Skip to main content

ताजा खबर

पाकिस्तान टीम ने रात में चुपके से रखी प्राइवेट डिनर पार्टी, फिर फैंस को बुलाकर मांगने लगे 25 डॉलर; पढिए मामला

Pakistan (Image Credit- Twitter X)

पाकिस्तान क्रिकेट टीम एक बार फिर विवादों में घिर गई है। इस बार वह अमेरिका में चल रहे आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 के दौरान फैंस को पेड पार्टी देने के चक्कर में निशाने पर हैं।  प्रशंसकों के लिए एक अनौपचारिक निजी डिनर पार्टी की मेजबानी करने के लिए पूर्व स्टार क्रिकेटर और एक्स्पर्ट्स द्वारा खिलाड़ियों की आलोचना की जा रही है। 

क्या है मामला?

दरअसल, पाकिस्तान ने जारी टी20 वर्ल्ड कप के बीच फैंस के लिए एक निजी डिनर पार्टी होस्ट की। यह पार्टी अनऔपचारिक थी और इस पार्टी में फैंस प्रति व्यक्ति 25 डॉलर का भुगतान करके राष्ट्रीय टीम से मिल सकते थे।

राशिद लतीफ ने लगाई पाकिस्तान टीम की क्लास

पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और खिलाड़ियों द्वारा निजी डिनर पार्टी का आयोजन करने पर गुस्सा जाहीर किया है।

राशिद लतीफ ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में ये बातें कही हैं-

“एक होता है Official  डिनर, लेकिन यह एक प्राइवेट डिनर है। ऐसा कौन कर सकता है? यह एकदम बकवास आइडिया है। इसका मतलब है कि आप 25 डॉलर दीजिए और हमारे खिलाड़ियों से मिले। भगवान न करे, अगर कोई गड़बड़ी होती, तो लोग कहते कि लड़के पैसा कमा रहे हैं।” 

देखें वीडियो 

Let’s Save The Star & Be Stars
Unofficial Private Dinner During WC24#T20WorldCup pic.twitter.com/BXEgPyA2p2

— Rashid Latif | 🇵🇰 (@iRashidLatif68) June 4, 2024

लतीफ ने यह भी कहा कि-

“वह चैरिटी डिनर हो सकता है, लेकिन पैसे लेकर प्राइवेट डिनर समझ से परे है। वे बोले, लोग मुझे बताते हैं कि जो भी पाकिस्तानी खिलाड़ियों को बुलाता है, वह बस यही पूछता है, ‘आप कितना पैसा देंगे?’ यह आम बात हो गई है। हमारे समय में चीजें अलग थीं। हमने 2-3 डिनर किए, लेकिन वे ऑफिशियल थे।”

“यह इसलिए हाईलाइट किया गया क्योंकि यह वर्ल्ड कप है। इसलिए खिलाड़ियों को सावधान रहना चाहिए। 25 डॉलर का इस्तेमाल इस तरह से खुलेआम नहीं किया जाना चाहिए। आप 2-3 डिनर में जाते हैं, लेकिन बिना किसी कमर्शियल एंगल के। आप चैरिटी डिनर और फंडरेजर के लिए जा सकते हैं, लेकिन यह न तो फंडरेजिंग है और न ही चैरिटी डिनर। यह एक प्राइवेट फंकशन है, जिसके साथ पाकिस्तान और पाकिस्तान क्रिकेट का नाम जुड़ा हुआ है। ऐसी गलती न करें।”

यहां देखें: USA vs PAK Dream11 Prediction, T20 World Cup 2024

আরো ताजा खबर

Harbhajan Singh का ODI क्रिकेट पर बड़ा बयान, बोले- ‘मुझे वनडे में अब कोई दिलचस्पी नहीं’

Harbhajan Singh (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व दिग्गज ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने वनडे क्रिकेट की मौजूदा स्थिति को लेकर अपनी राय रखी है। उन्होंने...

Mitchell Starc ने रचा इतिहास, बने टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के गेंदबाज

Mitchell Starc (Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने 13 अगस्त 2026 को टेस्ट क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। बांग्लादेश के खिलाफ डार्विन...

13 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. SL vs IND 2026: गॉल टेस्ट के लिए कौन होने चाहिए भारत के 5 गेंदबाज? जाने यहां SL vs IND: जब भारत ऐतिहासिक...

‘लेफ्ट-आर्म पेसर्स’ का दबदबा: इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज

most wickets by left-arm bowlers across Tests, ODIs and T20Is (image via X) आम तौर पर देखा गया है की बाएं हाथ के गेंदबाजों को क्रिकेट में एक स्वाभाविक फायदा...