Skip to main content

ताजा खबर

टी20 वर्ल्ड कप 2024: इतना दबाव वाला मुकाबला मैंने अपने करियर में पहले कभी नहीं खेला: नजमुल हुसैन शांतो

Najmul Hossain Shanto (Image Credit- Twitter X)

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के शानदार मुकाबले में बांग्लादेश ने श्रीलंका को दो विकेट से हराया। इस मैच में बांग्लादेश की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। श्रीलंका के खिलाड़ी बांग्लादेश के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन दिखाने में नाकाम रहे।

हालांकि मैच खत्म होने के बाद बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने बड़ा बयान दिया। वो इस बात से काफी खुश थे कि इतने दबाव वाले मैच को उन्होंने अपने नाम किया। बता दें, श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इस मैच में 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 124 रन बनाए थे। जवाब में बांग्लादेश ने 125 रनों के लक्ष्य को 8 विकेट खोकर 19 ओवर में ही हासिल कर लिया। महमूदुल्लाह ने बांग्लादेश की ओर से विजयी रन जड़े।

मैच के खत्म होने के बाद बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने कहा कि, ‘मुझे याद नहीं है कि मैंने इससे पहले कभी अपने करियर में इतना दबाव वाला मुकाबला खेला है। मैं इस बात से काफी खुश हूं कि हमने यह मुकाबला अपने नाम किया।’

सब खिलाड़ियों ने अपना 120% दिया: नजमुल हुसैन शांतो

नजमुल हुसैन शांतो श्रीलंका के खिलाफ अच्छी बल्लेबाजी करने में नाकाम रहे और 13 गेंदों में सात रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। हालांकि बाकी खिलाड़ियों ने अपना काम बखूबी से निभाया। नजमुल हुसैन शांतो ने आगे कहा कि, ‘जिस तरीके से सभी खिलाड़ियों ने मेहनत की मैं उससे काफी खुश हूं। सब ने अपना 120% दिया।

पिछले 10 से 15 दिनों में हमने सभी चीजों को लेकर योजना बनाई थी और हमने फील्डिंग भी काफी अच्छी की। यह चेज इतना आसान नहीं था और विकेट भी बेहतरीन था। लिटन दास पिछले कुछ हफ्तों से काफी खराब फार्म से जूझ रहे थे लेकिन आज उन्होंने अपना क्लास दिखाया। Towhid Hridoy ने भी काफी आक्रामक बल्लेबाजी की। दर्शक भी बेहतरीन थे और उम्मीद करता हूं कि आगे भी हम ऐसा ही प्रदर्शन करते रहे।’

यह बांग्लादेश का इस सीजन का पहला मैच था और उन्होंने इसमें जीत दर्ज की। अब टीम को अपना अगला मुकाबला 10 जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलना है। यह मैच भी बांग्लादेश जरूर जीतना चाहेगा।

আরো ताजा खबर

वनडे टीम से जुड़ने से पहले तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे तिलक वर्मा: रिपोर्ट्स

Tilak Varma (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा जल्द ही इंडिया ए की तरफ से मैदान पर नजर आ सकते हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ...

NZ vs IND 2026: भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में इन 3 बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन

  NZ vs IND T20I Series 2026 (Image credit Twitter – X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज 1 नवंबर 2026 को समाप्त हुई। भारत ने...

NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड बनाम भारत टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टाॅप-3 गेंदबाज 

Mitchell Santner (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम इस समय ऑल फाॅर्मेट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड दौरे पर है। 1 नवंबर, 2026 रविवार को दोनों टीमों के बीच पांच...

भारत के खिलाफ गरजा ग्लेन फिलिप्स का बल्ला! T20I सीरीज में 341 रन जड़कर बना दिया नया विश्व रिकॉर्ड

NZ vs IND: Glenn Phillips Shatters World Record for Most Runs in a Bilateral T20I Series (image via getty) रविवार, 1 नवंबर को न्यूजीलैंड के आक्रामक बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने...