Skip to main content

ताजा खबर

07 जून- Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Team India (Image Credit- Instagram)

1) विराट कोहली की ये खुशी और उत्साह देख, पाकिस्तान टीम का क्या हाल हो रहा होगा?

एक बार फिर से फैन्स विराट कोहली को पाकिस्तान के खिलाफ दमदार प्रदर्शन करते हुए देखना चाहते हैं, साथ की कोहली को भी पाक टीम के खिलाफ बड़ा स्कोर करना काफी रास आता है। ऐसे में 9 जून के दिन एक बार फिर से विराट का बल्ले से सुपर शो को देखने को मिल सकता है, साथ ही मैच से पहले कोहली की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं और ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। (पढ़ें पूरी खबर)

2) रोमांचक मुकाबले में बांग्लादेश ने मारी बाजी, टी-20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका को पहली बार हराया

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का 15वां मुकाबला श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच डलास के ग्रैंड पैरीन स्टेडियम में खेला गया। बांग्लादेश ने इस मैच को दो विकेट से अपने नाम किया और आपको बता दें कि यह श्रीलंका के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश की पहली जीत है। इससे पहले टी20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच दो मुकाबले खेले गए थे और दोनों ही बार श्रीलंका जीत दर्ज करने में कामयाब रही थी। (पढ़ें पूरी खबर)

3) 37 साल के सिकंदर रजा ने गुलाटी खाते हुए पकड़ा बेहतरीन कैच, वीडियो देख आप भी पकड़ लेंगे अपना माथा

जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के कप्तान सिकंदर रजा (Sikandar Raza) ने जारी विटालिटी टी20 ब्लास्ट में एक बेहतरीन कैच लपका है, जिसकी वीडियो वायरल हो रही है। बता दें कि रजा ने यह कैच Northamptonshire बनाम Worcestershire मैच के दौरान लिया, जिसकी वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। (पढ़ें पूरी खबर)

4) विराट कोहली के T20 World Cup में पाकिस्तान के खिलाफ बनाए गए खास रिकाॅर्ड्स पर डालिए एक नजर

पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) पिछले करीब एक दशक से, टीम इंडिया की बल्लेबाजी की रीढ़ की हड्डी साबित हुए हैं। तो वहीं कुछ ऐसी ही जिम्मेदारी कोहली वेस्टइंडीज और यूएसए में जारी टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के लिए निभाते हुए नजर आएंगे। (पढ़ें पूरी खबर)

5) ‘हमारी फील्डिंग कमजोर रही’ अफगानिस्तान के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन

NZ vs AFG: वेस्टइंडीज और यूएसए की मेजबानी में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2024 के 14वें मैच में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। बता दें कि इस मैच में अफगान टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 84 रनों से बड़ी जीत हासिल की है। अफगान टीम की इस जीत की क्रिकेट जगत में काफी चर्चा देखने को मिल रही है। (पढ़ें पूरी खबर)

6) “अगर विराट कोहली ओपनिंग करते हैं, तो भारत मैच हार सकता है” IND vs PAK से पहले मिली चेतावनी

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर कामरान अकमल ने टी20 विश्व कप 2024 में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले भारत को उनकी बल्लेबाजी लाइन-अप के बारे में चेतावनी जारी की है। कामरान कमल का कहना है कि विराट कोहली को रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग नहीं करनी चाहिए और अपने सामान्य नंबर 3 स्थान पर बल्लेबाजी करनी चाहिए। (पढ़ें पूरी खबर)

7) “रोहित के…… मारने की कोशिश करूंगा”” रोहित शर्मा को आउट करने की मोहम्मद आमिर ने बनाई घातक रणनीति

IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान रविवार 9 जून को टी20 वर्ल्ड कप 2024 में आमने-सामने होंगे। न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इस मैच का दुनिया भर के क्रिकेट प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस ‘हाईवोल्टेज’ मैच से पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने कहा कि इस मैच में उनके निशाने पर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा होंगे। (पढ़ें पूरी खबर)

8) New York में अपनी मस्ती में मस्त हैं युजी चहल, Dhanashree भाभी के साथ निकल जाते हैं सैर-सपाटे पर

जैसे ही युजी चहल को टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए टीम इंडिया में चुना गया था, तो खुद ये स्पिनर और फैन्स काफी ज्यादा उत्साहित थे। लेकिन सभी का ये उत्साह पहले ही मैच में निकल गया, जब चहल को आयरलैंड के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में नहीं चुना गया। दूसरी ओर शायद अब चहल को इन बातों से फर्क नहीं पड़ता है और वो अपनी ही मस्ती में मस्त नजर आ रहे हैं इन दिनों में New York में। (पढ़ें पूरी खबर)

9) Football के क्रेजी फैन कुलदीप यादव की, बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने सारी अकड़ निकाल दी

टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव खुद को Football का बहुत बड़ा फैन बताते हैं, साथ ही वो इस खेल से जुड़े पोस्ट और इंस्टा स्टोरी आए दिन शेयर करते रहते हैं। इस बीच अब इस स्पिनर का एक मजेदार वीडियो सामने आया है, जो Football के खेल से जुड़ा है। जहां इस वीडियो को SKY ने शेयर किया है और अब ये वीडियो फैन्स के बीच सोशल मीडिया की दुनिया में सुपर वायरल हो चुका है। (पढ़ें पूरी खबर)

10) IPL जीतने के बाद श्रेयस अय्यर को चढ़ा नया शौक, अब मॉडलिंग में बनाने जा रहे हैं अपना करियर

स्टाइलिश बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के लिए ये साल अभी तक काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है, जहां इस खिलाड़ी के लिए कभी खुशी आई तो कभी गम आया। लेकिन उसके बाद भी अय्यर का स्वैग किसी तरह से कम नहीं हुआ है, ऐसे में इन दिनों ये बल्लेबाज सोशल मीडिया की दुनिया में मॉडल बना घूम रहा है। (पढ़ें पूरी खबर)

আরো ताजा खबर

मैं Kapil Dev की तरह फास्ट बाॅलिंग करियर बनाना चाहता था, लेकिन….., हरभजन सिंह ने दिया चौंकाने वाला बयान

Harbhajan Singh (Image Credit- Twitter X) भारत के पूर्व दिग्गज स्पिनर और वर्तमान राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने हाल में ही एक बड़ा बयान दिया है। क्रिकेट गलियारों...

Babar Azam ने खत्म किया दो साल का सूखा! फिर से आईसीसी टाॅप-10 रैंकिंग में बनाई जगह

Babar Azam (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) ने बुधवार को लगभग दो साल का सूखा खत्म करते हुए वापिस से आईसीसी टेस्ट रैंकिंग...

SL vs IND 2026: टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले लंकाई कप्तान ने भरी हुंकार, बोले ‘भारत को आसानी से हरा देंगे’

SL vs IND: Dhananjaya de Silva Confident Ahead of Galle Test Against India (image via X) SL vs IND: श्रीलंका के कप्तान धनंजय डी सिल्वा का मानना ​​है कि 15...

AUS vs BAN: हसन महमूद के 6 विकेट के सामने ऑस्ट्रेलिया 198 रन पर ढेर; पहले दिन बांग्लादेश का रहा दबदबा

AUS vs BAN: Hasan Mahmud Takes Six as Australia Collapses to 198 vs Bangladesh AUS vs BAN: 13 अगस्त को डार्विन में पहले टेस्ट के शुरुआती दिन बांग्लादेश का पलड़ा...