BJ Sports – Cricket Prediction, Live Score ক্রিকেট ফ্রি প্রেডিকশন

IPL 2024 Orange and Purple Cap Update: DC vs GT, मैच-40 के बाद कौन है ऑरेंज-पर्पल कैप की रेस में आगे

Rishabh Pant & Kuldeep Yadav (Photo Source: BCCI/IPL)

IPL 2024 Orange and Purple Cap Update: आईपीएल 2024 के 40वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 4 रनों जीत दर्ज की। इस मैच के बाद ऑरेंज और पर्पल कैप की सूची में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। DC कप्तान ऋषभ पंत की ऑरेंज कैप की सूची में पहली बार टॉप-5 में एंट्री हुई है। ऑरेंज कैप की ताजा सूची में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाड़ी विराट कोहली 8 मैचों में 379 रनों के साथ अब भी पहले स्थान पर मौजूद है।

चेन्नई सुपर किंग्स कप्तान रुतुराज गायकवाड़ (349) दूसरे स्थान पर है। ऋषभ पंत 9 मैचों में 342 रनों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाड़ी साई सुदर्शन (334) चौथे स्थान पर है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ी ट्रैविस हेड (324) पांचवें स्थान है।

नंबर
बल्लेबाज
टीम
रन
मैच
गेंदें
औसत
हाईस्ट स्कोर
स्ट्राइक रेट
4s
6s
100s
50s
1
विराट कोहली
RCB
379
8
252
63.17
113
150.4
36
16
1
2
2
रुतुराज गायकवाड़
CSK
349
8
245
58.17
108
142.45
38
10
1
2
3
ऋषभ पंत
DC
342
9
212
48.86
88
161.32
27
21

3
4
साई सुदर्शन
GT
334
9
259
37.11
65
128.96
35
5

1
5
ट्रैविस हेड
SRH
324
6
150
54
102
216
39
18
1
2

पर्पल कैप की ताजा सूची में टॉप-5 में हुई कुलदीप यादव की एंट्री

पर्पल कैप की ताजा सूची में जसप्रीत बुमराह 8 मैचों में 13 विकेट के साथ अब भी पहले स्थान पर है। RR गेंदबाज युजवेंद्र चहल 8 मैचों में 13 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर है। पंजाब किंग्स के खिलाड़ी हर्षल पटेल (13) तीसरे स्थान पर है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी कुलदीप यादव 6 मैचों में 12 विकेट के साथ चौथे स्थान पर है। वहीं मुस्तफिजुर रहमान 7 मैचों में 12 विकेट के साथ पांचवें स्थान पर है।

नंबर
गेंदबाज
टीम
विकेट
मैच
ओवर
सर्वश्रेष्ठ
गेंदें
औसत
इकॉनमी
रन
4-Fers
5-Fers
1
जसप्रीत बुमराह
MI
13
8
32
5/21
192
15.69
6.38
204

1
2
युजवेंद्र चहल
RR
13
8
30
3/11
180
20.38
8.83
265


3
हर्षल पटेल
PBKS
13
8
29
3/15
174
21.38
9.59
278


4
कुलदीप यादव
DC
12
6
24
4/55
144
15.08
7.54
181
1

5
मुस्तफिजुर रहमान
CSK
12
7
27.3
4/29
165
23.08
10.07
277
1

DC vs GT, मैच-40 का हाल

दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 224 रन बोर्ड पर लगाए थे। अक्षर पटेल ने 43 गेंदों में 5 चौके और 4 छक्कों की मदद से 66 रनों की पारी खेली। कप्तान ऋषभ पंत ने 43 गेंदों में 5 चौके और 8 छक्कों की मदद से 88* रनों की नाबाद पारी खेली। गुजरात के लिए संदीप वॉरियर ने 3 ओवर में 15 रन देकर सर्वाधिक 3 विकेट लिया था।

गुजरात टाइटंस की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 220 रन ही बना पाई और दिल्ली ने 4 रनों से जीत दर्ज की। डेविड मिलर ने टीम के लिए 23 गेंदों में 55 रनों की सर्वाधिक पारी खेली। DC के लिए कुलदीप यादव ने दो और रसिख असलम ने सर्वाधिक 3 विकेट लिया।

Exit mobile version