Skip to main content

ताजा खबर

IND vs PAK मैच से पहले पिच को लेकर बवाल, USA की पिच को लेकर टॉप 5 एक्स्पर्ट्स ने ऐसी क्या डरावनी बात बोली

IND vs PAK मैच से पहले पिच को लेकर बवाल, USA की पिच को लेकर टॉप 5 एक्स्पर्ट्स ने ऐसी क्या डरावनी बात बोली

Drop In Pitch (Photo Source X) (1)

टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी वेस्टइंडीज और अमेरिका के हाथों सौंपी गई है। लेकिन 3 जून को खेले गए श्रीलंका और साउथ अफ्रीका मैच के बाद चारों तरफ इस पिच को लेकर आलोचना हो रही है। पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने भी न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच की जमकर आलोचना की है।

नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की ड्रॉप इन पिच श्रीलंकाई बल्लेबाजों के लिए बुरे सपने की तरह रही जो धीमी आउटफील्ड पर जूझते नजर आए। श्रीलंका के चार खिलाड़ियों का तो खाता ही नहीं खुला। तीन प्लेयर दहाई अंक में नहीं पहुंच सके।

इस पिच अभी 7 मैच खेले जाने हैं और 9 जून को भारत-पाकिस्तान मैच भी इसी ड्रॉप इन पिच पर खेला जाना है। ऐसे में आइए जानें USA की पिच को लेकर 5 टॉप एक्स्पर्ट्स ने क्या कहा-

1. इरफान पठान 

टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर एक पोस्ट साझा किया। इस पोस्ट में उन्होंने न्यूयॉर्क के इस नए स्टेडियम की पिच की जमकर आलोचना की है। इरफान ने X पर अपने पोस्ट में लिखा कि, “यह टी-20 फॉर्मेट के लिए कहीं से भी आइडल पिच नहीं है।”

2. संजय मांजरेकर

“कुल मिलाकर मैं यह नहीं समझ पा रहा की, क्या यह टी20 फॉर्मेट के लिए उपयुक्त पिच है? मुझे ऐसा नहीं लगता। जहां तक ​​मेरा सवाल है, यह टी20 खेल के लिए काफी अच्छा नहीं है। हां, यह बल्ले और गेंद के बीच एक संतुलित विकेट होना चाहिए, लेकिन यह पिच काफी हद तक गेंदबाजों के पक्ष में है। इस पिच पर खेलना बल्लेबाजों के लिए बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला है।”

3. मनोज तिवारी 

“यह अस्वीकार्य है क्योंकि यदि कोई बल्लेबाज शॉट मारता है, तो गेंद मैदान पर तेज से नहीं जाती, और ऐसा इसलिए है क्योंकि उपयोग की जाने वाली रेत की मात्रा अधिक है। टीमों के लिए रन बनाना मुश्किल होगा। लगातार छक्के मारना इस पिच पर संभव नहीं है। आपको कुछ शॉट अलोंग द ग्राउन्ड खेलने होंगे। आप डबल की जगह सिर्फ सिंगल ही ले पाएंगे। आईसीसी की ओर से ऐसी पिच अस्वीकार्य है क्योंकि जब विश्व कप चल रहा हो और आपके पास इसकी तैयारी के लिए समय हो , तो आपको एक उचित आउटफील्ड भी बनानी चाहिए थी।”

4. फरवीज महरुफ

“मैंने कमेंट्री में किसी को यह कहते हुए सुना कि पिच को इस्तेमाल करने का सबसे अच्छा तरीका 10-ओवर सर्किट में खेलना है। पहले 10 ओवरों में जब गेंद दूसरे हाफ के लिए विकेट बचाकर कुछ कर रही हो तो उन्हें मौका दें। लेकिन, कुल मिलाकर मुझे नहीं लगता कि यह टी20 क्रिकेट के लिए उपयुक्त विकेट है और जहां तक ​​मेरा सवाल है, टी20 मैच के लिए यह काफी अच्छा भी नहीं है। बल्लेबाजों के लिए यह बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला है, उन्हें रफ्तार और पिच को समझने के लिए 20 गेंदें लेने पड़ेंगे।”

5. फाफ डु प्लेसिस 

“वाह यह विकेट मसालेदार है।”

আরো ताजा खबर

SA vs AUS 2026: 10 साल के लंबे इंतजार के बाद ICC टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 बना दक्षिण अफ्रीका!

SA vs AUS 2026: South Africa Crush Australia by 176 Runs in Cape Town to Reclaim No. 1 ICC Test Ranking After a Decade (image via getty) शनिवार, 31 अक्टूबर...

NZ vs IND: T20 टीम के वो 3 खिलाड़ी जिन्हें भारतीय वनडे टीम में मौका मिलना चाहिए था

Indian Team (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम में वनडे और टी20 फॉर्मेट के लिए खिलाड़ियों का चयन लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है। जहां वनडे टीम...

NZ vs IND 2026, 5th T20I: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी, वरुण चक्रवर्ती को मिली टीम में जगह; देखें प्लेइंग XI

NZ vs IND 2026, 5th T20I: New Zealand opted to bowl first (image via X) 5 मैचों की टी20आई सीरीज के पांचवे टी20आई मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर...

‘यह शर्मनाक है’ – केप टाउन टेस्ट में हार के बाद पैट कमिंस की टीम पर बरसे डेविड वॉर्नर

David Warner Slams Australia’s Batting After Series Defeat to South Africa (image via getty) David Warner slams Australia: केपटाउन के न्यूलैंड्स में सीरीज के निर्णायक तीसरे टेस्ट मैच में दक्षिण...