
Sanju Samson (Image Credit- Twitter X)
IND vs ENG 5th T20I: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे टी20 सीरीज के आखिरी मैच में भी अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन (Sanju Samson) ने निराश किया है। 5वें टी20 मैच में भी वह एकदम एक ही तरह से आउट हो गए, जैसे वह इस सीरीज के दौरान अभी तक आउट होते हुए नजर आए हैं।
भारत की पारी के दूसरे ओवर की पांचवीं गेंद को गेंदबाज मार्क वुड ने शरीर की लाइन पर शाॅर्ट गेंद फेंकी, जिसपर पुल शाॅट खेलते हुए संजू स्क्वाॅयर लेग पर जोफ्रा आर्चर को कैच थमा बैठे। तो वहीं, जैसे ही संजू इस मैच में आउट हुए, तो उनको लेकर फैंस सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बात करते हुए नजर आए। मुकाबले में वह 7 गेंदों में 1 चौका और 2 छक्के लगाकर 16 रन बनाकर आउट हुए।
सीरीज में अभी तक संजू 26, 5, 3, 1 और 16 रनों के व्यक्तिगत स्कोर पर आउट हुए हैं। मुकाबले में टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम इंडिया ने खबर लिखे जाने तक चार ओवर में बल्लेबाजी करने के बाद, 1 विकेट के नुकसान पर कुल 55 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय तिलक वर्मा और अभिषेक शर्मा टीम के लिए तेजी से स्कोर कर रहे हैं।
मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
India (Playing XI): संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती।
England (Playing XI): फिल साल्ट (विकेटकीपर), बेन डकेट, जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बैथल, जेमी ओवरटन, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड।
देखें संजू सैमसन की आउट होने पर फैंस ने किस तरह दिए रिएक्शन
— Out Of Context Cricket (@GemsOfCricket) February 2, 2025
Sanju Samson vs
Ireland, Zim, Ban – 59.2 Avg,159.7 SR
Eng, Aus, Nz – 9.3 Avg,76 SR 😭😭😭pic.twitter.com/3QXCXiCM2c— Halsey. (@meandmessi) February 2, 2025
Sanju Samson against Jofra Archer and Mark wood in entire series
Runs :- 29
Balls:- 42
Avg :- 5.4
Strike rate:- 69.04The biggest fraud in Indian cricket team. pic.twitter.com/5J62AblB0Q
— Dhruv (@I_m_dhruv_) February 2, 2025
Justice for Sanju Samson?
He failed in 5 consecutive games, he should be given chances until he fails in 10 more games 🥺 ~ Justice Gang.
Anyway, due to WK quota he will get more chances so he should work on his shortcomings against short balls.#INDvENG pic.twitter.com/Gd3IyE9vdd
— Dhaval Patel (@CricCrazy0) February 2, 2025
Sanju Samson mood right now.#INDvENG #INDvsENG #SanjuSamson
— RR_Cricket_Book (@RRCricBook) February 2, 2025
“Justice for Sanju Samson” warriors. Time to give him the farewell at Wankhede🤬 pic.twitter.com/wHTDiBIxE8
— Mastikhor 🤪 (@ventingout247) February 2, 2025
Another day thanking Rohit Sharma to not pick Sanju Samson in Champion trophy squad because he knows this fraud pic.twitter.com/aGjbijnqw5
— Abhishek Kumar (@Abhishe71350486) February 2, 2025
Sanju Samson, we need you! You’re the best T20I wicketkeeper in India, and I’m sure you’ll make a strong comeback in the next series.#INDvENG pic.twitter.com/LGE8WdW92d
— StarcyKKR (@StarcKKR) February 2, 2025
Sanju Samson against short and back of the length deliveries😭 pic.twitter.com/vTgh7er5TO
— TukTuk Academy (@TukTuk_Academy) February 2, 2025