Skip to main content

ताजा खबर

शादाब-आजम खान के खराब फॉर्म को लेकर मोहम्मद आमिर ने दिया बड़ा बयान, कहा- “वे बस एक गेम दूर…”

शादाब-आजम खान के खराब फॉर्म को लेकर मोहम्मद आमिर ने दिया बड़ा बयान कहा- वे बस एक गेम दूर

Shadab Khan, Moh. Amir & Azam Khan (Photo Source: X/Twitter)

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पाकिस्तान पहला मुकाबला आज (6 जून) यूएसए के खिलाफ डलास में खेलेगी। पाकिस्तान टूर्नामेंट के पिछले एडिशन में फाइनल में पहुंची थी, लेकिन ट्रॉफी नहीं जीत पाई थी। इस साल टीम बाबर आजम की कप्तानी में दूसरी ट्रॉफी उठाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाना चाहेगी।

इस बीच शादाब खान और आजम खान का करेंट फॉर्म टीम के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। लेकिन पाकिस्तानी तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर का कहना है कि दोनों ही खिलाड़ी अपने बेस्ट फॉर्म में वापस लौटने से बस एक अच्छे गेम ही दूर है।

शादाब और आजम खान को लेकर मो. आमिर ने कही बड़ी बात

यूएसए के खिलाफ मैच से पहले मोहम्मद आमिर ने प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बात करते हुए कहा, ‘मैं हमेशा कहता हूं कि जिस खिलाड़ी ने प्रदर्शन किया है और खुद को साबित किया है, उसकी क्षमता पर कभी संदेह नहीं होता। हां, क्रिकेट में एक खराब समय भी होता है और ऐसा हर क्रिकेटर के साथ होता है।’

आमिर ने आगे कहा, ‘अगर अतीत में देखें तो तमाम दिग्गज भी कभी-कभी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। और शादाब और आजम की क्षमता और क्वालिटी पर कोई संदेह नहीं है। वे पूरी दुनिया में खेलते हैं और प्रदर्शन करते हैं। वे एक गेम दूर हैं – वे जिस तरह के खिलाड़ी हैं, वे अकेले दम पर आपके लिए मैच जिता सकते हैं।’ 

डेब्यू के बाद से ही आजम खान अब तक पाकिस्तान के लिए कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। उन्होंने 12 पारियों में 9.77 के खराब औसत से 88 रन बनाए हैं। वहीं बात शादाब खान की करें तो पिछले कुछ सालों में उनका प्रदर्शन खराब रहा है। साल 2023 से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट की 11 पारियों में उन्होंने 159 रन बनाए हैं और 14 पारियों में 9 विकेट लिए हैं।

मैं अच्छा प्रदर्शन करने के लिए उत्सुक हूं- मोहम्मद आमिर

मोहम्मद आमिर पूरे पांच साल बाद पाकिस्तान के लिए किसी आईसीसी टूर्नामेंट में खेलने वाले हैं। वह इस वक्त टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करने के लिए काफी ज्यादा उत्साहित है। उन्होंने आगे बात करते हुए कहा, ‘मैं यहां खेलने और अच्छा प्रदर्शन करने के लिए उत्सुक हूं और जैसा कि आपने कहा – एक क्रिकेटर के रूप में, चाहे वह लीग क्रिकेट हो या इंटरनेशनल क्रिकेट, दिन के अंत में आपको प्रदर्शन करना होगा। एक सीनियर गेंदबाज के तौर पर मैं हमेशा आगे बढ़कर नेतृत्व करने की कोशिश करूंगा। लेकिन अगर आप नसीम, ​​हारिस या शाहीन को देखें, तो वे पिछले चार सालों से अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। इसलिए मुझ पर उनके और टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करने की अतिरिक्त जिम्मेदारी है।’

আরো ताजा खबर

IND vs SL Test: श्रीलंका दौरे पर इन 3 भारतीय खिलाड़ियों के पास खुद को साबित करने का है बड़ा मौका

IND vs SL Tests 2026 (Image credit Twitter – X) भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज 15 अगस्त से शुरू होने जा रही है। सीरीज का...

ब्रेंडन मैकुलम के टेस्ट कोच पद छोड़ने से टूट गए थे जो रूट, खुद दिया बड़ा बयान

Brendon McCullum (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट (Joe Root) ने ब्रेंडन मैकुलम के टेस्ट कोच का पद छोड़ने पर निराशा जताई है। ऑस्ट्रेलिया के...

ये क्या! मोहम्मद सिराज उर्फ मियां भाई तो सरफराज खान की कटिंग करने लगे, देखें वायरल वीडियो 

Mohammed Siraj and Sarfaraz Khan (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और बल्लेबाज सरफराज खान (Sarfaraz Khan) की एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया...

WTC Final 2027 की रेस में अब भी जिंदा है भारत, लेकिन जानें कैसे?

India WTC Final 2027 (Image credit Twitter – X) भारत के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 का सफर अभी खत्म नहीं हुआ है। शुरुआती नौ टेस्ट मैचों में चार...