Skip to main content

ताजा खबर

“छोटे फॉर्मेट में खेलने के बाद भी…”- पाकिस्तानी गेंदबाजों की फिटनेस पर बुरी तरह भड़के राशिद लतीफ

पाकिस्तानी गेंदबाजों की फिटनेस पर बुरी तरह भड़के राशिद लतीफ

Rashid Latif & Pakistan Cricket Team (Photo Source: X/Twitter)

पाकिस्तान क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अपना पहला मुकाबला 6 जून को रात 9 बजे से डलास में USA के खिलाफ खेलने वाली है। पाकिस्तानी गेंदबाजी यूनिट शुरू से ही विरोधी टीमों के लिए खतरे की घंटी रही है, लेकिन हाल में गेंदबाज खुद अपनी फिटनेस की चुनौतियों से लड़ रहे हैं। पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज खिलाड़ी राशिद लतीफ ने गेंदबाजों की फिटनेस पर सवाल उठाया है और टीम की काफी ज्यादा आलोचना भी की है।

राशिद लतीफ का कहना है कि गेंदबाज चोट से वापसी कर टूर्नामेंट भाग ले रहे हैं, जो बहुत बड़ी समस्या है। साथ ही उनका यह भी मानना है कि पूर्व दिग्गज गेंदबाजों की तुलना में आज के पाकिस्तानी गेंदबाजों की फिटनेस काफी ज्यादा खराब है।

छोटे फॉर्मेट में खेलने के बावजूद इनके पास फिटनेस नहीं है- राशिद लतीफ

पाकिस्तानी युवा तेज गेंदबाज नसीम शाह इंजरी के चलते वनडे वर्ल्ड कप 2023 से बाहर हो गए थे। वहीं हारिस रऊफ कंधे की चोट से रिकवरी करने के बाद टी20 वर्ल्ड कप 2024 खेलने वाले हैं। और स्पिनर इमाद वसीम साइड स्ट्रेन के चलते यूएसए के खिलाफ पहले मैच से बाहर हो चुके हैं।

पूर्व पाकिस्तानी विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने PTI पर बात करते हुए कहा,  ‘शाहीन, नसीम, ​​रऊफ, शादाब जैसे कई गेंदबाजों ने चोट से वापसी की है और अब इमाद वसीम चोटिल हो गए हैं। सबसे बड़ा मुद्दा रहा है गेंदबाजों की फिटनेस। वसीम अकरम, वकार यूनिस, मोहम्मद आसिफ जैसे पूर्व महान खिलाड़ी उनसे कहीं अधिक फिट थे और कभी भी कोई टेस्ट या वनडे नहीं छोड़ते थे। लेकिन छोटे फॉर्मेट में खेलने के बावजूद इन लोगों के पास पर्याप्त फिटनेस नहीं है।’ 

टीम कॉम्बिनेशन को लेकर भी राशिद लतीफ ने उठाए सवाल

राशिद लतीफ ने टीम कॉम्बिनेशन को लेकर भी सवाल उठाया है। उनका कहना है कि शुरुआती ओवरों में बॉलिंग करने के लिए टीम के पास चार गेंदबाजों के विकल्प है। ऐसे में मिडिल ओवरों में कौन गेंदबाजी करेगा यह बड़ी समस्या है। राशिद लतीफ ने आगे कहा, ‘वे मोहम्मद आमिर और इमाद वसीम को टीम में वापस लेकर आए हैं। पहले जब ये दोनों गेंदबाज पाकिस्तान के लिए और PSL में खेलते थे तो शुरुआती ओवर 1-4 के बीच फेंकते थे। अब, रऊफ और शाहीन एक ही रोल निभाते हैं, यदि आपके पास एक ही रोल निभाने वाले चार गेंदबाज हैं, तो मिडिल ओवरों में कौन गेंदबाजी करेगा?’

আরো ताजा खबर

5 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. NZ vs IND 2026, 1st ODI: भारत ने 5 विकेट से जीता पहला वनडे, विराट कोहली ने खेली 74 रनों की पारी...

WPL 2027: 5वें सीजन के शेड्यूल की हुई घोषणा, 14 जनवरी से शुरू होंगे मैच, मुंबई-वडोदरा में खेला जाएगा टूर्नामेंट

WPL 2027 (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2027 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। टूर्नामेंट का पांचवां सीजन 14...

बड़ी खबर! मार्को यान्सेन को पछाड़कर नंबर आईसीसी टेस्ट बाॅलर बने मिचेल स्टार्क

Mitchell Starc (Image Credit- Twitter X) ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के अनुभवी गेंदबाज मिचेल स्टार्क एक बार फिर से नंबर वन टेस्ट बाॅलर बन गए हैं। स्टार्क को जारी ताजा आईसीसी...

पहली बार BBL में हुई मुस्तफिजुर रहमान की एंट्री, मेलबर्न रेनेगेड्स की ओर से खेल सकते हैं पहला सीजन

Mustafizur Rahman (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान के लिए साल 2026 के आखिर में एक नया मौका आने वाला है। वह पहली बार ऑस्ट्रेलिया...