
Virat Kohli (Image Credit- Instagram)
पाकिस्तान टीम के खिलाफ हमेशा से विराट कोहली का बल्ला जमकर चलता है, खासकर टी20 वर्ल्ड कप में कोहली इस टीम के खिलाफ रनों की होली खेलते हैं। ऐसे में इस बार फिर से सभी फैन्स को विराट से काफी उम्मीदें हैं, तो दूसरी ओर इस बल्लेबाज ने खास मुकाबले के लिए नेट्स में जमकर पसीना बहाया है।
आयरलैंड के खिलाफ फ्लॉप रहा था ये बल्लेबाज
जी हां, टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अपना पहला मैच आयरलैंड के खिलाफ खेला था, लेकिन इस मैच में विराट कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। जहां आयरलैंड टीम ने कोहली को मात्र 1 रन पर आउट कर दिया था, उससे पहले विराट ने बांग्लादेश के खिलाफ हुआ अभ्यास मैच भी नहीं खेला था। लेकिन उसके बाद भी टीम और कप्तान रोहित को उनपर काफी ज्यादा भरोसा है।
पाकिस्तान टीम डर गई विराट कोहली का अभ्यास देख
*पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले विराट ने नेट्स में बहाया जमकर पसीना।
*कोहली ने काफी देर तक किया नेट्स में बल्लेबाजी का स्पेशल अभ्यास।
*एक के बाद एक लगाए काफी सारे कड़क शॉट्स, दिखे पुरानी लय में।
*बाद में साथी खिलाड़ियों के साथ मजाक-मस्ती करते दिखे विराट।
एक नजर डालते हैं विराट कोहली के अभ्यास वाले वीडियो पर
A post shared by ICC (@icc)
इस बल्लेबाज को लेकर क्या बोले कप्तान रोहित शर्मा?
A post shared by ICC (@icc)
पाक टीम के खिलाफ दमदार रिकॉर्ड है कोहली का
टी20 वर्ल्ड कप में विराट का पाक टीम के खिलाफ दमदार रिकॉर्ड है, इसलिए फैन्स को इस बार भी कोहली से बड़ी पारी की उम्मीद है। जहां इस बल्लेबाज ने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में 5 मैच खेले हैं, जिसमें विराट के नाम कुल 308 रन है और इस दौरान उन्होंने ने 4 अर्धशतक भी अपने नाम किए हैं, वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में पाक के खिलाफ विराट ने यादगार पारी खेलते हुए नाबाद 82 रन बनाए थे। ऐसे में आज देखना अहम होगा की कोहली का प्रदर्शन बल्लेबाजी में कैसा रहता है, साथ ही आमिर के खिलाफ भी वो काफी सालों बाद खेलने जा रहे हैं।
R Ashwin ने किया बड़ा खुलासा, कहा ‘वनडे वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान बनेंगे CSK के नए हेड कोच’
AUS vs BAN: कैमरन ग्रीन का विकेट लेते ही Taskin Ahmed ने किया अनोखा सेलिब्रेशन, देखें वायरल वीडियो
“Devdutt Padikkal अच्छा विकल्प हैं” – भारत के नंबर-3 को लेकर AB de Villiers का बड़ा बयान
Duleep Trophy: वसीम जाफर से लेकर सुनील गावस्कर तक, टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-6 बल्लेबाज

