
KL Rahul (Image Credit- Instagram)
टीम इंडिया के खिलाड़ी और फैन्स टी20 वर्ल्ड कप को लेकर काफी उत्साहित हैं, वहीं केएल राहुल जैसे दमदार बल्लेबाज को इस बार टी20 वर्ल्ड के लिए भारतीय टीम में नहीं चुना गया है। इस फैसले कुछ फैन्स हैरान थे, तो कई फैन्स को ये फैसला सही लगा। इस बीच केएल ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो काफी निराश नजर आ रहे हैं।
अभी तक नहीं दिया किसी तरह का कोई रिएक्शन
वहीं जब टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान हुआ था, तब IPL खेला जा रहा था। सभी को लगा था कि अपना चयन ना होने पर केएल राहुल किसी तरह का कोई बयान देंगे, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। राहुल ने सोशल मीडिया पर ना तो कोई पोस्ट शेयर किया है और ना मीडिया में किसी तरह का कोई बयान दिया।
केएल राहुल की ये उदासी टी20 वर्ल्ड कप ना खेलने की है शायद
*टी20 वर्ल्ड के बीच केएल राहुल ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें की हैं पोस्ट।
*इन तस्वीरों में टीम इंडिया से बाहर चल रहा है ये बल्लेबाज काफी उदास दिख रहा है।
*साथ ही केएल अपनी तीनों तस्वीरों में अकेले नजर आए, नहीं थी चेहरे पर मुस्कान।
*शायद इस खिलाड़ी को टी20 वर्ल्ड कप ना खेलने का है काफी ज्यादा ही गम।
हाल ही में केएल राहुल ने ये तस्वीरें शेयर की है सोशल मीडिया पर
A post shared by KL Rahul👑 (@klrahul)
कुछ दिनों पहले भी एक तस्वीर डाली थी इंस्टाग्राम पर
A post shared by KL Rahul👑 (@klrahul)
टीम इंडिया से टी20 प्रारूप खेले काफी समय हो गया है
दूसरी ओर राहुल को टीम इंडिया से टी20 इंटरनेशनल खेले काफी समय हो गया है, साथ ही इस बार टीम में पंत की वापसी हुई है और ऐसे में विकेटकीपर के तौर टीम के पास पंत के अलावा संजू भी हैं। वहीं केएल ने टीम इंडिया से आखिरी टी20 मैच साल 2022 में खेला था, वो मैच टी20 वर्ल्ड कप 2022 का सेमीफाइनल था और ये मैच टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ हार गई थी। उसके बाद से केएल की इस प्रारूप में आज तक वापसी नहीं हुई।
3 खिलाड़ी जो IPL 2027 में LSG के कप्तान के तौर पर कर सकते हैं ऋषभ पंत को रिप्लेस
IPL फाइनल के इतिहास में टॉप-5 ऑल-राउंड प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों पर डालें नजर
31 मई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
IPL 2026: RCB vs GT फाइनल मैच पर पड़ेगी खराब मौसम की मार? पढ़ें वेदर रिपोर्ट

