BJ Sports – Cricket Prediction, Live Score ক্রিকেট ফ্রি প্রেডিকশন

Mumbai Indians knocked out of IPL 2024: 3 मैच जिनका मुंबई इंडियंस को हारने पर सबसे ज्यादा अफसोस होगा

Mumbai Indians (Image Credit- Twitter X)

सनराइजर्स हैदराबाद की लखनऊ सुपर जायंट्स पर 10 विकेट से धमाकेदार जीत के बाद, जारी IPL 2024 के प्लेऑफ की रेस पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) सबसे पहले बाहर होने वाली टीम बन गई है। मुंबई अब सिर्फ 12 अंकों तक पहुंच सकती है, जो प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए अब काफी नहीं हैं।

गौरतलब है कि आईपीएल के जारी सीजन में मुंबई खबर लिखे जाने तक कुल 12 मैच खेल चुकी है। इस दौरान मुंबई ने सिर्फ 4 में ही जीत हासिल की है, तो 8 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। तो वहीं मुंबई की इन 8 हार में से उसे तीन हार का सबसे ज्यादा अफसोस हुआ होगा। तो आइए इस आर्टिकल के माध्यम से मुंबई इंडियंस की उन तीन हार के बारे में जानते हैं जिनका उन्हें आईपीएल 2024 में सबसे ज्यादा अफसोस होगा:

1. DC vs MI, दिल्ली की 10 रनों से जीत

DC vs MI (Photo Source: BCCI/IPL)

पहले 8 मैचों से 5 में हार दर्ज करने वाली मुंबई का सामने अपने अगले मैच में दिल्ली कैपिटल्स से हुआ। इस मैच में दिल्ली ने अपने होम ग्राउंड पर मुंबई के खिलाफ 10 रनों से रोमांचक जीत हासिल की थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने जैक फ्रेजर मैकगर्क द्वारा खेली गई 27 गेंदों में 84 रनों की तूफानी पारी की बदौलत, 4 विकेट के नुकसान पर कुल 257 रन बनाए।

हालांकि, इसके बाद जब मुंबई इस टारगेट का पीछा करने उतरी तो टीम ने पूरी कोशिश की, पर वे जीत हासिल नहीं कर पाए। मुंबई की ओर से तिलक वर्मा ने 63 और हार्दिक पांड्या ने 46 रनों की पारी खेली थी। लेकिन अंत में टिम डेविड (37) के आउट होने के बाद, मुंबई को 10 रन से हार का सामना करना पड़ा था।

2. MI vs KKR, केकेआर की 24 रनों से जीत

MI vs KKR (Photo Source: BCCI/IPL)

मुंबई के पास आईपीएल में एक खास रिकाॅर्ड था कि साल 2012 के बाद से वह आईपीएल में दो बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स ने नहीं हारी थी। लेकिन अब जारी सीजन में ये भी होता हुआ नजर आया और कोलकाता ने मुंबई उसी के होम ग्राउंड वानखेड़े में 24 रनों से हराया था। इस हार का मुंबई को बहुत अफसोस हुआ होगा।

मैच के बारे में आपको बताएं तो पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर 19.5 ओवर में 169 रनों पर सिमट गई, लेकिन अपनी मजबूत बल्लेबाजी के लिए पहचाने वाली मुंबई, इस मैच में केकेआर की गेंदबाजी के सामने 18.5 ओवर में मात्र 145 रनों पर सिमट गई थी।

3. GT vs MI, गुजरात की 6 रनों से जीत

GT vs MI (Photo Source: X)

जारी सीजन में मुंबई इंडियंस के कप्तान के तौर पर हार्दिक पांड्या का पहला मैच गुजरात टाइटंस के खिलाफ था। पांड्या को मुंबई ने गुजरात से ही ट्रेड किया था। इस लिहाज से मुंबई के कप्तान के तौर पर हार्दिक और उनकी टीम को इस मैच में जीत हासिल करनी थी, लेकिन उनकी टीम को आईपीएल के अपने पहले ही मैच में 6 रन से हार का सामना करना पड़ा था। इस हार को मुंबई को काफी अफसोस हुआ होगा।

Exit mobile version