Skip to main content

ताजा खबर

टी20 वर्ल्ड कप 2024: पाकिस्तान को आज भी याद है हार्दिक पांड्या का मैच विनिंग ऑलराउंड प्रदर्शन, क्या भारतीय खिलाड़ी इस सीजन में भी दिखा पाएंगे वैसा ही कमाल?

टी20 वर्ल्ड कप 2024 पाकिस्तान को आज भी याद है हार्दिक पांड्या का मैच विनिंग ऑलराउंड प्रदर्शन क्या भारतीय खिलाड़ी इस सीजन में भी दिखा पाएंगे वैसा ही कमाल

Hardik Pandya (Pic Source-X)

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 की शुरुआत हो चुकी है। इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में 9 जून को न्यूयॉर्क स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच शानदार मैच खेला जाना है। दोनों ही टीमों के लिए इस मुकाबले को जीतना बेहद जरूरी है।

बता दें, आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के अपने पहले मैच में भारत ने आयरलैंड को 8 विकेट से हराया था जबकि पाकिस्तान को अपने पहले मैच में USA के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी। भारत की ओर से आयरलैंड के खिलाफ हार्दिक पांड्या ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। हार्दिक पांड्या ने आयरिश टीम के खिलाफ गेंदबाजी में चार ओवर में 27 रन देकर तीन विकेट हासिल किए थे। उनकी इसी गेंदबाजी की वजह से आयरलैंड टीम के ऊपर लगातार दबाव बना हुआ था और वो इस मैच को जीतने में विफल रहे।

भारत और पाकिस्तान के बीच आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 में शानदार मैच खेला गया था जिसमें हार्दिक पांड्या ने गेंद और बल्ले दोनों के साथ धुआंधार प्रदर्शन किया था। उन्होंने पहले गेंदबाजी से पाकिस्तान के तीन खिलाड़ियों को वापस पवेलियन की राह दिखाई थी और फिर बल्लेबाजी से भी कमाल किया था। हार्दिक पांड्या ने 2022 सीजन में पाकिस्तान के खिलाफ ना ही सिर्फ 40 रनों की धुआंधार पारी खेली थी बल्कि उन्होंने विराट कोहली के साथ महत्वपूर्ण साझेदारी भी की थी।

अब आगामी मैच में भी हार्दिक पांड्या वैसा ही प्रदर्शन दोहराना चाहेंगे। इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में हार्दिक पांड्या गेंद और बल्ले से कमाल दिखाने में नाकाम रहे थे। हालांकि अनुभवी ऑलराउंडर ने बांग्लादेश के खिलाफ वॉर्म अप मैच में भी काफी अच्छी बल्लेबाजी की थी और 40* रनों की आक्रामक पारी खेली थी।

पाकिस्तान को हार्दिक पांड्या से बचकर रहना होगा

बांग्लादेश के खिलाफ बेहतरीन ऑलराउंडर ने गेंद से भी कमाल दिखाया था और एक विकेट हासिल किया था। भारत के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत और रोहित शर्मा इस समय काफी अच्छे फॉर्म में है। यह तीनों ही खिलाड़ियों को पाकिस्तान के खिलाफ भी जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है।

भारतीय टीम के लिए एक और अच्छी बात यह है कि आगामी मैच न्यूयॉर्क में खेला जाना है और उन्हें यहां की परिस्थिति के बारे में काफी अच्छी तरह से पता है। तमाम भारतीय फैंस यही चाह रहे होंगे की हार्दिक पांड्या एक बार फिर से वैसा ही प्रदर्शन पाकिस्तान के खिलाफ करें जैसा उन्होंने 2022 सीजन में किया था।

আরো ताजा खबर

IPL 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स खेमे में हलचल, कप्तानी छोड़ सकते हैं अक्षर पटेल

Axar Patel (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2027 के मिनी ऑक्शन से पहले सभी फ्रेंचाइजी अपनी टीमों को मजबूत बनाने में जुटी हुई हैं। इस बीच दिल्ली कैपिटल्स के...

2018 बॉल टेंपरिंग विवाद को फिर से कुरेदना नहीं चाहते ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श

Mitchell Marsh Declines to Revisit 2018 Sandpapergate Ahead of England ODIs (image via getty) ऑस्ट्रेलिया के स्टैंड-इन कप्तान मिचेल मार्श ने इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली आगामी व्हाइट-बॉल सीरीज से...

SM Trends: 12 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच से पहले बीसीसीआई ने गेंदबाज मोहम्मद सिराज और विकेटकीपर ईशान किशन की एक वीडियो को अपने एक्स अकाउंट...

NZ vs IND 4th ODI: क्या तीसरे वनडे की तरह चौथा मैच भी चढ़ेगा बारिश की भेंट, जानें मौसम का हाल?

Bay Oval, Mount Maunganui (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड और भारत के बीच इस समय पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। वनडे सीरीज के तीन मैच अभी...