BJ Sports – Cricket Prediction, Live Score ক্রিকেট ফ্রি প্রেডিকশন

IPL 2024 Latest Points Table: LSG vs RR, मैच-44 का Results, और पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल

Sanju Samson & Dhruv Jurel (Photo Source: BCCI/IPL)

IPL 2024 Latest Points Table: आईपीएल 2024 में आज (27 अप्रैल) दो धमाकेदार मुकाबले खेले गए। अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 10 रनों से शिकस्त दी। वहीं इकाना स्टेडियम, लखनऊ में खेले गए मैच में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया।

इन दो मैचों के बाद पॉइंट्स टेबल में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिले हैं। मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत के बाद दिल्ली कैपिटल्स पॉइंट्स टेबल पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। दूसरी ओर MI हार के बाद अब भी 9वें स्थान पर है।

राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ के खिलाफ जीत के बाद 16 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में पहले पायदान पर अपनी पकड़ और मजबूत बना ली है। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स हार के बाद अब भी चौथे स्थान पर है।

IPL 2024: LSG vs RR मैच के बाद पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल

नंबर
टीम
मैच
जीत
हार
टाई
N/R
अंक
नेट रन रेट

1
राजस्थान रॉयल्स
9
8
1
0
0
16
0.694

2
कोलकाता नाइट राइडर्स
8
5
3
0
0
10
0.972

3
सनराइजर्स हैदराबाद
8
5
3
0
0
10
0.577

4
लखनऊ सुपर जायंट्स
9
5
4
0
0
10
0.059

5
दिल्ली कैपिटल्स
10
5
5
0
0
10
-0.276

6
चेन्नई सुपर किंग्स
8
4
4
0
0
8
0.415

7
गुजरात टाइटंस
9
4
5
0
0
8
-0.974

8
पंजाब किंग्स
9
3
6
0
0
6
-0.187

9
मुंबई इंडियंस
9
3
6
0
0
6
-0.261

10
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
9
2
7
0
0
4
-0.721

IPL 2024: आज हुए दोनों मैचों का हाल-

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए मुकाबले में DC ने 10 रनों से जीत दर्ज की। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 254 रन बोर्ड पर लगाए थे। इसके जवाब में मुंबई लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 247 रन ही बना पाई।

दिन का दूसरा मुकाबला लखनऊ में राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया। LSG ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाए थे। जवाब में राजस्थान ने एक ओवर शेष रहते हुए लक्ष्य का पीछा कर लिया, और 7 विकेट से जीत दर्ज की। कप्तान संजू सैमसन ने 33 गेंदों में 71 रनों की नाबाद पारी खेली। वहीं ध्रुव जुरेल ने 34 गेंदों में नाबाद 52 रन बनाए।

 

Exit mobile version