Skip to main content

ताजा खबर

ICC Womens World Cup 2025: तजमिन ब्रिट्स के रिकाॅर्ड शतक के दम पर, साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराया

New Zealand Women vs South Africa Women (Image Credit- Twitter X)
New Zealand Women vs South Africa Women (Image Credit- Twitter X)

जारी विमेंस वर्ल्ड कप 2025 का 7वां मैच आज 6 अक्टूबर, सोमवार को साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया। इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने सलामी बल्लेबाज तजमिन ब्रिट्स (101 रन, 89 गेंद) के रिकाॅर्ड शतक दम, न्यूजीलैंड के खिलाफ 6 विकेट से जीत हासिल की है। यह जारी टूर्नामेंट में साउथ अफ्रीका की पहली जीत है।

तो वहीं, अफ्रीकी महिला टीम की इस जीत को तजमिन ब्रिट्स की सेंचुरी ने और ज्यादा खास बना दिया। ब्रिट्स ने अपनी शतकीय पारी के दौरान 15 चौके व 1 छक्का लगाया। इसके साथ ही वह एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा शतक (5) लगाने वाली पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं। उन्होंने इस मामले में स्मृति मंधाना (4) को पीछे छोड़ दिया है।

न्यूजीलैंड बनाम साउथ अफ्रीका, विमेंस वर्ल्ड कप के 7वें मैच का हाल

मैच के बारे में आपको विस्तार से बताएं तो न्यूजीलैंड ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पूरी टीम 47.5 ओवरों में 231 रनों के कुल स्कोर पर सिमट गई। न्यूजीलैंड के लिए एक बार फिर कप्तान सोफी डिवाइन ने 85 रनों की कमाल की पारी खेली, तो ब्रूक हालीडे ने 45, जाॅर्जिया प्लीमर ने 31 और अमेलिया कर ने 23 रनों को योगदान दिया।

दूसरी ओर, साउथ अफ्रीका की ओर से कमाल की गेंदबाजी देखने को मिली। 25 वर्षीय Nonkululeko Mlaba ने सबसे ज्यादा 4 विकेट हासिल किए। इसके अलावा मारिजान काप, अयाबोंगा खाका, नदिनी डि क्लार्क व कोल ट्रायन को 1-1 विकेट मिला।

इसके बाद, जब न्यूजीलैंड साउथ अफ्रीका से मिले 232 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी, तो उसने इस टारगेट को 40.5 ओवरों में 4 विकेट खोकर बड़ी ही आसानी से हासिल कर लिया। टीम के लिए सलामी बल्लेबाज तजमिन ब्रिट्स ने 101 रनों की रिकाॅर्ड शतकीय पारी खेली, तो सून लुस 83* रन बनाकर नाबाद रहीं। तो वहीं, न्यूजीलैंड की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो अमेलिया कर को 2 और जेस कर व ली ताहूहू को 1-1 विकेट मिला।

আরো ताजा खबर

IPL Auction: 5 खिलाड़ी जो कम कीमत में बिकने के बाद भी बन गए बड़े सुपरस्टार

Shane Watson (Image Credit- Twitter/X) इंडियन प्रीमियर लीग नीलामी एक ऐसा मंच है जहाँ खिलाड़ियों पर लगने वाली भारी बोलियाँ अक्सर सुर्खियाँ बटोरती हैं। लेकिन इस लीग की वास्तविक रणनीतिक...

SMAT 2025: राउंड 6 में प्रदर्शन करने वाले टाॅप 5 खिलाड़ियों पर डालिए एक नजर

SMAT 2024-25 (Image credit Twitter – X) Syed Mushtaq Ali Trophy (SMAT) 2024-25 के राउंड 6 में कई खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। इस...

WBBL: एलिस पैरी के दमदार शतक से सिडनी सिक्सर्स WBBL प्लेऑफ में पहुंची

Ellyse Perry (Image credit Twitter – X) महिला बिग बैश लीग (WBBL) के रोमांचक मैच में एलिस पैरी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 71 गेंदों पर 111 रन बनाए और...

IND vs SA 2025: पूर्व चीफ सेलेक्टर का बड़ा बयान, कहा ‘श्रेयस अय्यर को T20I टीम में होना चाहिए था’

Shreyas Iyer (Image credit Twitter – X) भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाली पांच मैचों की T20I सीरीज से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व मुख्य चयनकर्ता कृष्णमाचारी...