Skip to main content

ताजा खबर

शुभमन गिल का घमंड धोनी ने चुटकियों में तोड़ा, बिजली की रफ्तार से भेजा पवेलियन

IPL 2023 Final (Pic Source-Twitter)

इस समय इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच में खेला जा रहा है। इस महत्वपूर्ण मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

दोनों ही टीमें इस फाइनल को अपने नाम करना चाहेंगी। बता दें, गुजरात टाइटंस की ओर से सलामी बल्लेबाज रिद्धिमान साहा और शुभमन गिल ने अपनी टीम को काफी अच्छी शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 67 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। हालांकि पिछले मुकाबले में शतक जड़ने वाले शुभमन गिल इस मैच में बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और 20 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 39 रन पर आउट हो गए।

शुभमन गिल रवींद्र जडेजा की गेंद पर आउट हुए। महेंद्र सिंह धोनी ने विकेट के पीछे से काफी अच्छी विकेटकीपिंग करते हुए उन्हें स्टंप आउट किया। गुजरात टाइटंस की पारी के सातवें ओवर की अंतिम गेंद पर शुभमन गिल को जडेजा ने काफी अच्छी गेंद फेंकी जिसको GT के बल्लेबाज समझ नहीं पाए और उन्होंने कड़ा प्रहार करना चाहा। हालांकि रवींद्र जडेजा ने यह गेंद थोड़ी तेजी से फेंकी थी जिसपर धोनी ने काफी फूर्ति से गिल को स्टंप आउट किया।

महेंद्र सिंह धोनी की बेहतरीन स्टंपिंग को देख तमाम लोगों ने ट्विटर में दी अपनी प्रतिक्रिया:

Wow ! One can change bank notes from bank but behind the wickets one cannot change MS Dhoni ! Nahi badal sakte .. As fast as ever MS Dhoni.
pic.twitter.com/zSRnz8DIXI

— Virender Sehwag (@virendersehwag) May 29, 2023

It needed MS Dhoni’s special to dismiss Shubman Gill.pic.twitter.com/LIenlQVoA5

— CricTracker (@Cricketracker) May 29, 2023

⚠️ Caution: Don’t leave your crease when MS Dhoni is behind the stumps🧤

📸: IPL/BCCI pic.twitter.com/ujUrJgqfBP

— CricTracker (@Cricketracker) May 29, 2023

Mahendra ‘Quicksilver’ Dhoni! 😍

A sight to behold! @msdhoni whips the bails off in a flash, sending the in-form @ShubmanGill back to the hut!

Tune-in to #CSKvGT 🏆 at #IPLonStar, LIVE now on Star Sports Network#BetterTogether pic.twitter.com/Njuv6ah7cz

— Star Sports (@StarSportsIndia) May 29, 2023

MS Dhoni – still the fastest hand behind the stumps. pic.twitter.com/57xOM77nEh

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) May 29, 2023

Lightning fast MSD! ⚡️ ⚡️

How about that for a glovework 👌 👌

Big breakthrough for @ChennaiIPL as @imjadeja strikes! 👍 👍#GT lose Shubman Gill.

Follow the match ▶️ https://t.co/WsYLvLrRhp #TATAIPL #CSKvGT

আরো ताजा खबर

IPL 2024: जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी बनी PBKS के लिए विलन, MI के लिए अनुभवी तेज गेंदबाज का ओवर रहा मैच का टर्निंग प्वाइंट

Jasprit Bumrah (Pic Source-X)चंडीगढ़ में खेले गए आईपीएल 2024 के बेहतरीन मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को 9 रनों से हराया। इस मैच में मुंबई इंडियंस की ओर...

IPL 2024: एक नजर डालिए PBKS vs MI मुकाबले के टॉप-10 फनी मीम्स पर

PBKS vs MI (Photo Source: BCCI/IPL)आईपीएल 2024 में आज चंडीगढ़ में खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने करीबी मुकाबले में पंजाब किंग्स को 9 रनों से हरा दिया। MI...

PBKS vs MI: “यह फॉर्मेट गेंदबाजों के लिए कठिन है…”- प्लेयर ऑफ द मैच जसप्रीत बुमराह ने आखिर क्यों दिया ऐसा बयान..?

Jasprit Bumrah (Photo Source: BCCI/IPL)IPL 2024, PBKS vs MI: Jasprit Bumrah won POTM Award: आईपीएल 2024 का 33वां मैच पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुल्लांपुर में खेला गया।...

IPL 2024 Orange and Purple Cap Update: PBKS vs MI, मैच-33 के बाद कौन है ऑरेंज-पर्पल कैप की रेस में आगे

Jasprit Bumrah & Rohit Sharma (Photo Source: BCCI/IPL)IPL 2024 Orange and Purple Cap Update: आईपीएल 2024 के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 9 रनों से...