
(Image Credit- Instagram)
USA के खिलाफ मिली हार के बाद से पाकिस्तान टीम सभी के निशाने पर आ गई है, हर कोई इस टीम की आलोचना करने में लगे हैं। तो कुछ फैन्स इस हार को अभी तक पचा नहीं पा रहे हैं, ऐसे में इन फैन्स के वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं और इन सभी के हाल देखने लायक हैं।
कप्तान बाबर ने पाकिस्तान की हार पर दिया बयान
वहीं USA के खिलाफ हारने के बाद पाकिस्तान टीम के कप्तान ने मीडिया में बयान दिया था, जिसमें उन्होंने टीम की हार का कारण बताया था। बाबर ने कहा था कि- इस हार से काफी निराश हूं और हमारी टीम ने तीनों डिपार्टमेंट में अच्छा नहीं किया। आगे बोलते हुए कप्तान ने ये भी बोला था कि मध्यक्रम में स्पिन गेंदबाज विकेट नहीं ले पाए, जिसके बाद प्रेशर हम पर आ गया था और इस दौरान उन्होंने USA टीम की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने काफी शानदार क्रिकेट खेली।
पाकिस्तान टीम के फैन्स ने खोया अपना आपा
*पाकिस्तान टीम की हार के बाद वायरल हुए कुछ फैन्स के गजब वीडियो।
*एक वीडियो में फैन्स टीम की हार के बाद जोर-जोर से चीखता हुआ दिखा।
*तो Momin Saqib ने भी दिखाई इंस्टा रील के जरिए अपनी पूरी नौटंकी।
*साथ ही आमिर और हारिस रऊफ को लेकर भी बने अतरंगी मीम्स।
Momin Saqib की नौटंकी पर डालते हैं एक नजर
View this post on Instagram
A post shared by Momin Saqib (@mominsaqib)
हार के बाद पागल हुआ पाकिस्तान टीम का ये फैन
View this post on Instagram
A post shared by Muhammad Farhan (@farhancreationofficial_)
हर कोई भड़क रहा है पाक टीम पर
दूसरी ओर इस समय फैन्स से लेकर पूर्व खिलाड़ी पाकिस्तान टीम पर भड़के हुए हैं, साथ ही ये टीम सोशल मीडिया पर जमकर Troll हो रही है। इस बीच पाक टीम के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम का एक बयान आया है, जो बाबर आजम की टीम को लेकर उन्होंने दिया है। वसीम अकरम ने कहा कि पाक टीम ने बेहद घटिया प्रदर्शन किया है, आगे उन्होंने बोला कि इस टीम को सुपर-8 में जगह बनाने के लिए काफी ज्यादा ही संघर्ष करना होगा।
Harbhajan Singh का ODI क्रिकेट पर बड़ा बयान, बोले- ‘मुझे वनडे में अब कोई दिलचस्पी नहीं’
Mitchell Starc ने रचा इतिहास, बने टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के गेंदबाज
13 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
‘लेफ्ट-आर्म पेसर्स’ का दबदबा: इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज

