Skip to main content

ताजा खबर

टीम इंडिया करने जा रही है टी20 वर्ल्ड कप के सफर का आगाज, 22 गज पर क्या रोहित की सेना करेगी राज?

Team India (Image Credit- Instagram)

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम के सफर का आगाज होने जा रहा है, जहां आज यानी की 5 जून को रोहित की सेना अपना पहला मैच खेलेगी। इससे पहले भारतीय टीम ने एक अभ्यास मैच खेला था New York में बांग्लादेश के खिलाफ, जिसमें जीत अपने नाम की थी और अब टीम अपना आज पहला ग्रुप स्टेज मैच खेलने जा रही है उसी New York के मैदान में।

Rahul Dravid का है आखिरी असाइनमेंट

आज से भले ही टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप सफर का आगाज हो रहा है, लेकिन दूसरी ओर कोच Rahul Dravid का टीम इंडिया के साथ ये आखिरी असाइनमेंट होने वाला है। जहां इस वर्ल्ड कप के बाद द्रविड़ के कोचिंग कार्यकाल का अंत हो जाएगा, इस बीच रोहित शर्मा ने बताया कि उन्होंने Rahul Dravid को रोकने की कोशिश की थी लेकिन वो नहीं माने। अब खबरों की माने तो गौतम गंभीर टीम इंडिया के अगले कोच हो सकते हैं, साथ ही गंभीर बोल चुके हैं की टीम इंडिया को कोचिंग देना उनके लिए बड़ी बात होगी। वैसे अब जो भी टीम का अगला कोच बनेगा, उसका कार्यकाल साल 2027 तक रहेगा।

टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया आज खेलेगी पहला मैच

*New York में आज टीम इंडिया खेलेगी टी20 वर्ल्ड कप का अपना पहला मैच।
*जहां इस मैच में रोहित की सेना का सामना आयरलैंड से होने जा रहा है।
*वहीं भारतीय समय अनुसार ये मैच आज रात 8 बजे से New York में खेला जाएगा।
*भारतीय टीम ने मैच से पहले लगातार हर दिन किया है नए मैदान पर अभ्यास।

टीम इंडिया के अभ्यास सत्र से आई कुछ तस्वीरें सामने

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

एक नजर डालते हैं इस वीडियो पर भी

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

भारत vs आयरलैंड संभावित प्लेइंग इलेवन

भारत

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह

आयरलैंड

एंड्रयू बालबर्नी, पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), लॉर्कन टकर (विकेटकीपर), हैरी टेक्टर, कर्टिस कैंफर, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डैलेनी, मार्क अडायर, बैरी मैक्कार्थी, क्रेग यंग, बेन व्हाइट

আরো ताजा खबर

बलात्कार के आरोप में घिरे क्रिकेटर Abhishek Porel गिरफ्तार, कलकत्ता हाईकोर्ट ने दिया था आदेश

Abishek Porel (Image credit Twitter – X) बंगाल के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिषेक पोरेल (Abishek Porel)  को सोमवार, 10 अगस्त की देर रात एक रेप केस में गिरफ्तार किया गया। 23...

“Rishabh Pant को अपना स्वाभाविक खेल ही खेलना चाहिए” – टेस्ट सीरीज से पहले दीप दासगुप्ता ने पंत का किया समर्थन

Rishabh Pant (Image credit Twitter – X) भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से टेस्ट सीरीज शुरू होने वाली है। इस सीरीज से पहले पूर्व भारतीय विकेटकीपर दीप दासगुप्ता...

NAM vs SA: दक्षिण अफ्रीका ने किया नामीबिया दौरे के लिए टीम का ऐलान, ब्योर्न फॉर्च्यून संभालेंगे कप्तानी

Bjorn Fortuin (Image credit Twitter – X) दक्षिण अफ्रीका ने अगस्त और सितंबर 2026 में होने वाले नामीबिया दौरे के लिए अपनी व्हाइट-बॉल टीम का ऐलान कर दिया है। टीम...

11 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. रेप केस में कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश के बाद अभिषेक पोरेल गिरफ्तार बंगाल के 23 साल के बाएं हाथ के विकेटकीपर-बल्लेबाज...