Skip to main content

ताजा खबर

“मेरी मां और बहनों को कमेन्ट में निशाना बनाया गया…” नीतीश कुमार रेड्डी ने धोनी फैंस के बदतमीजी पर तोड़ी चुप्पी

मेरी मां और बहनों को कमेन्ट में निशाना बनाया गया नीतीश कुमार रेड्डी ने धोनी फैंस के बदतमीजी पर तोड़ी चुप्पी

Nitish Kumar Reddy (Photo Source: X/Twitter)

सनराइजर्स हैदराबाद के युवा बल्लेबाज नीतीश कुमार रेड्डी एमएस धोनी के ऊपर बयान देकर फंस गए हैं। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू दिया था जिसके बाद उनके एक वीडियो पर बवाल मच गया है। दरअसल, इस वीडियो में उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी और विराट कोहली को लेकर ऐसा बयान दिया था, जिसके बाद फैंस उनके पीछे पड़ गए हैं।

फैंस नीतीश रेड्डी को भर-भर के गालियां दे रहे हैं और उनकी आलोचना कर रहे हैं। मामला अब इतना तूल पकड़ चुका है की फैंस का गुस्सा अब नीतीश के घर वालों पर भी बरस रहा है। इन सब से परेशान अब नीतीश ने सफाई दी है और फैंस से निगेटिविटी नहीं फैलाने की अपील की है।

धोनी के ऊपर नीतीश कुमार रेड्डी के किस बयान से मचा बवाल?

नीतीश रेड्डी ने एक यूट्यूब चैनल पर इंटरव्यू दिया जिसमें उन्होंने कोहली और धोनी के ऊपर बयान दिया। वीडियो में नीतीश ने पहले कहा कि “धोनी के पास टैलेंट नहीं है।” उन्होंने अपनी गलती को सुधारते फिर कहा कि “धोनी के पास टैलेंट तो है लेकिन टेक्निक के मामले में वो विराट से काफी पीछे हैं।”

फिलहाल वह वीडियो इंटरनेट से डिलीट कर दिया गया है। फैंस के द्वारा लगातार ट्रोल किए जाने के बाद अब उन्होंने कहा है कि वीडियो में पूरा बयान नहीं दिखाया गया है। किसी ने उनके बयान को काट कर अफवाह फैलाने की कोशिश की है। उन्होंने इस मामले में अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी जारी किया। आइए देखते हैं-

वीडियो

View this post on Instagram

A post shared by Nitish Kumar Reddy Official (@nitish_kumar_reddy_official)

वीडियो शेयर कर नीतीश कुमार रेड्डी ने क्या बोला?

नीतीश रेड्डी ने वीडियो तेजी से वायरल होने के बाद अब सोशल मीडिया पर अपनी सफाई दी है। उनका कहना है –

“इंटरव्यू में उनसे सफलता पाने के लिए माइंडसेट और टैलेंट को लेकर सवाल किया गया था। उनके मुताबिक, सफलता के लिए टैलेंट से ज्यादा महत्वपूर्ण माइंडसेट होता है। इसलिए इंटरव्यू के दौरान इसी चीज को समझाने के लिए उन्होंने धोनी का उदाहरण दिया था। नीतीश रेड्डी ने कहा था कि एमएस धोनी के पास भले ही विराट कोहली जैसी बैटिंग टेक्निक नहीं है। इसके बावजूद वो इस खेल के लेजेंड खिलाड़ी हैं, क्योंकि उन्हें अपने कमजोरियों और ताकत के बारे में अच्छे से पता है। इसी कारण वो इस खेल में चैंपियन बन पाए।”

मेरी बातों को गलत तरीके से लिया गया: नीतीश रेड्डी 

“हो सकता है कि शब्दों का मेरा चयन खराब हो और यह फैंस तक गलत ढंग से पहुंच गया हो, और इसे गलत तरीके से चित्रित किया गया हो। आप सभी जानते हैं की मैं उनका कितना बड़ा फैन हूं। मेरा इरादा किसी की कोई तुलना करना भी नहीं था। 

“मुझे अपने प्रदर्शन के आधार पर आलोचनाओं का सामना करने की उम्मीद थी, अगर मैं असफल हो गया या मेरा फॉर्म खराब है। लेकिन मैंने कभी नहीं सोचा था कि एक इंसान जिसे मैं अपना आदर्श मानता हूं उसके खिलाफ फैंस गलतफहमी पैदा कर मुझे सुनाएंगे। मैं फैंस का ये रिएक्शन देखकर बेहद दुखी हूं, क्योंकि मेरी बातों को तोड़ मरोड़कर पेश किया गया और गलत समझा गया। मैं समझता हूं कि सोशल मीडिया पर नकारात्मकता कितनी तेजी से फैल सकती है, लेकिन इससे निपटना अभी भी मुश्किल है।”

मेरे माता-पिता को इसकी वजह से सबसे ज्यादा परेशानी हुई: नीतीश

“इसकी वजह से मेरे माता-पिता को सबसे अधिक पीड़ा हुई। मेरी बहन और मां को कमेन्ट में निशाना बनाया गया, जिससे मेरे पिता रो पड़े। उन्हें आहत देखकर मुझे बहुत बुरा लगा। मैं अपने परिवार के साथ बैठा और समझाया कि कैसे सोशल मीडिया चीजों को तोड़-मोड़ सकता है और कितनी जल्दी चीजों को गलत समझा जाता है। अब वे थोड़ा बेहतर महसूस कर रहे हैं, लेकिन यह कठिन है। मुझे उम्मीद है कि सब कुछ जल्द ही बेहतर हो जाएगा।”

আরো ताजा खबर

वनडे टीम से जुड़ने से पहले तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे तिलक वर्मा: रिपोर्ट्स

Tilak Varma (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा जल्द ही इंडिया ए की तरफ से मैदान पर नजर आ सकते हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ...

NZ vs IND 2026: भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में इन 3 बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन

  NZ vs IND T20I Series 2026 (Image credit Twitter – X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज 1 नवंबर 2026 को समाप्त हुई। भारत ने...

NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड बनाम भारत टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टाॅप-3 गेंदबाज 

Mitchell Santner (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम इस समय ऑल फाॅर्मेट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड दौरे पर है। 1 नवंबर, 2026 रविवार को दोनों टीमों के बीच पांच...

भारत के खिलाफ गरजा ग्लेन फिलिप्स का बल्ला! T20I सीरीज में 341 रन जड़कर बना दिया नया विश्व रिकॉर्ड

NZ vs IND: Glenn Phillips Shatters World Record for Most Runs in a Bilateral T20I Series (image via getty) रविवार, 1 नवंबर को न्यूजीलैंड के आक्रामक बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने...