Skip to main content

ताजा खबर

रोमांचक मुकाबले में बांग्लादेश ने मारी बाजी, टी-20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका को पहली बार हराया

रोमांचक मुकाबले में बांग्लादेश ने मारी बाजी टी-20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका को पहली बार हराया

SL vs BAN (Photo Source: Getty Images)

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का 15वां मुकाबला श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच डलास के ग्रैंड पैरीन स्टेडियम में खेला गया। बांग्लादेश ने इस मैच को दो विकेट से अपने नाम किया और आपको बता दें कि यह श्रीलंका के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश की पहली जीत है। इससे पहले टी20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच दो मुकाबले खेले गए थे और दोनों ही बार श्रीलंका जीत दर्ज करने में कामयाब रही थी।

SL vs BAN: अर्धशतक से चूके पथुम निसंका

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत शानदार रही थी। हालांकि, टीम के सलामी बल्लेबाज इसे ज्यादा देर तक जारी नहीं रख सके। तस्किन अहमद ने 21 रन के स्कोर पर श्रीलंका को पहला झटका कुसल मेंडिस (10) के रूप में दिया। इसके बाद श्रीलंका की टीम लगातार अंतराल पर विकेट गंवाती चली गई। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे कामिंदु मेंडिस सिर्फ चार रन बनाकर आउट हो गए।

इस मैच में ओपनिंग के लिए आए निसंका 28 गेंदों में 47 रन बनाने में कामयाब हुए। हालांकि, अर्धशतक पूरा करने से पहले मुस्तफिजुर रहमान ने उन्हें नाजमुल हसन शांतो के हाथों कैच आउट करवाया। श्रीलंका के लिए धनंजय डी सिल्वा ने 21, चरिथ असलंका ने 19, वानिंदु हसरंगा ने शून्य, एंजलो मैथ्यूज ने 16, दसुन शनाका ने तीन रन बनाए। श्रीलंका की टीम 20 ओवर खेलने के बाद 124 रन ही बना पाई। बांग्लादेश के लिए मुस्तफिजुर रहमान और रिशाद हुसैन ने तीन-तीन विकेट चटकाए जबकि तस्किन अहमद को दो और तंजीम हसन साकिब को एक विकेट मिला।

SL vs BAN: लिटन दास और तौहीद हृदय ने बांग्लादेश की पारी को संभाला

125 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत अच्छी नहीं हुई। सौम्य सरकार बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए, जबकि तंजीद हसन (3) को तुषारा ने बोल्ड किया। इसके बाद नाजमुल हसन शांतो बल्लेबाजी के लिए आए जिन्हें तुषारा ने ही अपना शिकार बनाया। 28 रन के स्कोर पर बांग्लादेश के चार विकेट गिर चुके थे। इसके बाद बांग्लादेश की लड़खड़ाती हुई पारी को लिट्टन दास और तौहीद हृदय ने संभाला।

दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 63 रनों की साझेदारी हुई। 12वें ओवर में हसरंगा ने तौहीद को एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह 20 गेंदों में 40 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेलकर पवेलियन लौटे जबकि लिट्टन दास दो चौकों और एक छक्के की मदद से 36 रन बनाए। वहीं, महमूदुल्लाह 16 और तंजीम एक रन बनाकर नाबाद रहे। श्रीलंका के लिए नुवान तुषारा ने चार और वानिंदु हसरंगा ने दो विकेट चटकाए। वहीं, डीसिल्वा और पथिराना को एक-एक सफलता मिली।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND: न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से जीता पांचवा टी20आई, टिम साइफर्ट ने ठोके ताबड़तोड़ 93 रन; भारत ने 3-2 से जीती सीरीज

NZ vs IND 2026, 5th T20I: Tim Seifert (image via getty) 1 नवंबर, रविवार को हैमिल्टन के सेडन पार्क स्टेडियम में, 5 मैचों की टी20आई सीरीज के पांचवे मुकाबले में...

1 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. NZ vs IND: न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से जीता पांचवा टी20आई, टिम साइफर्ट ने ठोके ताबड़तोड़ 93 रन; भारत ने 3-2 से...

न्यूजीलैंड ‘ए’ के खिलाफ तीसरे अनऑफिशियल टेस्ट से बाहर रहेंगे ऋषभ पंत, पहले टेस्ट में खेलने पर भी संशय: रिपोर्ट्स

Reports: Rishabh Pant to miss India A’s third unofficial Test against New Zealand A (Image credit Twitter – X) भारत के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत लिंकन में इंडिया ए और...

ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, आकाश दीप ने भी मचाया धमाल, न्यूजीलैंड ए के खिलाफ भारत ए ने बनाए 346 रन

Jurel ton (Image credit Twitter – X) क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में भारत ए और न्यूजीलैंड ए के बीच खेले जा रहे दूसरे अनौपचारिक टेस्ट के दूसरे दिन दोनों टीमों...