलाड़ियों के अनुसार ये रोहित शर्मा का आखिरी टी20 वर्ल्ड कप हो सकता है,ऐसे में रोहित अपनी कप्तानी में वर्ल्ड कप जीतने का सपना पूरा करना चाहेंगे इस बार।

कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला बनेगा आज रन मशीन

*आज टीम इंडिया के सामने होगी टी20 वर्ल्ड कप में पाक टीम की चुनौती।
*मैच से पहले कप्तान रोहित शर्मा ने अभ्यास के दौरान की जमकर मेहनत।
*नेट्स में की काफी देर तक बल्लेबाजी, तो Fielding में भी लगाया जोर।
*इन दिनों दमदार लय में दिख रहे हैं हिटमैन, बतौर ओपनर होगी बड़ी जिम्मेदारी।

नेट्स में शानदार बल्लेबाजी करते हुए कप्तान रोहित शर्मा

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Star Sports India (@starsportsindia)

पंत पर भी होगी सभी की नजर

विराट, रोहित और हार्दिक के अलावा सभी की नजर ऋषभ पंत पर होगी, जिन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ अभ्यास मैच में और आयरलैंड के खिलाफ दमदार बल्लेबाजी की थी। ऐसे में आज भी पंत पाकिस्तान के खिलाफ विस्फोटक पारी खेल सकते हैं, वैसे इस बल्लेबाज की फिटनेस में पहले से काफी सुधार हुआ है और सड़क हादसे के बाद से पंत काफी पतले भी हो गए हैं।

हिटमैन ने ऋषभ पंत को लेकर क्या बोला?

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Star Sports India (@starsportsindia)

আরো ताजा खबर

NZ vs IND 4th ODI: क्या तीसरे वनडे की तरह चौथा मैच भी चढ़ेगा बारिश की भेंट, जानें मौसम का हाल?

Bay Oval, Mount Maunganui (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड और भारत के बीच इस समय पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। वनडे सीरीज के तीन मैच अभी...

‘यह सालों की मेहनत का नतीजा है’ – टेस्ट डेब्यू में शतक जड़ने वाले रहमानुल्लाह जादरान का बयान

Rahmanullah Zadran smashed century on his Test debut (image via X) जिम्बाब्वे के खिलाफ अपने टेस्ट डेब्यू में रहमानुल्लाह जादरान का 113 रन बनाना सिर्फ एक यादगार उपलब्धि नहीं थी,...

“उन्होंने मुझसे यही कहा” – न्यूजीलैंड में गेंदबाजी के लिए आकिब नबी को विराट-रोहित से मिली खास टिप्स

Auqib Nabi reveals seam-bowling advice from Virat Kohli, Rohit Sharma, and Shubman Gill in New Zealand (image via getty) भारतीय तेज गेंदबाज आकिब नबी ने न्यूजीलैंड के मौजूदा दौरे पर...

NZ vs IND 2026, 4th ODI: चौथा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

NZ vs IND 2026, 4th ODI: Match Preview (image via getty) शुक्रवार, 13 नवंबर को माउंट मौनगानुई के बे ओवल में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले चौथे वनडे मैच में...