Skip to main content

ताजा खबर

MI vs SRH: Head to Head Record in IPL: मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद हेड टू हेड रिकॉर्ड

MI vs SRH: Head to Head Record in IPL: मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद हेड टू हेड रिकॉर्ड

SRH vs MI (Photo Source: IPL Official Website)

IPL 2024 का 55वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। यह मैच के मुंबई के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। जहां मुंबई के लिए प्लेऑफ के रास्ते लगभग बंद हो गए हैं, वहीं हैदराबाद यहां एक और जीत दर्ज करके प्लेऑफ के करीब पहुंचना चाहेगी। इस सीजन यह दूसरा मौका होगा जब दोनों टीमें आमने सामने होंगी।

आईपीएल 2024 के आठवें मुकाबले में दोनों टीमों का सामना सामना हुआ था, जहां हैदराबाद ने 31 रनों से जीत दर्ज की थी। वो मुकाबला एक हाई स्कोरिंग मुकाबला था। पहले बल्लेबाजी करते हुए SRH ने 20 ओवर में 277 रन बनाए थे, वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस भी 246 तक पहुंचने में सफल रही थी। ऐसे में अब यह देखना दिलचस्प होगा कि, आगामी मैच में दोनों टीम कैसा प्रदर्शन करती है।

दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो MI और SRH अब तक इस टूर्नामेंट के इतिहास में 22 बार आमने सामने हो चुके हैं। इसमें से 12 बार मुंबई ने जीत दर्ज की है तो वहीं 10 मौकों पर SRH मैच जीतने में कामयाब रही है।


SRH vs MI: Head to Head कुल आंकड़े

मैच मुंबई इंडियंस सनराइजर्स हैदराबाद टाई नो रिजल्ट
22 12 10 0 0

SRH vs MI: अभी तक सभी टीमों के रिजल्ट

साल

विनर

जीत का अंतर

वेन्यू

2013 सनराइजर्स हैदराबाद 7 विकेट हैदराबाद
2013 मुंबई इंडियंस 7 विकेट मुंबई
2014 सनराइजर्स हैदराबाद 15 रन दुबई
2014 मुंबई इंडियंस 7 विकेट हैदराबाद
2015 मुंबई इंडियंस 20 रन मुंबई
2015 मुंबई इंडियंस 9 विकेट हैदराबाद
2016 सनराइजर्स हैदराबाद 7 विकेट हैदराबाद
2016 सनराइजर्स हैदराबाद 85 रन विशाखापट्टनम
2017 मुंबई इंडियंस 4 विकेट मुंबई
2017 सनराइजर्स हैदराबाद 7 विकेट हैदराबाद
2018 सनराइजर्स हैदराबाद 1 विकेट हैदराबाद
2018 सनराइजर्स हैदराबाद 31 रन मुंबई
2019 मुंबई इंडियंस 40 रन हैदराबाद
2019 मुंबई इंडियंस एक ओवर का एलिमिनेटर मुंबई
2020 सनराइजर्स हैदराबाद 10 विकेट शारजाह
2020 मुंबई इंडियंस 34 रन शारजाह
2021 मुंबई इंडियंस 13 रन चेन्नई
2021 मुंबई इंडियंस 42 रन अबू धाबी
2022 सनराइजर्स हैदराबाद 3 रन मुंबई
2023 मुंबई इंडियंस 14 रन मुंबई
2023 मुंबई इंडियंस 8 विकेट हैदराबाद
2024 सनराइजर्स हैदराबाद 31 रन हैदराबाद

 

 

আরো ताजा खबर

PAK vs IRE: आयरलैंड के खिलाफ पाकिस्तान ने हासिल की 3 विकेट से जीत, अब बोरिया-बिस्तर लेकर घर लौटेगी टीम

PAK vs IRE (Pic Source x)टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 36वां मैच पाकिस्तान और आयरलैंड के बीच फ्लोरिडा के लाउडरहिल के सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड में खेला...

VIDEO: पाकिस्तान की ये आदत कभी जाएगी ही नहीं, कैच लेते वक्त आपस में टकराए दो फील्डर और फिर….

Shaheen Afridi & Usman Khan (Photo Source: X/Twitter)T20 World Cup 2024: पाकिस्तान टूर्नामेंट में अपना आखिरी मुकाबला आज (16 जून) आयरलैंड के खिलाफ फ्लोरिडा में खेल रही है। आयरलैंड ने...

PAK vs IRE, 1st Innings Highlights: फ्लोरिडा में पाकिस्तान की घातक गेंदबाजी, जीत के लिए बनाने होंगे 107 रन

PAK vs IRE (Photo Source: X/Twitter)PAK vs IRE, 1st Innings Highlights: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 36वां मुकाबला पाकिस्तान और आयरलैंड के बीच सेंट्रल ब्रोवार्ड रिजनल पार्क, फ्लोरिडा में खेला...

PAK vs IRE: फ्लोरिडा में शाहीन अफरीदी ने गेंद से मचाया आंतक, एक ही ओवर में झटके दो बड़े विकेट

Shaheen Afridi (Photo Source: X/Twitter)PAK vs IRE, Shaheen Afridi: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 36वां मुकाबला पाकिस्तान और आयरलैंड के बीच आज (16) फ्लोरिडा में खेला जा रहा है। पाकिस्तान...