BJ Sports – Cricket Prediction, Live Score ক্রিকেট ফ্রি প্রেডিকশন

IPL Auction 2024: हैरी ब्रूक से लेकर ट्रिस्टन स्टब्स तक, आईपीएल ऑक्शन के बाद कुछ ऐसा दिखता है Delhi Capitals का फुल स्क्वाॅड

IPL Auction 2024 हैरी ब्रूक से लेकर ट्रिस्टन स्टब्स तक आईपीएल ऑक्शन के बाद कुछ ऐसा दिखता है Delhi Capitals का फुल स्क्वाॅड

#image_title

Delhi Capitals (Image Credit- Twitter X)

Delhi Capitals Full Squad for IPL 2024: आईपीएल के 17वें सीजन के लिए मिनी ऑक्शन आज 19 दिसंबर, मंगलवार को दुबई के कोका कोला एरिना में संपन्न हुआ। बता दें कि इस ऑक्शन में युवा भारतीय खिलाड़ियों के साथ विदेशी खिलाड़ियों पर भी जमकर पैसा बरसा। बता दें कि ऑक्शन के लिए कुल 333 खिलाड़ियों ने खुद को रजिस्टर कराया था, लेकिन सिर्फ 72 खिलाड़ियों की ही किस्मत चमकी।

तो वहीं ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को केकेआर ने रिकाॅर्ड 24.75 करोड़ की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया। तो वहीं भारत की ओर से समीर रिज्वी (8.4 करोड़) और शाहरुख खान (7.4) जैसे अनकैप्ड खिलाड़ियों पर भी जमकर पैसा बरसा।

दूसरी ओर, आईपीएल 2020 की फाइनलिस्ट दिल्ली कैपिटल्स ने भी अपने मिडिल ऑर्डर को ताकतवर बनाने के लिए युवा खिलाड़ियों पर भरोसा दिखाया है। बता दें कि नीलामी में दिल्ली ने इंग्लैंड के युवा अनुभवी ऑलराउंडर खिलाड़ी हैरी ब्रूक को 4 करोड़, तो बेबी एबी के नाम से मशहूर ट्रिस्टन स्टब्स को 50 लाख रुपए में खरीदा।

इसके अलावा दिल्ली ने झारखंड के विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र (7.2 करोड़) पर बड़ा निवेश कर उन्हें अपने साथ जोड़ा है। इस नीलामी के बाद दिल्ली की पिछले सीजन में जो मध्यक्रम की बल्लेबाजी की समस्या दिखी, मैनेजमेंट ने गत नीलामी में उसे भरने का प्रयास किया है। देखें आईपीएल 2024 के ऑक्शन के बाद कैसी दिखती है दिल्ली कैपिटल्स:

दिल्ली कैपिटल्स का IPL 2024 के फुल स्क्वाॅड:

रिटेन खिलाड़ी– डेविड वाॅर्नर, ऋषभ पंत, इशांत शर्मा, अभिषेक पोरेल, मिचेल मार्श, एनरिक नाॅर्खिया, पृथ्वी शाॅ, कुलदीप यादव, प्रवीण दुबे, विक्की ओस्तवाल, लुंगी एंगीडी, खलील अहमद, मुकेश कुमार, अक्षर पटेल, यश ढुल, ललित यादव।

नए खिलाड़ी खरीदे– हैरी ब्रूक, ट्रिस्टन स्टब्स, रिकी भुई, कुमार कुशाग्र, रशिख डर, झाय रिचर्डसन, सुमीत कुमार, शाई होप, स्वास्तिक छिकारा।

रकम बाकी

ये भी पढ़ें- पंजाब किंग्स का आईपीएल 2024 के लिए फुल स्क्वाॅड

Exit mobile version