
Abhishek Sharma (Photo Source: Getty Images)
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया ने 150 रनों से जीत दर्ज करते हुए सीरीज को 4-1 से अपने नाम किया। भारत की इस एकतरफा जीत में सबसे बड़ा योगदान युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का रहा, जिन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए रिकॉर्डतोड़ शतक जड़ा।
बतौर सलामी बल्लेबाज उतरे अभिषेक ने 54 गेंदों में 7 चौकों और 13 छक्कों के दम पर 135 रन बनाए। यह भारत के लिए सबसे बड़ी टी20 पारी है। उन्होंने शुभमन गिल का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया, जिन्होंने 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ नाबाद 126 रनों की पारी खेली थी। इसके आलावा भी इस मैच में अभिषेक शर्मा ने कई रिकॉर्ड तोड़े।
शतक लगाकर Abhishek Sharma ने लगाई रिकार्ड्स की झड़ी
अभिषेक ने महज 37 गेंदों में दूसरी सेंचुरी पूरी की थी। वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट दूसरा सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय प्लेयर बन गए हैं। अभिषेक सबसे छोटे फॉर्मेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले फुल मेंबर नेशन प्लेयर्स की लिस्ट में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।
अभिषेक एक टी20 इंटरनेशनल पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन चुके हैं। उन्होंने 13 छक्के लगाकर रोहित का रिकॉर्ड तोड़ा है। ‘हिटमैन’ ने इससे पहले 10 छक्के लगाने का कारनामा अंजाम दिया था।
अभिषेक पावरप्ले में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन जोड़ने वाले प्लेयर हैं। उन्होंने मुंबई टी20 में शुरुआतीत 6 ओवरों में 58 रन बटोरे और यशस्वी जायसवाल (53) को पीछा छोड़ा। अभिषेक टी20 इंटरनेशनल में सबसे कम ओवरों में 100 रन का आंकड़ा छूने वाले क्रिकेटर बन गए हैं। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के धाकड़ प्लेयर क्विंटन डिकॉक का रिकॉर्ड तोड़ा। अभिषेक ने 10.1 ओवर में जबकि डिकॉक ने 10.2 ओवर में शतक बनाया था।
गेंदों के लिहाज से सबसे तेज T20I सेंचुरी (फुल मेंबर)
35 – डेविड मिलर बनाम बांग्लादेश, 2017
35 – रोहित शर्मा बनाम श्रीलंका, 2017
37 – अभिषेक शर्मा बनाम इंग्लैंड, 2025
39- जॉनसन चार्ल्स बनाम जिम्बाब्वे, 2023
T20I में भारत के लिए सबसे तेज सेंचुरी (गेंदों के हिसाब से)
35 – रोहित बनाम श्रीलंका, 2017
37 – अभिषेक शर्मा बनाम इंग्लैंड, 2025
40 – संजू सैमसन बनाम बांग्लादेश, 2024
41- तिलक वर्मा,2024
45 – सूर्यकुमार बनाम दक्षिण अफ्रीका, 2023
T20I में भारत के लिए सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर
135 अभिषेक शर्मा बनाम इंग्लैंड वानखेड़े 2025
126* शुभमन गिल बनाम न्यूजीलैंड अहमदाबाद 2023
123* रुतुराज गायकवाड़ बनाम ऑस्ट्रेलिया गुवाहाटी 2023
122* विराट कोहली बनाम अफगानिस्तान दुबई 2022
121* रोहित शर्मा बनाम अफगानिस्तान बेंगलुरु 2024
T20I में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के
13 अभिषेक शर्मा बनाम इंग्लैंड वानखेड़े 2025
10 रोहित शर्मा बनाम श्रीलंका इंदौर 2017
10 संजू सैमसन बनाम दक्षिण अफ्रीका डरबन 2024
10 तिलक वर्मा बनाम दक्षिण अफ्रीका जोबर्ग 2024