Skip to main content

ताजा खबर

IND-W vs AUS-W: तीसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने जीत के लिए 413 रनों का लक्ष्य, बेथ मूनी ने खेली तूफानी पारी 

IND-W vs AUS-W: तीसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने जीत के लिए 413 रनों का लक्ष्य, बेथ मूनी ने खेली तूफानी पारी 

India Women vs Australia Women, 3rd ODI (Image Credit- Twitter X)

भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच आज 20 सितंबर, शनिवार को जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मैच, दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें कि इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 413 रनों का लक्ष्य, भारतीय टीम के सामने जीत के लिए रखा है।

तो वहीं, ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को इस टारगेट तक पहुंचाने में अनुभवी मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज बेथ मूनी ने अहम योगदान दिया। मुकाबले में मूनी ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर खबर लेते हुए मात्र 75 गेंदों में 23 चौके व 1 छक्कों की मदद से 138 रनों की तूफानी पारी खेली।

ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत तीसरा वनडे, पहली पारी का हाल

मुकाबले की पहली पारी के बारे में आपको विस्तार से बताएं तो ऑस्ट्रेलिया ने टाॅस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया, जो उनके लिए एकदम सही साबित हुआ। पूरी टीम ने 47.5 ओवरों में ऑलआउट होने से पहले कुल 412 रन बना लिए थे। हालांकि, 43 रनों पर कप्तान एलिसा हीली (30) का विकेट लेने के बाद, भारतीय गेंदबाज विकेट लेने के लिए काफी मशक्कत करते हुए नजर आए।

इसके बाद, ऑस्ट्रेलिया के लिए दूसरे विकेट के लिए जाॅर्जिया वाॅल (81) और एलिस पैरी (68) ने 107 रनों की साझेदारी की। इसके बाद पैरी और बेथ मूनी (138) के बीच तीसरे विकेट के लिए 106 रनों की साझेदारी हुई, तो चौथे विकेट के लिए मूनी और एश्ले गार्डनर (39) के बीच चौथे विकेट के लिए 82 रनों की साझेदारी हुई। इन तीन बड़ी साझेदारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया भारत के खिलाफ 400 से ज्यादा का स्कोर बनाने में सफल रही।

दूसरी ओर, भारतीय गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो अरुंधती रेड्डी को सर्वाधिक 3 विकेट मिले। इसके अलावा दीप्ति शर्मा व रेणुका सिंह ठाकुर को 2-2 और क्रांती गौड़ व स्नेह राणा को 1-1 विकेट मिला।

बता दें कि सीरीज जीतने के लिए लिहाज से यह मैच दोनों ही टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण है। तीसरे वनडे मैच से पहले सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। तो वहीं, जिस तरह का लक्ष्य ऑस्ट्रेलिया ने भारत को दिया, उसे देखकर लग रहा है कि वह सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर सकती है।

আরো ताजा खबर

अभिषेक शर्मा का मजेदार खुलासा, अंडर-एज दिनों में शुभमन गिल के पास ही था आईफोन

Abhishek Sharma Shubman Gill (Image credit Twitter – X) क्रिकेटरों के बीच की दोस्ती और पुराने किस्से अक्सर फैंस को काफी दिलचस्प लगते हैं। हाल ही में हुए BCCI नमन...

हार्दिक पांड्या ने बताया अपना क्रिकेट आइडल, सचिन या गांगुली नहीं बल्कि इस पूर्व ओपनर का लिया नाम

Hardik Pandya (Image credit Twitter – X) क्रिकेट में अक्सर युवा खिलाड़ी अपने आदर्श के रूप में बड़े अंतरराष्ट्रीय सितारों का नाम लेते हैं। लेकिन इस बार स्टार ऑलराउंडर हार्दिक...

IPL 2026: पंजाब किंग्स के लिए ये 4 विदेशी खिलाड़ी बन सकते हैं मैच विनर

IPL 2026 Punjab Kings (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 से पहले पंजाब किंग्स अपनी टीम को और मजबूत बनाने की तैयारी में है। पिछले सीजन में टीम का...

16 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via getty) 1. IPL 2026: चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच कराने की RCB को मिली हरी झंडी! इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले एक बड़ी खबर सामने...