
Australia Cricket (Pic Source-X)
गॉल के गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को एक पारी और 245 रनों से हराया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से सभी खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। श्रीलंका के बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने इस मैच में निराशाजनक प्रदर्शन किया।
मैच की बात की जाए तो ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी को 6 विकेट पर 654 रन पर घोषित कर दिया। टीम की ओर से अनुभवी सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने 352 गेंदों में 16 चौके और 1 छक्के की मदद से 232 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान उस्मान ख्वाजा ने श्रीलंका के किसी भी गेंदबाज को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया। उस्मान ख्वाजा के अलावा कप्तान स्टीव स्मिथ ने 251 गेंदों में 12 चौके और 2 छक्कों की मदद से 141 रन का योगदान दिया।
स्टीव स्मिथ के अलावा जोश इंग्लिस ने 10 चौके और 1 छक्के की मदद से 102 रन बनाए जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स केरी ने 46* रन का योगदान दिया। ट्रेविस हेड ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 57 रन बनाए जबकि ब्यू वेबस्टेर ने 23 रनों की पारी खेली। श्रीलंका की ओर से प्रभात जयसूर्या और वेंडेरसे ने तीन-तीन विकेट झटके।
ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों के सामने श्रीलंका के बल्लेबाजों की एक न चली
जवाब में श्रीलंका ने अपनी पहली पारी में निराशाजनक बल्लेबाजी की और मेजबान 165 रन पर ढेर हो गई। टीम की ओर से दिनेश चंडीमल ने 72 रन बनाए जबकि कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने 22 रन का योगदान दिया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से Mathew Kuhnemann ने 5 विकेट झटके जबकि नाथन लियोन ने 3 विकेट हासिल किए।
फॉलो-ऑन के बावजूद श्रीलंका दूसरी पारी में भी बेहतरीन बल्लेबाजी करने में नाकाम रही और 247 रन पर ऑलआउट हो गई। दूसरी पारी में मेजबान की ओर से एंजेलो मैथ्यूज में 41 रन बनाए जबकि जेफ्रे वेंडेरसे ने 53 रन का योगदान दिया। दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की ओर से Matthew Kuhnemann और नाथन लियोन ने 4-4 विकेट अपने नाम किए। उस्मान ख्वाजा को उनकी बेहतरीन बल्लेबाजी की वजह से प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड से नवाजा गया।
An innings win for the Aussie men in Galle as well 🙌#SLvAUS pic.twitter.com/rZBkx80XDM
— cricket.com.au (@cricketcomau) February 1, 2025
Men’s team regain the Border-Gavaskar Trophy
Women’s team demolishes England 16-0 in the Ashes
Men’s team smashes Sri Lanka in the 1st Test at Galle
Great start to 2025 for the mighty Australia! 👏#WAshes | #SLvAUS
— CricBlog ✍ (@cric_blog) February 1, 2025
A Fine Day At The Office For Aussie Cricket Teams!#Australia #Ashes #AUSvSL #SLvAUS pic.twitter.com/d8gora7TtT
— CRICKETNMORE (@cricketnmore) February 1, 2025
Usman Khawaja is named Player of The Match for his brilliant 232 runs against Sri Lanka 💥🏏 #SLvAUS #UsmanKhawaja #Sportify pic.twitter.com/GNDj97X7qn
— Sportify (@Sportify777) February 1, 2025
Usman Khawaja bags Player of the Match in Galle after a stunning career-best 232! 💯👏
A masterclass in batting.
#SLvAUS #UsmanKhawajapic.twitter.com/rp2RyaxwG8
— Ganesh 🇮🇳 (@GaneshVerse) February 1, 2025
What a brilliant turnaround for @Uz_Khawaja in Galle. Conquered the fort & the pitch this week #SLvAus pic.twitter.com/CTVmSD9TN2
— Bharat Sundaresan (@beastieboy07) February 1, 2025
Australia won the First Test against Sri Lanka by an innings and 242 Runs.#SLvAUS pic.twitter.com/2cWTJiaJWP
— The Gorilla (News & Updates) (@iGorilla19) February 1, 2025
Most 100s in Winning Matches by Captains
34 – Ricky Ponting
28 – Virat Kohli
23 – Graeme Smith
13 – Sanath Jayasuriya
13 – Steve Waugh
13 – Kane Williamson
13 – Steven Smith*#SLvAUS
— CricBeat (@Cric_beat) February 1, 2025
Double century maker Usman Khawaja is the Player of the Match in Galle test👏#SLvAUS pic.twitter.com/cEiiKp0jv7
— Charlotte 💫 (@Charlotte_52040) February 1, 2025
𝐀 𝐫𝐚𝐫𝐞 𝐟𝐞𝐚𝐭 𝐢𝐧 𝐓𝐞𝐬𝐭 𝐡𝐢𝐬𝐭𝐨𝐫𝐲! 🏏🔥
Nathan Lyon dismisses Dinesh Chandimal 𝐭𝐰𝐢𝐜𝐞 𝐢𝐧 𝐚 𝐬𝐢𝐧𝐠𝐥𝐞 𝐬𝐞𝐬𝐬𝐢𝐨𝐧!
#NathanLyon #TestCricket#SLvAUS pic.twitter.com/ZEvAzk1Ywe
— Ganesh 🇮🇳 (@GaneshVerse) February 1, 2025