Skip to main content

ताजा खबर

The new, updated kms activator for your Windows 11,10,8 and Office 2010, 2013, 2016, 2021 may be useful for you.

WTC 2023-25 Final, SA vs AUS: मुकाबले के दौरान बने रिकॉर्ड्स पर डालिए एक नजर

WTC 2023-25 Final SA vs AUS मुकाबले के दौरान बने रिकॉर्ड्स पर डालिए एक नजर

AUS vs SA (Image Credit- Twitter X)

साउथ अफ्रीका ने आखिरकार 27 साल बाद आईसीसी खिताब पर कब्जा कर लिया है। 14 जून 2025 को, टेम्बा बावुमा की टीम ने लॉर्ड्स में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराकर यह ऐतिहासिक जीत दर्ज की। साउथ अफ्रीका का यह 1998 में ICC नॉकआउट ट्रॉफी (अब चैंपियंस ट्रॉफी) जीतने के बाद दूसरी आईसीसी ट्रॉफी है।

मुकाबले के दौरान कई रिकॉर्ड बने। ऑस्ट्रेलिया 15 साल बाद किसी आईसीसी फाइनल में हारा है, तो वहीं यह लॉर्ड्स में यह दूसरा सबसे सफल रन चेज है। इसके अलावा कप्तान टेम्बा बावुमा पहले 10 टेस्ट में सबसे ज्यादा जीत हासिल करने वाले कप्तान बन गए हैं।

डालिए एक नजर इन रिकॉर्ड्स पर

दक्षिण अफ्रीका के लिए लगातार सबसे ज्यादा टेस्ट जीत

9 – मार्च 2002 – मई 2003
8* – अगस्त 2024 – वर्तमान
6 – नवंबर 2012 – फरवरी 2013

कप्तान के तौर पर पहले 10 टेस्ट में सबसे ज्यादा जीत

9 – पर्सी चैपमैन (इंग्लैंड), टेम्बा बावुमा (दक्षिण अफ्रीका)
8 – डगलस जार्डाइन (इंग्लैंड), वारविक आर्मस्ट्रांग (ऑस्ट्रेलिया), लिंडसे हैसेट (ऑस्ट्रेलिया), वकार यूनुस (पाकिस्तान), रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया), बेन स्टोक्स (इंग्लैंड)

सीनियर ICC टूर्नामेंट के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका

चैंपियंस ट्रॉफी 1998 – वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत
महिला T20 WC 2023 – ऑस्ट्रेलिया से हार
पुरुष T20 WC 2024 – भारत से हार
महिला T20 WC 2024 – न्यूजीलैंड से हार
ICC विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025 – ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत

आईसीसी मेन्स टूर्नामेंट के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया की हार

बनाम वेस्टइंडीज, CWC 1975, लॉर्ड्स
बनाम श्रीलंका, CWC 1996, लाहौर
बनाम इंग्लैंड, टी20 विश्व कप 2010, बारबाडोस
बनाम दक्षिण अफ्रीका, आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025, लॉर्ड्स

लॉर्ड्स में सबसे सफल रन-चेज

342 – वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड, 1984
282 – दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2025
282 – इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड, 2004
277 – इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड, 2022
216 – इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड, 1965

टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका के लिए चौथी पारी में सबसे ज्यादा व्यक्तिगत स्कोर

189* – ब्रूस मिशेल बनाम इंग्लैंड, द ओवल, 1947
154* – ग्रीम स्मिथ बनाम इंग्लैंड, एजबेस्टन, 2008
143 – एडेन मार्करम बनाम ऑस्ट्रेलिया, डरबन, 2018
136 – डीन एल्गर बनाम इंग्लैंड, द ओवल, 2017
136 – एडेन मार्करम बनाम ऑस्ट्रेलिया, लॉर्ड्स 2025

আরো ताजा खबर

IND vs SA 2025: अगर बल्लेबाजी पर ज्यादा ध्यान देंगे तो गेंदबाजी पर असर पड़ेगा – दिनेश कार्तिक ने वॉशिंगटन सुंदर को दी अहम चेतावनी

IND vs SA 2025: Dinesh Karthik on Washington Sundar (image via getty) दिनेश कार्तिक ने पूछा कि क्या भारत वाशिंगटन सुंदर को बल्लेबाजी ऑलराउंडर के रूप में देख रहा है,...

RR ने IPL 2026 से पहले कुमार संगकारा को बनाया नया हेड कोच, संभालेंगे दोहरी जिम्मेदारी

Kumar Sangakkara and Rahul Dravid (Image Credit- Twitter/X) आईपीएल की सबसे पहली विजेता, राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 की नीलामी से पूर्व टीम में कुछ अहम बदलाव किए हैं। जिसमें...

IND vs SA 2025: ‘भारत ने टेस्ट क्रिकेट को पूरी तरह बर्बाद कर दिया’ – ईडन गार्डन्स हार पर फूटा हरभजन का गुस्सा

South African Cricket Team (Image Credit- Twitter/X) भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच ईडन गार्डन्स में पहला टेस्ट मैच केवल आठ सेशन्स के भीतर ही समाप्त हो गया। दक्षिण अफ्रीका...

IND vs SA 2025: ‘हमने दीवार पर लिखी चेतावनी नहीं पढ़ी’ – पहले टेस्ट में हार के बाद संजय मांजरेकर की तीखी टिप्पणी

Sanjay Manjrekar (Image credit – Twitter X) दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ईडन गार्डन्स में खेले गए पहले टेस्ट में मिली 30 रन की हार के बाद भारत के पूर्व बल्लेबाज...