Skip to main content

ताजा खबर

T20 वर्ल्ड कप 2024: IND vs PAK मैच में टॉस हो लेकर क्यों हो रही बातें, जानिए क्या है वजह?

India vs Pakistan (Image Credit- Twitter X)

IND vs PAK मैच में टॉस क्यों जरूरी: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में रविवार 9 जून को भारत का मुकाबला चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा।  टी20 वर्ल्ड कप में भारत पाकिस्तान टीम पर हावी रहा है। हालांकि इस मैच में सिक्के की उछाल बड़ी भूमिका निभा सकती है।

रिकॉर्ड पर नजर डालें तो 2007 से अब तक भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप में जितने भी मुकाबले हुए हैं, उनमें लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने सभी मैच जीते हैं। ऐसे में दोनों टीमें टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने की कोशिश करती नजर आएंगी।,ऐसे में भारत-पाकिस्तान मैच का टॉस निर्णायक होगा।

IND vs PAK: क्या टॉस जीतेगी टीम?

रविवार, 9 जून को जब भारत का मुकाबला चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा, तो रिकॉर्ड बताते हैं कि टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने वाली टीम को फायदा होगा। अब 9 जून को पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच में टॉस जीतकर टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा क्या फैसला लेते हैं, यह अहम होगा। अभी तक के आंकड़ों के मुताबिक, जो टीम टॉस जीतकर गेंदबाजी करेगी, वही मैच जीतती नजर आ रही है। इसलिए टॉस को लेकर काफी बातें की जा रही हैं।

2007 के बाद टी20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान का प्रदर्शन

टी20 वर्ल्ड कप 2012 में भारत ने लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान को 8 विकेट से हरा दिया था।
इसके बाद दोनों टीमें 2014 टी20 वर्ल्ड कप में भिड़ीं, जहां भारत ने लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया।
2016 टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने रनों का पीछा करते हुए पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया था।
इसके बाद टी20 वर्ल्ड कप 2021 में पाकिस्तान ने एकमात्र मैच में लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत को 10 विकेट से हरा दिया।
इसके बाद 2022 टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान को 4 विकेट से हराया।

भारत बनाम पाकिस्तान टी20 विश्व कप परिणाम (2007 से आगे)

1. भारत बनाम पाकिस्तान – 2012 टी20 विश्व कप – भारत 8 विकेट से जीता
2. भारत बनाम पाकिस्तान – 2014 टी20 विश्व कप – भारत 7 विकेट से जीता
3. भारत बनाम पाकिस्तान – 2016 टी20 विश्व कप – भारत 6 विकेट से जीता
4. भारत बनाम पाकिस्तान – 2021 टी20 विश्व कप – पाकिस्तान 10 विकेट से जीता
5. भारत बनाम पाकिस्तान – 2022 टी20 विश्व कप – भारत 4 विकेट से जीता

আরো ताजा खबर

IPL 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स खेमे में हलचल, कप्तानी छोड़ सकते हैं अक्षर पटेल

Axar Patel (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2027 के मिनी ऑक्शन से पहले सभी फ्रेंचाइजी अपनी टीमों को मजबूत बनाने में जुटी हुई हैं। इस बीच दिल्ली कैपिटल्स के...

2018 बॉल टेंपरिंग विवाद को फिर से कुरेदना नहीं चाहते ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श

Mitchell Marsh Declines to Revisit 2018 Sandpapergate Ahead of England ODIs (image via getty) ऑस्ट्रेलिया के स्टैंड-इन कप्तान मिचेल मार्श ने इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली आगामी व्हाइट-बॉल सीरीज से...

SM Trends: 12 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच से पहले बीसीसीआई ने गेंदबाज मोहम्मद सिराज और विकेटकीपर ईशान किशन की एक वीडियो को अपने एक्स अकाउंट...

NZ vs IND 4th ODI: क्या तीसरे वनडे की तरह चौथा मैच भी चढ़ेगा बारिश की भेंट, जानें मौसम का हाल?

Bay Oval, Mount Maunganui (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड और भारत के बीच इस समय पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। वनडे सीरीज के तीन मैच अभी...