Skip to main content

ताजा खबर

‘हमारी फील्डिंग कमजोर रही’ अफगानिस्तान के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन

हमारी फील्डिंग कमजोर रही अफगानिस्तान के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन

New Zealand vs Afghanistan (Image Credit- Twitter X)

NZ vs AFG: वेस्टइंडीज और यूएसए की मेजबानी में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2024 के 14वें मैच में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। बता दें कि इस मैच में अफगान टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 84 रनों से बड़ी जीत हासिल की है।

अफगान टीम की इस जीत की क्रिकेट जगत में काफी चर्चा देखने को मिल रही है। मुकाबले की बात करें तो अफगान टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 160 रनों का टारगेट कीवी टीम के सामने जीत के लिए रखा। लेकिन जब न्यूजीलैंड इस टारगेट का पीछा करने उतरी तो वह 15.2 ओवर में सिर्फ 75 रन ही बना पाई और मुकाबले में उसे 84 रनों से शर्मनाक तरीके से हार का सामना करना पड़ा है।

दूसरी ओर, न्यूजीलैंड की अफगानिस्तान के खिलाफ करारी हार पर टीम के कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन (kane williamson) ने बड़ा बयान दिया है। विलियमसन का कहना है कि हमारी फील्डिंग काफी कमजोर रही थी।

केन विलियमसन ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच मैच खत्म होने के बाद केन विलियमसन ने पोस्ट मैच के दौरान कहा- सबसे पहले अफगानिस्तान को बधाई, उन्होंने मैच में हमें सभी विभाग में पीछे छोड़ दिया। उन्होंने इस तरह की पिच पर अपने विकेट बचा कर रखे और एक अच्छा टोटल बनाया। इस हार को हमें जल्दी से भूलना होगा, और अगली चुनौती के लिए वापिस आना होगा।

विलियमसन ने आगे कहा- टूर्नामेंट में मैच काफी छोटे और जल्दी खत्म होते हैं। 160 रनों के स्कोर का पीछा करना मुश्किल था, लेकिन इसके बाद उनके स्पिन गेंदबाजों ने जो स्किल दिखाया, उससे ये टारगेट काफी मुश्किल हो गया।

हमारी फील्डिंग कमजोर रही, खासकर पहले 10 ओवरों में, हमारे पास मौके थे, लेकिन हमने उनका उपयोग नहीं किया। हमने मौके का फायदा नहीं उठाया और इससे मैच का नतीजा काफी हद तक बदल गया। हम इस बारे में बात करेंगे और फिर अगले मैच में अच्छी वापसी की कोशिश करेंगे।

আরো ताजा खबर

अजिंक्य रहाणे की यूरोपीय T20 प्रीमियर लीग में एंट्री, एम्स्टर्डम फ्लेम्स के साथ की डील

Ajinkya Rahane (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान अजिंक्य रहाणे ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के कुछ ही दिनों बाद नई शुरुआत कर दी है। यूरोपियन टी20...

दलीप ट्रॉफी 2026 से पहले रेड-बॉल क्रिकेट पर वैभव सूर्यवंशी का ध्यान, राजस्थान रॉयल्स अकादमी में कर रहे हैं खास तैयारी

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) महज 15 साल की उम्र में भारतीय क्रिकेट में अपनी पहचान बना चुके वैभव सूर्यवंशी अब रेड-बॉल क्रिकेट में खुद को साबित करने...

‘रिंकू और हर्षित मिलें तभी KKR को दें हार्दिक पांड्या’ – आर अश्विन ने मुंबई इंडियंस को दी सलाह

Hardik Pandya (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2027 से पहले हार्दिक पांड्या को लेकर ट्रेड की खबरें लगातार चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई इंडियंस अपने कप्तान हार्दिक...

‘फोटोशॉप का सहारा लेकर बनाई फेक स्टोरी’ – इरफान पठान ने खोली पाकिस्तानी मीडिया के झूठे दावे की पोल

Babar Azam (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने सोशल मीडिया पर फैलने वाली फेक न्यूज और ट्रोलिंग को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया...