Skip to main content

ताजा खबर

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में विराट कोहली के स्ट्राइक रेट पर उठ रहे सवाल को लेकर पूर्व खिलाड़ी ने दिया हैरान कर देने वाला बयान

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में विराट कोहली के स्ट्राइक रेट पर उठ रहे सवाल को लेकर पूर्व खिलाड़ी ने दिया हैरान कर देने वाला बयान

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)

टी20 वर्ल्ड कप 2024 की शुरुआत हो चुकी है और इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट का भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला आयरलैंड के खिलाफ 5 जून को खेलेगी। तमाम भारतीय फैंस ही चाहते हैं कि उनकी टीम इस टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करें और इसकी ट्रॉफी को अपने नाम करें। विराट कोहली भी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अपनी छाप जरूर छोड़ना चाहेंगे।

इस टूर्नामेंट में विराट कोहली की बल्लेबाजी को लेकर पूर्व खिलाड़ी संजय बांगर ने बड़ा बयान दिया है। संजय बांगर के मुताबिक विराट कोहली का फोकस इसी पर होगा कि वो अपनी टीम की ओर से मैच जिताऊं योगदान दें। यही नहीं संजय बांगर ने इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान के स्ट्राइक रेट को लेकर भी अपना पक्ष रखा।

स्टार स्पोर्ट्स के गेम प्लान शो में संजय बांगर ने कहा कि, ‘आप यह फैसला नहीं ले सकते हैं कि मुझे मैदान पर उतरकर सिर्फ एक ही तरीके का क्रिकेट खेलना है क्योंकि खिलाड़ियों के ऊपर मुकाबले को जिताने की जिम्मेदारी भी होती है। जिस तरीके से भी विराट कोहली खेलेंगे वो भारतीय टीम को मैच जिताना चाहेंगे। वो अपने शॉट्स को अच्छी तरह से खेलेंगे और मैच को खत्म करने पर ही उनका फोकस होगा।’

संजय बांगर ने आगे कहा कि, ‘जिस तरीके से उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप या किसी भी वर्ल्ड कप में प्रदर्शन किया है उनके खेल में काफी निखार देखने को मिला है। मुझे पूरा भरोसा है कि इस वर्ल्ड कप में विराट कोहली और भी ऊंचाइयों पर पहुंचेंगे।’

हरभजन सिंह ने भी विराट कोहली को लेकर अपना पक्ष रखा

हरभजन सिंह ने कहा कि, ‘स्ट्राइक रेट की बात इसलिए हो रही है क्योंकि जिस तरीके से बाकी खिलाड़ी स्पिनर्स के खिलाफ छक्के जड़ते हैं उस तरीके से विराट कोहली नहीं करते हैं। हालांकि अगर आईपीएल 2024 की बात की जाए तो उन्होंने ज्यादा छक्के स्पिनर्स के खिलाफ ही मारे हैं। वो एक घुटने पर बैठकर मिड विकेट के ऊपर शॉट मारते हैं और ऐसे ही वो अपनी शुरुआती दिनों में खेलते थे।

हालांकि उन्होंने ऐसा करना बंद कर दिया था और कोहली को ज्यादातर सीधे बल्ले से खेलते हुए देखा जाता था। फिलहाल विराट कोहली खुद टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम की ओर से मैच विनिंग पारी खेलना चाहेंगे।’

আরো ताजा खबर

SA20 में प्रिटोरिया कैपिटल्स की सफलता का क्रेडिट केशव महाराज ने सौरव गांगुली को दिया

Keshav Maharaj Sourav Ganguly (Image credit Twitter – X) प्रिटोरिया कैपिटल्स के कप्तान केशव महाराज ने SA20 के 2025-26 सीजन में टीम के शानदार प्रदर्शन का श्रेय मुख्य कोच सौरव...

‘यह एक बेहतरीन मौका हो सकता है’ आकाश चोपड़ा ने श्रीलंका दौरे पर आकिब नबी के इंटरनेशनल डेब्यू का समर्थन किया

Auqib Nabi (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि तेज गेंदबाज आकिब नबी के लिए श्रीलंका दौरा करियर बदलने वाला साबित हो सकता...

समरीन कौर के प्यार में लाॅक हुए अर्शदीप सिंह! रूमर्ड गर्लफ्रेंड की पोस्ट पर क्रिकेटर ने किया प्यारा कमेंट 

Arshdeep Singh with Samreen Kaur (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और पंजाबी माॅडल-एक्ट्रेस समरीन कौर की एक साथ घूमने की वीडियो, अक्सर सोशल...

बड़ी खबर! श्रीलंका दौरे के बाद शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में खेलेंगे शुभमन गिल

Shubman Gill Sher-e-Punjab T20 League Sri Lanka Test series (Image credit Twitter – X) भारतीय टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल अगले कुछ हफ्तों तक लगातार क्रिकेट खेलते नजर आएंगे।...