BJ Sports – Cricket Prediction, Live Score ক্রিকেট ফ্রি প্রেডিকশন

WPL 2024 Points Table Update: DEL-W vs GUJ-W, मैच-10 का Results, और पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल

WPL 2024 Points Table Update DEL-W vs GUJ-W मैच-10 का Results और पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल

WPL 2024 Points Table Update DEL-W vs GUJ-W मैच-10 का Results और पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल

DEL-W vs GUJ-W (Photo Source: WPL Official Website)

WPL 2024 Points Table Update: महिला प्रीमियर लीग 2024 का 10वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स महिला और गुजरात जायंट्स महिला के बीच एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बैंगलोर में खेला गया। गुजरात जायंट्स की कप्तान बेथ मूनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 163 रन बोर्ड पर लगाए थे।

मेग लैनिंग ने 41 गेंदों में 6 चौके और 1 छक्के की मदद से 55 रनों की सर्वाधिक पारी खेली। वहीं एलिस कैप्सी ने 17 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 27 रन बनाए। गुजरात जायंट्स के लिए मेघना सिंह ने 4 ओवर में 37 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किया। एश्ले गार्डनर ने 2 विकेट लिए, वहीं तनुजा कंवर और मन्नत कश्यप के नाम 1-1 विकेट शामिल रहा।

गुजरात जायंट्स की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 138 रन ही बना पाई। एश्ले गार्डनर ने 31 गेंदों में 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 40 रनों की सर्वाधिक पारी टीम के लिए खेली। एश्ले गार्डनर के अलावा कोई भी बल्लेबाज योगदान दे पाने में असमर्थ रहे।

दिल्ली कैपिटल्स के लिए राधा यादव और जेस जोनासेन ने सर्वाधिक 3-3 विकेट लिया, वहीं शिखा पांडे और अरूंधति रेड्डी के नाम 1-1 विकेट शामिल रहा। दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स के मैच के बाद पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल क्या है, आइए आपको बताते हैं-

WPL 2024 Points Table Update: महिला प्रीमियर लीग 2024 अपडेटेड पॉइंट्स टेबल

गुजरात जायंट्स के खिलाफ जीत के बाद दिल्ली कैपिटल्स की टीम 4 मैच में 3 जीत और 6 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर है। मुंबई इंडियंस 6 अंक के साथ दूसरे, यूपी वॉरियर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 4 अंकों के साथ तीसरे और चौथे स्थान पर है। वहीं गुजरात जायंट्स की टीम अब तक खाता नहीं खोल पाई है।

नंबर टीम मैच जीत हार टाई N/R अंक नेट रन रेट
1 दिल्ली कैपिटल्स महिला 4 3 1 0 0 6 1.251
2 मुंबई इंडियंस महिला 4 3 1 0 0 6 0.402
3 यूपी वॉरियर्स महिला 4 2 2 0 0 4 0.211
4 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर महिला 4 2 2 0 0 4 -0.015
5 गुजरात जायंट्स महिला 4 0 4 0 0 0 -1.804
Exit mobile version