Skip to main content

ताजा खबर

टी20 वर्ल्ड कप 2024: एडन मार्करम ने गजब की फील्डिंग कर नीदरलैंड के कप्तान को किया रनआउट, आप भी देखें वीडियो

SA vs NED (Pic Source-X)

इस समय आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का शानदार मुकाबला दक्षिण अफ्रीका और नीदरलैंड के बीच न्यूयार्क में खेला जा रहा है। इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। उनका यह फैसला अभी तक काफी सही साबित हुआ है और नीदरलैंड के बल्लेबाजों ने इस मैच में काफी निराशाजनक बल्लेबाजी की है।

इस मैच में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडन मार्करम ने काफी अच्छी फील्डिंग करते हुए नीदरलैंड के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स को रनआउट किया। एडन मार्करम की फील्डिंग को देख नीदरलैंड के सभी खिलाड़ी दंग रह गए।

बता दें, नीदरलैंड की पारी के 12वें ओवर में स्कॉट एडवर्ड्स ने Anrich Nortje की गेंद को आराम से खेला जिसके बाद वो रन लेने के लिए भागे। एडन मार्करम ने काफी तेजी से गेंद को पकड़ा और नॉन स्ट्राइकर एंड की ओर मारा। स्कॉट एडवर्ड्स सही समय पर क्रीज के अंदर नहीं पहुंच पाए और रनआउट हो गए। स्कॉट एडवर्ड्स ने इस मुकाबले में सिर्फ 10 रन बनाए।

दक्षिण अफ्रीका को मैच जीतने के लिए 20 ओवर में 104 रन बनाने होंगे

दक्षिण अफ्रीका को अगर नीदरलैंड के खिलाफ मैच जीतना है तो उन्हें 20 ओवर में 105 रन बनाने होंगे। टीम के गेंदबाजों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और नीदरलैंड के बल्लेबाजों को खामोश रखा। नीदरलैंड की ओर से Sybrand Engelbrecht ने 45 गेंदों में 2 चौके और 1 छक्के की मदद से 40 रनों की बहुमूल्य पारी खेली।

नीदरलैंड ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 103 रन बनाए। टीम की ओर से लोगन वैन बीक ने 23 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। विक्रमजीत सिंह ने 12 रनों की पारी खेली। दक्षिण अफ्रीका की ओर से तेज गेंदबाज Ottneil Baartman ने चार ओवर में 11 रन देकर चार विकेट झटके। मार्को जानसेन ने चार ओवर में 20 रन देकर दो विकेट झटके जबकि एनरिच नॉर्टजे ने चार ओवर में 19 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।

আরো ताजा खबर

उपलब्धियों की लंबी लिस्ट के बाद भी यह सपना है अधूरा: राशिद खान ने करियर के सबसे बड़े लक्ष्य का किया खुलासा

Rashid Khan Names the One Dream Still Missing From His Career (image via getty) अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार लेग-स्पिनर राशिद खान (Rashid Khan) ने लगभग वह सब कुछ हासिल...

NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड दौरे के शेड्यूल ने बढ़ाई भारतीय टीम की सिरदर्दी; गिल और बुमराह नहीं खेलेंगे अंतिम दो वनडे

India’s Cramped New Zealand Tour Schedule Forces Rest for Gill, Bumrah Ahead of Tests (image via getty) NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड के आगामी मल्टी-फॉर्मेट दौरे ने टीम मैनेजमेंट के...

21 सितंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. ZIM vs AUS 3rd ODI: इंग्लिस और एलिस की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे को 1 विकेट से हराया, 3-0 से जीती सीरीज...

भारत-जापान ऐतिहासिक टी20 मैच से जापान में क्रिकेट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

India vs Japan T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को होने वाला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जापानी क्रिकेट के लिए बेहद खास है। यह दोनों...