Skip to main content

ताजा खबर

Most economical 4-over spell in T20 WC: टी20 विश्व कप में सबसे किफायती 4 ओवर का स्पैल किसने डाला है?

टी20 वर्ल्ड कप 2024 की शुरुआत 2 जून से हो चुकी है। टूर्नामेंट की मेजबानी अमेरिका और वेस्टइंडीज के हाथों में सौंपी गई है। बात करें क्रिकेट की तो उनके लिए सबसे ज्यादा मुश्किल फॉर्मेट टी20 है ।

इस फॉर्मेट में पहली ही गेंद से बल्लेबाज शॉट्स लगाने लग जाते हैं और अगर किसी गेंदबाज ने गलती की तो उन्हें टारगेट करके छक्के-चौंको जड़ दिया जाता है।

इस फॉर्मेट में बल्लेबाज तकनीक से ज्यादा अपने पावर पर ज्यादा भरोसा करते हैं। वहीं, दूसरे फॉर्मेट में तकनीक सबसे अहम होता है। हालांकि गेंदबाजों को हमेशा नियंत्रण में गेंदबाजी करना पड़ता है। हावी हो रहे बल्लेबाजों को शांत कराने के लिए वह अपने गेंदबाजी में मिश्रण करते हैं। धीमी, तेज , बाउंसर, यॉर्कर, और भी कई विविधताएं उन्हें इस्तेमाल करनी पड़ती हैं।

इस टी20 फॉर्मेट में अगर कोई गेंदबाज 4 ओवर में 10 से कम रन दे दे तो यह किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं। इस आर्टिकल में हम उन्ही 4 गेंदबाजों के बारे में बात करेंगे जिन्होंने अपने 4 ओवर के स्पेल में सबसे कम रन दिए हैं और साथ ही बेहद ही इकोनॉमिकल गेंदबाजी की है।

4. वानिंदु हसरंगा vs UAE, 2022

Most economical 4-over spell in T20 WC: टी20 विश्व कप में सबसे किफायती 4 ओवर का स्पैल किसने डाला है?

Wanindu Hasaranga. (Image Source: Getty Images)

श्रीलंका क्रिकेट टीम के शानदार स्पिनर वानिंदु हसरंगा ने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे बेहतरीन इकॉनमी के साथ गेंदबाजी करने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है।
साल 2022 में श्रीलंका ने जीलॉन्ग के GMHBA स्टेडियम में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) पर 79 रन से जीत हासिल की थी।

उस मैच में स्टार लेग स्पिनर वानिंदु हसरंगा ने 3 विकेट लिए थे और UAE के बैटिंग ऑर्डर को ध्वस्त कर दिया था। हरसंगा ने मैच में अपने कोटे के 4 ओवर में एक मेडन सहित आठ रन दिए थे। ऐसे में उनका इकॉनमी रेट 2.00 का था, जो वर्ल्ड कप के इतिहास का चौथा सबसे बेस्ट इकोनॉमिकल ओवर था।

3. महमदुल्लाह vs अफगानिस्तान, 2014

Most economical 4-over spell in T20 WC: टी20 विश्व कप में सबसे किफायती 4 ओवर का स्पैल किसने डाला है?

Mahmudullah Riyad. (Photo Source: ISHARA S. KODIKARA/AFP/Getty Images)

बांग्लादेश के महमदुल्लाह इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। साल 2014 के वर्ल्ड कप मुकाबले में मेजबान बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने अफगानिस्तान क्रिकेट टीम को हराया था।

उस मैच में महमदुल्लाह ने 4 ओवर में 1 मेडन के साथ 8 रन देकर शफीकुल्लाह को अपना शिकार बनाया था। यह उनका सबसे किफायती प्रदर्शन था। उन्होंने 2.00 की इकॉनमी रेट से टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास का तीसरा सबसे किफायती ओवर फेंका था।

2. अजंता मेंडिस vs जिम्बाब्वे, 2012

Most economical 4-over spell in T20 WC: टी20 विश्व कप में सबसे किफायती 4 ओवर का स्पैल किसने डाला है?

Ajanta Mendis. (Photo by Aamir QURESHI/AFP via Getty Images)

श्रीलंका के मिस्ट्री स्पिनर अजंता मेंडिस के नाम टी-20 विश्व कप में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़े हैं।

उन्होंने विश्व कप 2012 में ग्रुप-C के मैच में जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के खिलाफ 4-2-8-6 के आंकड़े दर्ज किए थे। उन्होंने 2.00 की इकॉनमी रेट से टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास का सबसे किफायती ओवर फेंका था, लेकिन इस साल यह रिकॉर्ड टूट गया है और उनकी जगह कोई और नंबर 1 पर आ चुका है।

1. एनरिक नोर्खिया vs श्रीलंका, 2024

Most economical 4-over spell in T20 WC: टी20 विश्व कप में सबसे किफायती 4 ओवर का स्पैल किसने डाला है?

Sisanda Magala and Anrich Nortje. (Image Source: Getty Images)

टी20 वर्ल्ड कप 2024 का चौथा मैच दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच न्यूयॉर्क के नसाउ स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में साउथ अफ्रीका ने श्रीलंका को 77 रनों के स्कोर पर ऑल आउट कर दिया।

नोर्खिया ने 4 ओवर में मात्र 7 रन देकर 4 विकेट चटकाए। इसके साथ ही नोर्खिया ने टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे बेस्ट इकोनॉमिकल ओवर फेंका और Most Economical 4-over spell in T20 wc की लिस्ट में नंबर 1 पर पहुँच गए। नोर्खिया ने 1.75 की इकॉनमी रेट से अपना 4 ओवर पूरा किया जो अब तक का सबसे किफायती गेंदबाजी प्रदर्शन है।

আরো ताजा खबर

Harbhajan Singh का ODI क्रिकेट पर बड़ा बयान, बोले- ‘मुझे वनडे में अब कोई दिलचस्पी नहीं’

Harbhajan Singh (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व दिग्गज ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने वनडे क्रिकेट की मौजूदा स्थिति को लेकर अपनी राय रखी है। उन्होंने...

Mitchell Starc ने रचा इतिहास, बने टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के गेंदबाज

Mitchell Starc (Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने 13 अगस्त 2026 को टेस्ट क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। बांग्लादेश के खिलाफ डार्विन...

13 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. SL vs IND 2026: गॉल टेस्ट के लिए कौन होने चाहिए भारत के 5 गेंदबाज? जाने यहां SL vs IND: जब भारत ऐतिहासिक...

‘लेफ्ट-आर्म पेसर्स’ का दबदबा: इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज

most wickets by left-arm bowlers across Tests, ODIs and T20Is (image via X) आम तौर पर देखा गया है की बाएं हाथ के गेंदबाजों को क्रिकेट में एक स्वाभाविक फायदा...