Skip to main content

ताजा खबर

न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में राशिद खान ने रचा इतिहास, विलियमसन के विकेट के साथ ही पूरी की अपनी हैट्रिक

न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में राशिद खान ने रचा इतिहास, विलियमसन के विकेट के साथ ही पूरी की अपनी हैट्रिक

Rashid Khan (Photo Source: Getty Images)

T20 वर्ल्ड कप 2024 का 14वां मुकाबला अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में अफगानिस्तान ने इतिहास रचते हुए पहली बार न्यूजीलैंड को T20I क्रिकेट में हराया है। इसी के साथ इस मैच में ऐसा कुछ हुआ जिस पर किसी का ध्यान नहीं गया। दरअसल इस मैच में अफगानिस्तान के कप्तान और लेग स्पिनर राशिद खान ने हैट्रिक पूरी की।

Rashid Khan ने पूरी की अपनी hattrick

दरअसल इस मैच में जैसे ही राशिद खान ने अपने स्पेल की पहली गेंद पर केन विलियमसन का विकेट लिया, उन्होंने अपनी हैट्रिक पूरी की। आपको बता दें कि इससे पहले युगांडा के खिलाफ मैच में राशिद ने पारी के आखिरी दो गेंदों पर दो विकेट लिया था। युगांडा के खिलाफ राशिद खान ने 16वें ओवर की पांचवीं गेंद पर बिलाल हसन को आउट किया था, जबकि आखिरी गेंद पर सेसनायडो को आउट किया था। हालांकि राशिद की इस हैट्रिक पर किसी का ध्यान नहीं गया।

न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में राशिद खान ने लिए 4 विकेट

बात मुकाबले की करें तो, टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी अफगानिस्तान की टीम ने सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज (80) और इब्राहीम जादरान (44) की शतकीय पारी के दम पर निर्धारित 20 ओवर में 159 रन बोर्ड पर लगाने में कामयाब रही। इन दोनों के अलावा अफगानिस्तान के लिए अजमतुल्लाह ने 22 रन बनाए, वहीं न्यूजीलैंड के लिए ट्रेंट बोल्ट और मैट हेनरी ने 2-2 विकेट चटकाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी कीवी टीम के विकेट गिरने के सिलसिला जो पहले ओवर में शुरू हुआ वो 16वें ओवर में जाकर रुका। कीवी टीम के 9 बल्लेबाज इस मैच में दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाए और पूरी टीम 75 रनों पर सिमट गई। राशिद खान अफगानिस्तान की तरफ से सबसे सफल गेंदबाज फजलहक फारूखी और राशिद खान रहे, दोनों ने 4-4 विकेट अपने नाम किए।

राशिद खान ने इस मैच में केन विलियमसन (9), मार्क चैपमैन (4), माइकल ब्रेसवेल (0) और लौकी फर्ग्युसन (2) को आउट किया। उन्होंने चार विकेट लेकर अपनी टीम के जीत में अहम भूमिका निभाई और आने वाले मैचों में भी वो इस प्रदर्शन को जारी रखना चाहेंगे।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND: वेलिंगटन में कैसा है विराट कोहली का ODI रिकॉर्ड? 12 साल बाद मैदान पर हो रही है वापसी; देखें आंकड़े

NZ vs IND: Virat Kohli record in ODIs in Wellington (Image credit Twitter – X) 7 नवंबर को विराट कोहली वेलिंगटन रीजनल स्टेडियम लौट रहे हैं। भारत और न्यूजीलैंड के...

क्रिकेट नेपाल के कंधो पर बड़ी जिम्मेदारी! 4 दिसंबर से काठमांडू में सजेगा ICC वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ का मंच

Nepal confirmed as host for 8-team ICC ODI World Cup Qualifier Playoff in December (Image credit Twitter – X) अगले साल होने वाले 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियां तेज...

BAN vs WI: हसन महमूद ने सिलहट में 6 विकेट चटकाकर रचा इतिहास! नेथन लायन के इस एलीट क्लब में हुए शामिल

BAN vs WI: Hasan Mahmud Matches Nathan Lyon Rare Test Feat With Sylhet Six-For (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने टेस्ट क्रिकेट में शानदार...

SMAT 2026: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी बने बिहार के कप्तान! शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

Vaibhav Sooryavanshi named captain of Bihar in SMAT 2026 (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को एक और बड़ी जिम्मेदारी मिली है। बिहार क्रिकेट...