Skip to main content

ताजा खबर

AUS vs IND: दूसरे वनडे में भारत ने ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए रखा 265 रनों का लक्ष्य

AUS vs IND (Image Credit- Twitter X)
AUS vs IND (Image Credit- Twitter X)

AUS vs IND: भारतीय क्रिकेट टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। इस समय दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की खेली जा रही है। तो वहीं आज 23 अक्टूबर, गुरूवार को एडिलेड ओवल में दूसरा वनडे मुकाबला खेला जा रहा है। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने मेजबान ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 265 रनों का लक्ष्य रखा है।

ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, दूसरे वनडे मैच की पहली पारी का हाल

मैच की पहली पारी के बारे में आपको विस्तार से बताएं, तो भारतीय टीम ने टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर कुल 264 रन बनाए हैं। हालांकि, मुकाबले में भारत की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। कप्तान शुभमन गिल 9 और विराट कोहली बिना कोई रन बनाए आउट हो गए। कोहली लगातार दो बार शून्य पर आउट हुए। 17 रन पर भारत के दो विकेट गिर चुके थे।

लेकिन इसके बाद, रोहित शर्मा (73) और श्रेयस अय्यर (61) ने तीसरे विकेट के लिए 118 रनों की साझेदारी कर, भारतीय टीम की मुकाबले में वापसी करवाई। साथ ही मिडिल ऑर्डर में अक्षर पटेल 44 अर्धशतक से चूके। तो वहीं, अंत में हर्षित राणा ने 24* और अर्शदीप सिंह ने 13 रन बनाकर टीम इंडिया को एक सम्माजनक स्कोर तक पहुंचाने में मदद की।

दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए, तो स्पिनर एडम जंपा को सबसे ज्यादा 4 विकेट मिले। इसके अलावा जेवियर बार्टलेट को 3 व मिचेल स्टार्क को 2 विकेट मिले। देखने लायक बात होगी कि क्या भारतीय गेंदबाज इस टारगेट का सकुशल बचाव कर सकते हैं या नहीं?

मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत – रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज

ऑस्ट्रेलिया – मिशेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, मैथ्यू शॉर्ट, मैट रेनशॉ, एलेक्स केरी (विकेट कीपर), कूपर कोनोली, मिशेल ओवेन, जेवियर बार्टलेट, मिशेल स्टार्क, एडम ज़म्पा, जोश हेज़लवुड

আরো ताजा खबर

RCB vs LSG: आउट-ऑफ-फॉर्म चल रहे निकोलस पूरन को हेजलवुड ने किया क्लीन बोल्ड! देखें वीडियो

IPL 2026: Josh Hazlewood knocks over Nicholas Pooran’s stumps with a peach (image via JioHotstar) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के फ़ास्ट बॉलर जोश हेजलवुड ने बुधवार, 15 अप्रैल को लखनऊ सुपर...

RCB vs LSG: टॉस जीतकर RCB ने पहले फील्डिंग चुनी; हेजलवुड की वापसी हुई है, देखें टीमों की प्लेइंग XI

IPL 2026, RCB vs LSG: rcb opted to field first (image via JioHotstar) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच IPL 2026 के 23वें मैच में, रॉयल चैलेंजर्स...

IPL 2026: मुंबई इंडियंस खेमे के लिए बुरी खबर, इस वजह से पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच नहीं खेल पाएंगे रोहित शर्मा

Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X) जारी आईपीएल 2026 के बीच पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस खेमे से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। बता दें कि टीम...

15 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ‘बल्लेबाजी उन्हें निराश कर रही है’ – चेन्नई के हाथों हार के बाद KKR की समस्याओं पर आकाश चोपड़ा आकाश चोपड़ा का...