Skip to main content

ताजा खबर

जून 04 Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट की दुनिया से

जून 04 Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट की दुनिया से

SL vs SA (Photo Source: ICC)

1) टी20 वर्ल्ड कप 2024 में दक्षिण अफ्रीका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, श्रीलंका को 6 विकेट से रौंदा

आज यानी 3 जून को खेले गए आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के शानदार मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को 6 विकेट से हराया। दक्षिण अफ्रीका की ओर से सभी खिलाड़ियों ने इस मैच में काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। श्रीलंका के खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन दिखाने में नाकाम रहे। (पढ़ें पूरी खबर)

2) टी20 वर्ल्ड कप 2024: न्यूयॉर्क स्टेडियम में श्रीलंका के बल्लेबाजों का उड़ा जमकर मजाक, SA के गेंदबाजों के आगे कोई ना टिक सका

इस समय आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का महत्वपूर्ण मुकाबला दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच न्यूयॉर्क के Nassau County International Cricket Stadium में खेला जा रहा है। इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। हालांकि उनका यह फैसला काफी गलत साबित हुआ और टीम 77 रन पर ऑलआउट हो गई। श्रीलंका की ओर से किसी भी बल्लेबाज ने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की। (पढ़ें पूरी खबर)

3) रोहित शर्मा और विराट कोहली को देखकर आप खुद काफी प्रेरित होते हैं: संजू सैमसन

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से संजू सैमसन ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। संजू सैमसन ने आईपीएल 2024 में 16 मैच में 531 रन बनाए थे और शानदार खिलाड़ी ऑरेंज कैप की लिस्ट में पांचवें पायदान पर थे। उनके शानदार प्रदर्शन की वजह से ही संजू सैमसन को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 की भारतीय टीम में शामिल किया गया। (पढ़ें पूरी खबर)

4) अगर मैं कोच होता तो भारतीय टीम के स्पेशलिस्ट बल्लेबाजों से…: इरफान पठान ने दिया हैरान कर देने वाला बयान

पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान का मानना है कि भारतीय टीम के स्पेशलिस्ट बल्लेबाजों को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए नेट्स में कुछ गेंदों को फेंकने का अभ्यास करना चाहिए। उनके मुताबिक इस टूर्नामेंट में स्पेशलिस्ट बल्लेबाजों को गेंदबाजी करनी पड़ सकती है। (पढ़ें पूरी खबर)

5) ओमान के खिलाफ सुपर ओवर में नामीबिया के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले David Weise ने दिया बड़ा बयान

जारी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का तीसरा मैच 2 जून को नामीबिया और ओमान (Namibia vs Oman) के बीच खेला गया। बता दें कि इस मैच में नामीबिया को सुपर ओवर में मैच जिताने में ऑलराउंडर खिलाड़ी डेविड वीस (David Wiese) ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। दूसरी ओर, सुपर ओवर में शानदार प्रदर्शन करने के बाद डेविड वीस ने बड़ा बयान दिया है। वीस का कहना है कि फ्रेंचाइजी क्रिकेट ने उन्हें नामीबिया के लिए हीरो बनने का मौका दिया है। (पढ़ें पूरी खबर)

6) पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2024 के प्राइस मनी की ICC ने की घोषणा, विजेता टीम की पूरी तरीके से खुल जाने वाली है किस्मत

आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2024 की शुरुआत हो चुकी है। इस शानदार टूर्नामेंट में अभी तक तीन मैच खेले जा चुके हैं। बता दें, यह टूर्नामेंट वेस्टइंडीज और USA में खेला जा रहा है और इसका फाइनल 29 जून को बारबाडोस के Kensington Oval में खेला जाएगा। इसी के साथ आईसीसी ने इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के प्राइस मनी की घोषणा कर दी है। (पढ़ें पूरी खबर)

7) हार्दिक पांड्या एक मजबूत व्यक्ति हैं और IPL के झटके से आगे बढ़ चुके हैं: इयान बिशप

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर इयान बिशप ने, भारतीय क्रिकेट टीम के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को लेकर बड़ा बयान दिया है। बिशप का कहना है कि वह एक मजबूत व्यक्ति हैं और IPL 2024 के झटके से आगे बढ़ चुके हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

8) VIDEO: बाबर आजम ने भरी प्रैक्टिस सेशन में आजम खान को बोला गैंडा, वीडियो वायरल होने के बाद मचा बवाल

पाकिस्तान की टीम टी-20 वर्ल्ड कप 2024 की तैयारियों में जुटी हुई है। 6 जून को वह अपना पहला मैच सह-मेजबान यूएसए के खिलाफ खेलेगी। इससे पहले पाकिस्तान के प्रैक्टिस सेशन से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें खिलाड़ी मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं कप्तान बाबर ने आजम खान को लेकर कुछ ऐसा कहा कि अब यह वीडियो वायरल हो गया है। (पढ़ें पूरी खबर)

9) किले में तब्दील हुआ न्यूयॉर्क स्टेडियम, सुरक्षा ऐसी की परिंदा भी पर नहीं मार पाएगा बॉस यहां

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर और भी सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। ऐसी रिपोर्ट सामने आ रही है कि Nassau County International Cricket Stadium में SWAT टीम ने अपने स्नाइपर को मैदान के अलग-अलग लोकेशन में तैनात कर दिया है। (पढ़ें पूरी खबर)

10) Sakshi भाभी ने फैन्स को दिया सरप्राइज, Dhoni संग कुछ प्यारी तस्वीरों को किया शेयर

जिस तरह Dhoni की कप्तानी में CSK टीम ने IPL 2023 का खिताब अपने नाम किया था, वैसे कमाल ये टीम Ruturaj Gaikwad की कप्तानी में नहीं कर पाई। साथ ही चेन्नई टीम इस साल IPL के प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई थी, जिसके बाद धोनी का निराश चेहरा देखने लायक था। वहीं अब माही इन सब चीजों से आगे बढ़ गए हैं और उनकी कुछ नई तस्वीरें सामने आई है। (पढ़ें पूरी खबर)

11) फिर से टीम इंडिया का हेड कोच नहीं बनना चाहते हैं राहुल द्रविड़, कहा- “मैं अपनी जिंदगी के जिस पड़ाव….”

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद हेड कोच के रूप में राहुल द्रविड़ का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा इस पद के लिए बीसीसीआई ने नए आवेदन भी मंगवाए थे जिसके अप्लाई करने की आखिरी तारीख 27 मई थी। अब सभी के मन में एक ही सवाल था कि क्या मौजूदा हेड कोच राहुल द्रविड़ फिर से इस पद के लिए अप्लाई प्लाई करेंगे या नहीं, अब इस सस्पेंस से पर्दा उठ गया है। (पढ़ें पूरी खबर)

আরো ताजा खबर

जियोहाॅटस्टार नहीं बल्कि यहां देख पाएंगे आप भारत-अफगानिस्तान T20I सीरीज

AFG vs IND T20I series (Image credit Twitter – X) भारत और अफगानिस्तान के बीच सितंबर 2026 में होने वाली तीन मैचों की T20I सीरीज को लेकर बड़ी खबर सामने...

14 अगस्त, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. Harbhajan Singh का ODI क्रिकेट पर बड़ा बयान, बोले- ‘मुझे वनडे में अब कोई दिलचस्पी नहीं’ भारत के पूर्व दिग्गज ऑफ स्पिनर...

Harbhajan Singh का ODI क्रिकेट पर बड़ा बयान, बोले- ‘मुझे वनडे में अब कोई दिलचस्पी नहीं’

Harbhajan Singh (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व दिग्गज ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने वनडे क्रिकेट की मौजूदा स्थिति को लेकर अपनी राय रखी है। उन्होंने...

Mitchell Starc ने रचा इतिहास, बने टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के गेंदबाज

Mitchell Starc (Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने 13 अगस्त 2026 को टेस्ट क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। बांग्लादेश के खिलाफ डार्विन...