Skip to main content

ताजा खबर

T20 World Cup 2024: पहले ही मैच में चोटिल हुए Mitchell Starc, कप्तान ने फिटनेस पर दिया बड़ा अपडेट

T20 World Cup 2024 पहले ही मैच में चोटिल हुए Mitchell Starc कप्तान ने फिटनेस पर दिया बड़ा अपडेट

Mitchell Starc & Mitchell Marsh ((Photo Source: X/Twitter)

T20 World Cup 2024: ऑस्ट्रेलिया ने अपने पहले मैच में ओमान को 39 रनों से हराया। लेकिन इस बीच टीम की मुसीबतें बढ़ती हुई नजर आ रही है, क्योंकि मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) चोटिल हो गए हैं। दरअसल ओमान के खिलाफ मैच के दौरान गेंदबाजी करते हुए स्टार्क को क्रैम्प्स आ गए थे, जिसके बाद उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा था। इस वक्त क्रिकेट जगत में यही चर्चा चल रही है कि मिचेल स्टार्क की चोट कहीं ज्यादा गहरी तो नहीं है।

इस बीच कप्तान मिचेल मार्श ने स्टार्क की फिटनेस को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। कप्तान का कहना है कि वह टूर्नामेंट के शुरुआती स्टेज में गेंदबाज को लेकर कोई भी जोखिम नहीं उठाना चाहते हैं।

जानें Mitchell Starc की चोट पर कप्तान ने क्या कहा-

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श ने तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) की चोट पर अपडेट देते हुए बताया, ‘उन्हें (मिचेल स्टार्क) क्रैम्प्स आए हैं, इसलिए हम कोई भी जोखिम नहीं उठाना चाहते थे। जब स्टार्की कहते हैं कि वो बाहर जाना चाहते हैं, तो हमें उन्हें जाने देना चाहिए।’

ओमान की पारी का 15वां मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) डाल रहे थे, पहली गेंद वाइड थी। जिसके बाद वह थोड़े दिक्कत में दिखे और लंगडाते हुए नजर आए थे। स्टार्क थोड़ी स्ट्रेचिंग भी कर रहे थे, लेकिन अंत में उन्होंने मैदान से बाहर जाने का फैसला लिया। जिसके बाद ग्लेन मैक्सवेल ने ओवर पूरा किया था।

इस टूर्नामेंट में 200 नहीं बनने वाले हैं- मिचेल मार्श

वहीं बात ऑस्ट्रेलिया और ओमान के बीच खेले गए मैच की करें तो कंगारू टीम पहले बैटिंग करते हुए स्ट्रगल करते हुई नजर आई थी। टीम ने 8.3 ओवरों में 50 के स्कोर पर तीन विकेट गंवा दिए थे। जिसके बाद डेविड वॉर्नर (56) और मार्कस स्टोइनिस (67*) की साझेदारी ने टीम को 164 के सम्मानजनक टोटल तक पहुंचाया था। ओमान की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 125 रन ही बना पाई थी।

मिचेल मार्श ने ओमान के खिलाफ जीत के बाद कहा, ‘क्लोज गेम था, अंत में जीत हासिल करना अच्छा है। इस टूर्नामेंट में 200 रन नहीं बनेंगे। हम इस टूर्नामेंट में एक तरह से पुरानी टी20 स्टाइल की ओर जा रहे हैं।’ 

আরো ताजा खबर

IND vs AFG: धवन-कोहली को पीछे छोड़ शुभमन गिल ने बनाया रिकाॅर्ड, ऐसा कारनामा करने वाले पहले भारतीय बने

Shubman Gill (Image Credit- Twitter X) भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए पहले वनडे मैच में, कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने इतिहास रचते हुए भारतीय टीम के लिए...

INDW vs PAKW: महिला टी20 वर्ल्ड कप में आज भारत का सामना पाकिस्तान से, पिच रिपोर्ट, मौसम का मिजाज व संभावित प्लेइंग 11 के बारे में जानें 

India Women vs Pakistan Women (Image Credit- Twitter X) 12 जून से आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत हो चुकी है। टूर्नामेंट के जारी 10वें सीजन में अभी...

ENG vs NZ 2026: दूसरे टेस्ट में केन विलियमसन को रिप्लेस करेंगे विल यंग

Kane Williamson (Image credit Twitter – X) न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को हाल ही में एक बड़ा झटका लगा, जब अनुभवी बल्लेबाज और पूर्व कप्तान केन विलियमसन ने 12 जून को...

14 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ENG vs NZ 2026: दूसरे टेस्ट में केन विलियमसन को रिप्लेस करेंगे विल यंग न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को हाल ही में एक...