Skip to main content

ताजा खबर

VIRAL: टिम डेविड का छक्का पकड़ना फैन को पड़ा महंगा, सीधे मुंह पर लगी गेंद, देखें तस्वीरें

A Fan who injured due to Tim David’s Six (Photo Source: X/Twitter)

IPL 2024, DC vs MI: Fan got injured due to Tim David’s Six: आईपीएल 2024 के 43वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 10 रनों से हार झेलनी पड़ी। DC के खिलाफ 258 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 247 रन की बना पाई। मैच के दौरान स्टैंड्स में बैठे एक फैन को टिम डेविड द्वारा लगाए गए एक छक्के से बुरी तरह चोट लग गई। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

फैन के साथ घटी दर्दनाक घटना

मुंबई इंडियंस की पारी के 14वें ओवर के दौरान टिम डेविड ने खलील अहमद द्वारा डाली गई धीमी गेंद पर cow corner की ओर जोरदार छक्का जड़ा था। स्टैंड्स में बैठे एक फैन ने कैच पकड़ने की कोशिश की, लेकिन गेंद सीधा उनके चेहरे पर जाकर लगी। देखने से ऐसा लगा कि शायद खून निकल रहा है, इस घटना के बाद उस फैन को सुरक्षा कर्मियों द्वारा बाहर ले जाया गया।

A fan got injured due to Tim David’s six. pic.twitter.com/qR14bnHNWW

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) April 27, 2024

दिल्ली कैपिटल्स ने उस फैन के जल्दी ठीक होने की कामना की है। फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘उस फैन के जल्दी स्वस्थ होने की कामना करते हैं।’ 

Wishing a speedy recovery to that fan though 🥺

— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) April 27, 2024

मुंबई इंडियंस को मिली सीजन की छठी हार

DC vs MI मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 257 रन बोर्ड पर लगाए थे। जेक फ्रेजर मैकगर्क ने 27 गेंदों में 11 चौके और 6 छक्कों की मदद से 84 रनों की पारी खेली। वहीं ट्रिस्टन स्टब्स ने 25 गेंदों में 48 रनों की नाबाद पारी खेली थी।

मुंबई ने लक्ष्य का पीछा करते हुए पावरप्ले के अंदर ही तीन बड़े विकेट गंवा दिए थे। रोहित शर्मा (8), ईशान किशन (20) और सूर्यकुमार यादव (26) जल्दी पवेलियन लौट गए थे। हार्दिक पांड्या अच्छे लय में नजर आ रहे थे, लेकिन 24 गेंदों में 46 रन बनाकर आउट हो गए।

तिलक वर्मा ने टीम के लिए 32 गेंदों में 4 चौके और 4 छक्कों की मदद से 63 रनों की पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए। यह इस सीजन में मुंबई इंडियंस की छठी हार है। टीम पॉइंट्स टेबल में 9 मैचों में तीन जीत और 6 अंकों के साथ 9वें स्थान पर है।

আরো ताजा खबर

MS Dhoni का आईपीएल करियर समाप्त हुआ?, वसीम अकरम ने माही के भविष्य पर दिया बड़ा बयान

MS Dhoni (Pic Source-X)IPL 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स का सफर समाप्त हो चुका है। 18 मई को बेंगलुरु में खेले गए मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सीएसके को...

टी20 वर्ल्ड कप टीम में नाम आते ही शिवम दुबे के बल्ले में लगी जंग, आंकड़े दे रहे हैं गवाही

Shivam Dube (Photo Source: IPL Official Website)IPL 2024 की जब शुरुआत हुई तब शिवम दुबे ने अपने बल्ले से ऐसा प्रदर्शन किया कि उसको देखते हुए उन्हें टी20 वर्ल्ड कप...

IPL 2024: ग्लेन मैक्सवेल अकेले अपने दम पर RCB को नॉकआउट मैच जिता सकता है: वसीम अकरम ने की बड़ी भविष्यवाणी

Glenn Maxwell (Image Credit- Twitter X)पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी वसीम अकरम का मानना है कि इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के प्लेऑफ में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से ग्लेन मैक्सवेल...

IPL 2024: RCB ने टूर्नामेंट में धमाकेदार वापसी कर प्लेऑफ में बनाई अपनी जगह, स्मृति मंधाना ने पुरुष टीम की जमकर प्रशंसा की

Smriti Mandhana and RCB Team (Pic Source-X)इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने काफी अच्छी वापसी की और इस सीजन के प्लेऑफ में अपनी जगह बनाई। बता दें,...