BJ Sports – Cricket Prediction, Live Score ক্রিকেট ফ্রি প্রেডিকশন

CSK मुंबई इंडियंस जैसी टीम को फाइनल में बिल्कुल भी नहीं देखना चाहेगी: क्रिस गेल

#image_title

Chris Gayle (Pic Source-Twitter)

वेस्टइंडीज और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पूर्व बल्लेबाज क्रिस गेल का मानना है कि चेन्नई सुपर किंग्स यह बिल्कुल भी नहीं चाहेगी कि उनका सामना IPL 2023 के फाइनल में मुंबई इंडियंस से हो। क्रिस गेल के मुताबिक मुंबई इंडियंस लगातार मुकाबले जीत रही है और यह बात चेन्नई सुपर किंग्स को बिल्कुल भी अच्छी नहीं लग रही होगी।

आज यानी 26 मई को इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का क्वालीफायर 2 गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच में खेला जाना है। क्रिस गेल की मानें तो गुजरात टाइटंस इस मैच को अपने नाम कर सकती है क्योंकि यह महत्वपूर्ण मुकाबला उनके घर में ही खेला जाना है।

बता दें, इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के क्वालीफायर 1 में चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को करारी शिकस्त दी थी जबकि एलिमिनेटर में मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 81 रनों से हराया था। चेन्नई सुपर किंग्स इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के फाइनल में पहले ही पहुंच चुकी है। अब जो भी टीम क्वालीफायर 2 को अपने नाम करेगी वो चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ फाइनल में भिड़ेगी।

क्रिस गेल ने जिओसिनेमा से कहा कि, ‘मुंबई इंडियंस गुजरात टाइटंस के घर में जा रहे हैं और यह उनके लिए बड़ी उपलब्धि हो सकती है। गुजरात को उनके घर में हराना बहुत ही मुश्किल है। हालांकि इस समय मुंबई इंडियंस लगातार मुकाबले जीत रहे हैं। क्या मुंबई फाइनल में अपनी जगह बना रही है? अगर ऐसा होता है तो चेन्नई सुपर किंग्स मुंबई इंडियंस जैसी टीम को फाइनल में नहीं देखना चाहेगी।’

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा क्वालीफायर 2 और फाइनल

बता दें, क्वालीफायर 2 अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है जबकि फाइनल भी इसी वेन्यू में होगा। अभी तक मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच इंडियन प्रीमियर लीग में तीन मुकाबले खेले जा चुके हैं जिसमें मुंबई ने दो में जीत दर्ज की है।

मुंबई इंडियंस ने अभी तक इंडियन प्रीमियर लीग की ट्रॉफी 5 बार अपने नाम की है जबकि चेन्नई सुपर किंग्स ने इस ट्रॉफी को 4 बार हासिल किया है। अब देखना यह होता है कि क्वालीफायर 2 में कौनसी टीम बाजी मारती है।

Exit mobile version