Skip to main content

ताजा खबर

टी20 वर्ल्ड कप 2024: नीदरलैंड और जीत के बीच में आए डेविड मिलर, दक्षिण अफ्रीका ने महत्वपूर्ण मैच अपने नाम किया

SA vs NED (Pic Source-X)

आज यानी 8 जून को खेले गए आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के रोमांचक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूयॉर्क में नीदरलैंड को चार विकेट से करारी शिकस्त दी। इस मैच में दक्षिण अफ्रीका की ओर से अनुभवी बल्लेबाज डेविड मिलर और Tristan Stubbs ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

नीदरलैंड ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 103 रन बनाए थे। टीम की ओर से Sybrand Engelbrecht ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 45 गेंदों में दो चौके और एक छक्के की मदद से 40 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। Engelbrecht नीदरलैंड की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। लोगन वैन बीक ने 23 रनों की शानदार पारी खेली। इन दो खिलाड़ियों के अलावा कोई भी अन्य बल्लेबाज 20 रन का आंकड़ा पार नहीं कर पाया।

विक्रमजीत सिंह ने 12 रन बनाए जबकि कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स 10 रन के निजी स्कोर पर वापस पवेलियन लौट गए। दक्षिण अफ्रीका की ओर से सभी गेंदबाजों ने अपना काम बखूबी से निभाया। टीम की ओर से Ottneil Baartman ने चार ओवर में 11 रन देकर चार विकेट झटके। मार्को जानसेन ने चार ओवर में 20 रन देकर दो विकेट झटके जबकि एनरिच नॉर्टजे ने चार ओवर में 19 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।

डेविड मिलर ने दक्षिण अफ्रीका की ओर से खेली नाबाद मैच विनिंग पारी

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत काफी खराब हुई और उन्होंने पहली गेंद पर ही अपना पहला विकेट खो दिया। क्विंटन डी कॉक नीदरलैंड के खिलाफ बिना खाता खोले ही रनआउट हो गए। रीजा हेंड्रिक्स का प्रदर्शन भी काफी खराब रहा और वो तीन रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। एडन मार्करम भी अपना खाता नहीं खोल पाए। दक्षिण अफ्रीका ने 12 रन पर अपने चार महत्वपूर्ण विकेट खो दिए थे।

हालांकि इसके बाद डेविड मिलर और Tristan Stubbs ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और पांचवें विकेट के लिए 65 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। डेविड मिलर ने 51 गेंदों में 3 चौके और 4 छक्कों की मदद से 59* रनों की मैच विनिंग पारी खेली। डेविड मिलर के अलावा Tristan Stubbs ने 33 रनों का योगदान दिया। नीदरलैंड की ओर से लोगन वैन बीक ने चार ओवर में 21 रन देकर दो विकेट झटके जबकि विवियन किंगमा ने चार ओवर में 12 रन देकर दो विकेट हासिल किए।

The Celebration by David Miller 💪 pic.twitter.com/rvPrINlbip

— Johns. (@CricCrazyJohns) June 8, 2024

STAND UP & SALUTE, DAVID MILLER 👌

– The Crisis man of South Africa. pic.twitter.com/xwzSkIxfMu

— Johns. (@CricCrazyJohns) June 8, 2024

THE WINNING ROAR OF DAVID MILLER. 🥶 pic.twitter.com/zAzUavyp76

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) June 8, 2024

David Miller saved South Africa 🔥#SAvsNED pic.twitter.com/NMWzaBK4H2

— Desi Bhayo (@desi_bhayo88) June 8, 2024

JOB DONE IN NYC. 🗽| #NEDvSA

David Miller leads us to victory.

That’s 2 wins in 2 matches. 🟢🟡#WozaNawe #BePartOfIt #OutOfThisWorld #T20WorldCup pic.twitter.com/ml7Ux8r7mG

— Proteas Men (@ProteasMenCSA) June 8, 2024

David Miller- 59(51)*, Strike rate- 115

Once a legend said “Strike rate is overrated” pic.twitter.com/YmBnfshBUy

— TukTuk Academy (@TukTuk_Academy) June 8, 2024

DAVID MILLER 🔥🔥🔥🔥

I’LL SAY IT AGAIN AND I’LL SAY IT A 100 TIMES MORE.. OUR ONLY CLUTCH PLAYER WE HAVE!!!!!

HE WAS THE DIFFERENCE! CHANGED THE MOMENTUM OF THE MATCH BIG TIME!

NED CAN FUCK OFF!!! #T20WorldCup #SAvNED pic.twitter.com/JmXbw0zg6f

— Lawrence Bailey ⚪ 🇿🇦 (@LawrenceBailey0) June 8, 2024

David Miller’s brilliant half-century helps the Proteas to their second #T20WorldCup win ✅🇿🇦 pic.twitter.com/fQMcZbLeEX

— SuperSport 🏆 (@SuperSportTV) June 8, 2024

The Name Is David Miller 🔥🔥 pic.twitter.com/cQZ5IuF9m5

— RVCJ Media (@RVCJ_FB) June 8, 2024

Take a bow, David Miller. What an innings under so much pressure 🔥🔥🔥#tapmad #HojaoADFree #T20WorldCup pic.twitter.com/3ywayueAhZ

— Farid Khan (@_FaridKhan) June 8, 2024

আরো ताजा खबर

NZ vs IND 4th ODI: क्या तीसरे वनडे की तरह चौथा मैच भी चढ़ेगा बारिश की भेंट, जानें मौसम का हाल?

Bay Oval, Mount Maunganui (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड और भारत के बीच इस समय पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। वनडे सीरीज के तीन मैच अभी...

‘यह सालों की मेहनत का नतीजा है’ – टेस्ट डेब्यू में शतक जड़ने वाले रहमानुल्लाह जादरान का बयान

Rahmanullah Zadran smashed century on his Test debut (image via X) जिम्बाब्वे के खिलाफ अपने टेस्ट डेब्यू में रहमानुल्लाह जादरान का 113 रन बनाना सिर्फ एक यादगार उपलब्धि नहीं थी,...

“उन्होंने मुझसे यही कहा” – न्यूजीलैंड में गेंदबाजी के लिए आकिब नबी को विराट-रोहित से मिली खास टिप्स

Auqib Nabi reveals seam-bowling advice from Virat Kohli, Rohit Sharma, and Shubman Gill in New Zealand (image via getty) भारतीय तेज गेंदबाज आकिब नबी ने न्यूजीलैंड के मौजूदा दौरे पर...

NZ vs IND 2026, 4th ODI: चौथा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

NZ vs IND 2026, 4th ODI: Match Preview (image via getty) शुक्रवार, 13 नवंबर को माउंट मौनगानुई के बे ओवल में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले चौथे वनडे मैच में...