Skip to main content

ताजा खबर

“तेल लगाओ डाबर का, विकेट गिराओ बाबर का”- IND vs PAK मैच से पहले ऋषभ पंत ने क्यों दिया ये बयान?

Rajat Sharma & Rishabh Pant (Photo Source: X)

दिसंबर 2022 में एक भयानक कार दुर्घटना से उबरने के बाद स्टार भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने IPL 2024 के जरिए क्रिकेट मैदान पर वापसी की। इसके बाद पंत को टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारत की टीम में चुना गया। टीम इंडिया टी-20 वर्ल्ड कप में अब अपना अगला मुकाबला 9 जून को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी और इस मैच से पहले विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का एक वीडियो वायरल हो रहा है।

आपको पता होगा कि जब भी भारत और पाकिस्तान की टीम आमने-सामने होती है तो लोग इस मैच का लुत्फ उठाने के लिए हर काम-काज तक छोड़ देते हैं। भारत और पाकिस्तान ही नहीं, बल्कि कई अन्य देशों के क्रिकेट फैंस भी इस राइवलरी को एंजॉय करते हैं और मैदान पर भी बहुत कुछ घटता है। इसी को लेकर इस भारत-पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप मैच से पहले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने ‘तेल लगाओ डाबर का और विकेट गिराओ बाबर का’ वाली लाइन पर बयान दिया है।

बाबर आजम को लेकर हो रहे नारेबाजी पर ऋषभ पंत का बयान

दरअसल, टी20 वर्ल्ड कप 2024 में जाने से पहले ऋषभ पंत का एक इंटरव्यू इंडिया टीवी पर रिकॉर्ड किया गया। आप की अदालत शो में रजत शर्मा ने ऋषभ पंत से पूछा कि भारत बनाम पाकिस्तान मैच में ये नारे खूब लगते हैं कि तेल लगाओ डाबर का, विकेट गिराओ बाबर का।

इस पर पंत ने हंसते हुए कहा, “मैं ये बोलना चाहता हूं कि अगर हम एक खिलाड़ी के तौर पर देखें वो लोग भी अपनी देश के लिए काफी मेहनत करते हैं। ऐसा नहीं है कि एक नोंक झोक लगी रहती है, लेकिन इसमें एक दिलचस्प चीज है कि इमोशन एकसाथ आता है, जैसे एक देश के तौर पर भारत, एक देश के तौर पर पाकिस्तान। फैंस भी नए-नए नैरेटिव स्टार्ट करते हैं, जैसे आपने बोला कि…तेल लगाओ डाबर का, विकेट लो बाबर का। सर ये सब चीजें और इंट्रस्टिंग बनाती हैं।”

आपको बता दें कि, टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अब तक भारत और पाकिस्तान के बीच कुल 7 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 6 मुकाबले भारत ने जीते हैं और सिर्फ एक मैच में पाकिस्तान को जीत मिली है। 2021 में विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम को हार मिली थी। वहीं, 2022 में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को आखिरी गेंद तक चले मुकाबले में मात दी थी।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND 4th ODI: क्या तीसरे वनडे की तरह चौथा मैच भी चढ़ेगा बारिश की भेंट, जानें मौसम का हाल?

Bay Oval, Mount Maunganui (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड और भारत के बीच इस समय पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। वनडे सीरीज के तीन मैच अभी...

‘यह सालों की मेहनत का नतीजा है’ – टेस्ट डेब्यू में शतक जड़ने वाले रहमानुल्लाह जादरान का बयान

Rahmanullah Zadran smashed century on his Test debut (image via X) जिम्बाब्वे के खिलाफ अपने टेस्ट डेब्यू में रहमानुल्लाह जादरान का 113 रन बनाना सिर्फ एक यादगार उपलब्धि नहीं थी,...

“उन्होंने मुझसे यही कहा” – न्यूजीलैंड में गेंदबाजी के लिए आकिब नबी को विराट-रोहित से मिली खास टिप्स

Auqib Nabi reveals seam-bowling advice from Virat Kohli, Rohit Sharma, and Shubman Gill in New Zealand (image via getty) भारतीय तेज गेंदबाज आकिब नबी ने न्यूजीलैंड के मौजूदा दौरे पर...

NZ vs IND 2026, 4th ODI: चौथा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

NZ vs IND 2026, 4th ODI: Match Preview (image via getty) शुक्रवार, 13 नवंबर को माउंट मौनगानुई के बे ओवल में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले चौथे वनडे मैच में...