Skip to main content

ताजा खबर

“मैंने नेट्स में उसका स्टंप तोड़…”- 16 साल के संजू सैमसन को वसीम अकरम ने कुछ यूं किया था परेशान

Wasim Akram & Sanju Samson (Photo Source: X/Twitter)

आईपीएल 2024 में भारतीय खिलाड़ी संजू सैमसन (Sanju Samson) की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स शानदार खेल दिखा रही है। टीम प्लेऑफ में पहुंचने से बस एक कदम दूर है। कप्तानी के साथ-साथ संजू सैमसन का व्यक्तिगत प्रदर्शन भी इस सीजन अब तक अच्छा रहा है।

पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी वसीम अकरम ने हाल ही में संजू सैमसन के खिलाफ गेंदबाजी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। अकरम ने एक बातचीत के दौरान बताया कि कैसे उन्होंने इनस्विंगर गेंद से संजू का स्टंप तोड़ दिया था।

उसे आउट करने के बाद मैंने उसे सेंड ऑफ भी किया था- वसीम अकरम

आपको बता दें वसीम अकरम 2010 से 2016 तक कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाजी कोच थे। इसी दौरान केकेआर ने दो ट्रॉफियां भी जीती थी। वसीम अकरम ने स्पोर्ट्सकीडा के साथ बातचीत के दौरान बताया कि कैंप के दौरान गेंदबाजों की कमी हुआ करती थी, जिसके चलते वह खुद कई बार नेट्स में गेंदबाजी करने के लिए पहुंच जाते थे। इसी दौरान 16 साल के संजू सैमसन (Sanju Samson) का सामना उनसे हुआ था।

वसीम अकरम ने बताया, ‘मुझे लगता है कि यह घटना 2010 में हुई थी। मुझे याद है कि केकेआर के पास 2010 में ब्लैक किट थी। 2011 में वे पर्पल रंग में बदल गईं। हमने आईपीएल से पहले एक कैंप का आयोजन किया था। ईडन गार्डन्स पर नहीं, बल्कि दूसरे मैदान पर, इसलिए कुछ गेंदबाज ही कैंप के लिए उपलब्ध थे। संजू सैमसन बल्लेबाजी करने आए, तब वह बहुत शर्मीला लड़का था। वह शांत रहते थे और उनका विकेटकीपिंग स्किल बहुत अच्छा था। फिर वो बैटिंग करने भी आए।’ 

वसीम अकरम ने आगे कहा, ‘तो, मैंने गेंद ले ली, और मुझे आशा है कि संजू तुम्हें यह याद होगा। मैंने उसे कुछ आउटस्विंगर्स से बीट किया। मैं भी उस समय छोटा था। तीसरी गेंद मैंने इनस्विंगर फेंकी और उसका स्टंप उखाड़ दिए। उसे आउट करने के बाद मैंने उसे सेंड ऑफ भी किया था।’ वसीम अकरम ने आगे यह भी कहा कि उन्हें तभी अंदाजा हो गया था कि संजू सैमसन आगे चलकर एक बड़े प्लेयर बनेंगे। 

संजू सैमसन (Sanju Samson) को आईपीएल 2012 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स द्वारा साइन किया गया था। लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला और 2013 सीजन से पहले रिलीज कर दिया गया था।

আরো ताजा खबर

IPL 2024: SRH के खिलाफ उन्हीं के घर में प्रभसिमरन सिंह ने जड़ा अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण अर्धशतक, पहली पारी के खत्म होने के बाद PBKS मजबूत स्थिति में

Punjab Kings (Pic Source-X)इस समय इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का शानदार मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच में खेला जा रहा...

May 19- Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें IPL 2024 से

(Image Credit- Instagram)1) स्टार स्पोर्ट्स पर भड़के रोहित शर्मा, प्लेयर्स की प्राइवेसी को लेकर उठाई आवाज, सोशल मीडिया पर किया ये ट्वीट IPL 2024 में मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान...

IPL 2024: विराट कोहली मैदान पर सभी के लिए ऊर्जा पैदा करते हैं: रजत पाटीदार

Rajat Patidar (Image Credit- Twitter X)राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) आईपीएल 2024 के प्लेऑफ में जगह बनाने में सफल रही है। बता दें कि कल 18 मई को चिन्नास्वामी के मैदान...

IPL 2024: टेबल में सबसे नीचे से सीधे Playoffs तक, इन 5 खिलाड़ियों ने बदल दी RCB की किस्मत

RCB vs CSK (Photo Source: BCCI/IPL)These 5 players changed the fortunes of RCB: RCB ने आईपीएल 2024 के प्लेऑफ में अपनी जगह तय कर ली है। शनिवार को एम. चिन्नास्वामी...