Skip to main content

ताजा खबर

IPL रिटेंशन के बीच दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने नई टीम खरीदी, क्रिकेट जगत में पहली बार हुआ ऐसा 

IPL रिटेंशन के बीच दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने नई टीम खरीदी, क्रिकेट जगत में पहली बार हुआ ऐसा 

Delhi Capitals (Image Credit- Twitter X)

दिल्ली कैपिटल्स (DC) फ्रेंचाइजी के स्वामित्व वाली जीएमआर ग्रुप ने इंग्लैंड के काउंटी क्रिकेट में हिस्सा लेने वाली हैंपशायर क्रिकेट क्लब को खरीद लिया है। जीएमआर ग्रुप द्वारा इस नई टीम की खरीद के बाद, उसकी पूरी दुनिया में अलग-अलग लीग में दिल्ली कैपिटल्स सहित कुल 20 टीमें हो गई हैं।

तो वहीं हैंपशायर में जीएमआर ग्रुप ने स्टेक Gala Global Products Limited (GGPL) नाम की कंपनी से हैंपशायर के स्वामित्व को अपने पास रखने वाली, Hampshire Sport & Leisure Holdings Ltd. में 53 प्रतिशत हिस्सेदारी को खरीद लिया है। साथ ही ईएसपीएन क्रिकइंफो की माने, तो आने वाले वर्षों में जीएमआर ग्रुप क्रिकेट क्लब में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीद सकता है।

गौरतलब है कि कुछ समय पहले Hampshire Sport & Leisure Holdings Ltd. के चेयरपर्सन Rob Bransgrove ने हैंपशायर क्रिकेट क्लब में 60 प्रतिशत हिस्सेदारी को बेचने का फैसला किया था। तो वहीं अब इस हिस्सेदारी को जीएमआर ग्रुप ने खरीद लिया है। टीम में इस स्टेक को खरीदने के बाद, सितंबर 2026 तक क्रिकेट क्लब के सीईओ David Mann इस पद पर बने रहेंगे।

साथ ही आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जीएमआर ग्रुप ने साल 2018 में दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी में 50 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी थी। जीएमआर ग्रुप दिल्ली कैपिटल्स के अलावा SA20 में प्रिटोरिया कैपिटल्स, ILT20 में दुबई कैपिटल्स और मेजर लीग क्रिकेट में सीटल ऑर्कस टीम का स्वामित्व अपने पास रखता है।

Kiran Kumar Grandhi ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि हैंपशायर क्रिकेट क्लब में हिस्सेदारी खरीदने के बाद, जीएमआर ग्रुप के काॅरपोरेट चेयरपर्सन Kiran Kumar Grandhi ने एक आधिकारिक बयान में कहा- इस हिस्सेदारी के साथ, अमेरिका, दुबई और भारत में हमारे निवेश के साथ, जीएमआर वैश्विक युवाओं के साथ जुड़ने और जुड़ने पर केंद्रित है।

हम वित्तीय विवेक, मूल्य सृजन और युवा टैलेंट के लिए अवसर पैदा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारा लक्ष्य खेल को एक ऐसे मंच में बदलना है जो लोगों और संस्कृतियों को एकजुट करता है, वैश्विक उत्कृष्टता को बढ़ावा देता है और भविष्य के विश्व चैंपियनों के निर्माण को बढ़ावा देता है।

আরো ताजा खबर

राहुल द्रविड़ की वजह से स्पिन-हिटर बने रजत पाटीदार, RCB कप्तान ने किया बड़ा खुलासा

Rahul Dravid & Rajat Patidar (Photo Source: X) आईपीएल 2025 में रजत पाटीदार की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम शानदार खेल दिखाते हुए नजर आ रही है। टीम...

IPL खेलने वाले खिलाड़ियों को भड़का रहा है पूर्व कंगारू खिलाड़ी, लीग को लेकर दिया हैरान करने वाला बयान

Abhishek Sharma And Pat Cummins (Image Credit- Instagram) IPL में मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स जैसी टीमों के लिए खेल चुके ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज मिचेल...

रद्द हो सकता है RCB vs KKR मैच! कैसा रहेगा बेंगलुरु के मौसम का हाल? जानिए यहां

M. Chinnaswamy Stadium (Photo Source: BCCI) आईपीएल 2025 की दोबारा शुरुआत के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम पहला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेलने वाली है। यह मैच...

ये पांच खिलाड़ी हैं IPL 2025 के ‘सिक्सर किंग’ नंबर 1 और 2 के बीच है इतने छक्के का अंतर

आईपीएल 2025 की दोबारा शुरुआत 17 मई से हो रही है। भारत और पाकिस्तान के बीच बॉर्डर पर तनाव के चलते टूर्नामेंट को बीसीसीआई ने एक हफ्ते के लिए सस्पेंड...