Skip to main content

ताजा खबर

T20 World Cup 2024 : एक नजर डालिए SL vs SA मुकाबले के टॉप मीम्स पर

T20 World Cup 2024 एक नजर डालिए SL vs SA मुकाबले के टॉप मीम्स पर

SL vs SA (Photo Source: ICC)

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का चौथा मुकाबला श्रीलंका और साउथ अफ्रीका के बीच न्यूयॉर्क के नसाउ काउंटी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया, जहां साउथ अफ्रीका ने 6 विकेट से श्रीलंका को हराया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका को साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों ने सिर्फ 77 रनों पर ढेर कर दिया। एनरिक नॉर्खिया ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट चटकाए। इसके जवाब में अफ्रीका ने 78 रनों के लक्ष्य को 16.2 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल किया। इस तरह जीत के साथ साउथ अफ्रीका ने अपने वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत की है।

इससे पहले श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हालांकि, उनका ये निर्णय उल्टा पड़ गया। साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए नियमित अंतराल पर विकेट चटकाए, जिसका नतीजा रहा कि श्रीलंका की पूरी टीम 19.1 ओवर में 77 रनों पर ऑलआउट हो गई।

टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका सस्ते में आउट हो गए। इसके बाद एक-एक कर सभी बल्लेबाज चलते बने। आलम ये रहा कि श्रीलंका का कोई भी बल्लेबाज 20 रन का आंकड़ा नहीं छू सका। कुसल मेंडिस ने सर्वाधिक 19 रन बनाए।

साउथ अफ्रीका के लिए एनरिक नॉर्खिया ने अद्भुत गेंदबाजी की। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने अपने चार ओवर के स्पैल में सिर्फ 7 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। वहीं केशव महाराज और कगिसो रबाडा ने भी 2-2 विकेट चटकाए। ओटनील बार्टमैन को 1 विकेट मिला।

साउथ अफ्रीका की आसान जीत

इसके जवाब में 78 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम ने 16.2 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम को शुरुआती झटके लगे। ओपनर रीजा हेंड्रिक्स 4 रन बनाकर और कप्तान एडन मार्करम 12 रन बनाकर आउट हुए। लेकिन इसके बाद क्विंटन डी कॉक और ट्रिस्टन स्टब्स ने पारी को संभाला।

दोनों ने टीम का स्कोर 50 के पार पहुंचाया। हालांकि, 51 के कुल स्कोर पर डी कॉक 20 रन बनाकर हसरंगा के शिकार बने। इसके बाद 58 के स्कोर पर स्टब्स भी वानिंदु हसरंगा को अपना विकेट दे बैठे। मगर हेनरिक क्लासेन (19*) और डेविड मिलर (6*) ने कोई और नुकसान नहीं होने दिया और टीम को जीत दिलाई। श्रीलंका की ओर से वानिंदु हसरंगा ने सर्वाधिक 2 विकेट चटकाए।

यहां देखें SL vs SA मुकाबले के टॉप मीम्स

আরো ताजा खबर

उस्मान ख्वाजा द्वारा ‘सैंडपेपरगेट’ के खुलासे के बाद, पैट कमिंस और उनकी पत्नी के बीच पब्लिक बहस वीडियो हुई वायरल

Pat Cummins And Wife (Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में एक बार फिर 2018 का सैंडपेपर विवाद चर्चा में आ गया है। इस बार इसकी वजह पूर्व ऑस्ट्रेलियाई...

अर्शदीप सिंह या मोहम्मद सिराज? इरफान पठान ने बताया किसे मिलना चाहिए ODI World Cup 2027 में मौका

Arshdeep Singh (Image credit Twitter – X) 2027 वनडे वर्ल्ड कप शुरू होने में अभी काफी समय है, लेकिन भारतीय टीम ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। टीम मैनेजमेंट...

NZ vs IND: टीम इंडिया को मिली बड़ी राहत, चोट से उबरकर न्यूजीलैंड रवाना हुए ऋषभ पंत

Rishabh Pant New Zealand Test squad (Image credit Twitter – X) न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा मोटिवेशन मिला है, स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत...

PAK vs SL: पाकिस्तान के खिलाफ कुसल मेंडिस का ऐतिहासिक शतक, विराट कोहली और स्टीव स्मिथ के दिग्गज क्लब में मारी एंट्री

Kusal Mendis Becomes First Sri Lankan to Score Century on Test Captaincy Debut (image via X) श्रीलंका के टेस्ट कप्तान कुसल मेंडिस ने बुधवार को पाकिस्तान के खिलाफ अपने कप्तानी...