Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2024: “रियान पराग ने बिहू डांस नहीं किया लेकिन विपक्षी गेंदबाजों को अपनी धुन पर नचाया है”- आकाश चोपड़ा

IPL 2024: “रियान पराग ने बिहू डांस नहीं किया लेकिन विपक्षी गेंदबाजों को अपनी धुन पर नचाया है”- आकाश चोपड़ा

Riyan Parag & Aakash Chopda (Photo Source: X/Twitter)

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने राजस्थान रॉयल्स (RR) के लिए IPL 2024 में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ मैच विनिंग पारी खेलने के लिए रियान पराग की सराहना की है। पराग ने 45 गेंदों में नाबाद 84 रन बनाए, और रॉयल्स ने गुरुवार, 28 मार्च को जयपुर में कैपिटल्स के सामने 186 रन का लक्ष्य रखा। घरेलू टीम ने इसके बाद ऋषभ पंत एंड कंपनी को 173/5 पर रोककर 12 रन से जीत दर्ज की।

अपने यूट्यूब चैनल पर साझा किए गए एक वीडियो में, चोपड़ा ने कहा कि पराग ने इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों को अपनी धुन पर नचाया। उन्होंने कहा, “राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को हराया। रियान पराग के अंदर आग है। उन्होंने बिहू नृत्य नहीं किया लेकिन विपक्षी गेंदबाजों को अपनी धुन पर नचाया है। लगातार 9 मैचों में इस आईपीएल में घरेलू टीमों का वर्चस्व जारी है।”

रियान पराग की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं आकाश चोपड़ा

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज ने बताया कि असम के इस प्लेयर ने घरेलू क्रिकेट में काफी मेहनत की है और इसका फल उन्हें अब मिल रहा है। साथ ही उन्होंने पराग पर विश्वास बनाए रखने के लिए राजस्थान रॉयल्स की भी सराहना की।

चोपड़ा ने कहा कि, “मेरा पहला परफॉर्मर रियान पराग है। उसे नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने के लिए भेजा गया था। इसलिए यह न केवल उनके लिए बल्कि राजस्थान फ्रेंचाइजी के लिए भी जीत है। यह घरेलू क्रिकेट के लिए भी जीत है क्योंकि यह खिलाड़ी असम के लिए लगातार रन बना रहा था। वह अकेले दम पर टीम को सैयद मुश्ताक अली के सेमीफाइनल में ले गए।”

अंत में आकाश चोपड़ा ने यह भी कहा कि, “वह हर सीजन में उस विश्वास के साथ आते हैं। राजस्थान टीम ने कहा – ‘हमें आप पर विश्वास है, हमें आप पर इतना भरोसा है कि हम आपको हमेशा अपने साथ रखेंगे। वास्तव में, हम एक कदम आगे बढ़ेंगे और आपको बल्लेबाजी के लिए नंबर 4 पर भेजेंगे। अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों को वह स्थान इतनी आसानी से नहीं मिलता है। इस टीम ने इस खिलाड़ी में बहुत निवेश किया है और वह अब इसका लाभ दे रहे हैं।”

আরো ताजा खबर

धोनी और उनके फैंस से जडेजा को क्यों होती है जलन… अंबाती रायडू ने खोले बड़े राज; फिर होने वाली है बड़ी लड़ाई?

Dhoni And Jadeja (Photo Source: IPL/BCCI and Twitter)हम सभी ने हमेशा देखा है कि एमएस धोनी का फैन बेस कितना बड़ा है। आईपीएल में चेन्नई के लिए खेलते हुए धोनी...

मुंबई में आए तूफान के बीच फंसे सरफराज खान, बड़ी मुश्किल से बचाई खुद की जान

Sarfaraz Khan (Image Credit- Instagram)क्रिकेट की दुनिया में कई महीनों से बल्लेबाज सरफराज खान और उनके भाई मुशीर खान चमक रहे हैं, एक तरफ सरफराज ने टीम इंडिया से अपना...

IPL 2024 Playoffs Tickets Booking: आज से बिक्री हुई शुरू, जानें कब, कहां और कैसे खरीदें आईपीएल प्लेऑफ के टिकट?

IPL Trophy (Image Credit- Twitter)IPL 2024 Playoffs Tickets Booking: आईपीएल के 17वें सीजन के प्लेऑफ के लिए टॉप 4 टीम में से बस 1 टीम क्वालीफाई कर पाई है। जल्द...

विरोधी टीम के खिलाड़ी नहीं करते युजी चहल की इज्जत, धोनी के सामने हुई स्पिनर के साथ ये हरकत

(Image Credit- Instagram) स्पिन गेंदबाज युजी चहल के अच्छे दिन लौट आए हैं, एक ओर वो अपनी IPL टीम राजस्थान के लिए दमदार प्रदर्शन कर रहे हैं तो दूसरी टी20...