Skip to main content

ताजा खबर

मैंने महेंद्र सिंह धोनी जितना सकारात्मक कप्तान आज तक नहीं देखा: मैथ्यू हेडन

MS Dhoni And Matthew Hayden (Photo Source : Twitter)

महेंद्र सिंह धोनी को दुनिया के सबसे सफल कप्तानों में गिना जाता है। भले ही उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो लेकिन धोनी अभी भी इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते हुए नजर आ रहे हैं।

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने 4 बार इंडियन प्रीमियर लीग की ट्रॉफी को अपने नाम किया है। यही नहीं उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने 2007 टी-20 वर्ल्ड कप, 2011 वनडे वर्ल्ड कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी को भी अपने नाम किया था। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर मैथ्यू हेडन ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी की जमकर प्रशंसा की है और उन्हें जादूगर कहा है। मैथ्यू हेडन की मानें तो उनसे ज्यादा सकारात्मक कप्तान शायद ही कोई और है।

न्यूज़ 18 के मुताबिक मैथ्यू हेडन ने कहा कि, ‘महेंद्र सिंह धोनी जादूगर हैं। वो किसी सामान्य खिलाड़ी को अपनी टीम में शामिल करते हैं और उसे सोना बना देते हैं। उनके पास काफी कला है और वो काफी सकारात्मक कप्तान हैं। उन्होंने बहुत अच्छी बात कही थी जो मुझे लगता है कि उनकी सोच और इंसानियत को बताता है। उनसे ज्यादा सकारात्मक कप्तान शायद ही मैंने कहीं और देखा है।’

मुझे नहीं लगता कि महेंद्र सिंह धोनी IPL के अगले सीजन में खेलते हुए नजर आएंगे: मैथ्यू हेडन

मैथ्यू हेडन ने आगे कहा कि, ‘एसोसिएशन और फ्रेंचाइजी के बीच क्या तालमेल है इससे चीजों के बारे में पता चलता है। महेंद्र सिंह धोनी ने दोनों के बीच काफी अच्छा तालमेल बैठा रखा है। धोनी ने भारत के लिए भी वैसा ही किया था और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए भी वैसा ही कर रहे हैं। धोनी अगले साल खेलते हैं या नहीं इसके बारे में तो मुझे नहीं पता लेकिन अगर मेरी व्यक्तिगत राय पूछी जाए तो एमएस धोनी अगले सीजन में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे।’

इस समय इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का क्वालीफायर 2 मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच में खेला जा रहा है। बता दें, चेन्नई सुपर किंग्स इस सीजन के फाइनल में पहले ही पहुंच चुकी है। उन्होंने क्वालीफायर 1 में गुजरात टाइटंस को करारी शिकस्त दी थी। अब जो भी टीम क्वालीफायर 2 में जीत दर्ज करेगी वो 28 मई को होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स से भिड़ेगी।

আরো ताजा खबर

IPL 2024, SM Trends: जाने 18 अप्रैल के ट्रेंडिंग ट्वीट के बारे में जो काफी तेजी से हो रहे वायरल

IPL 2024 social media trendsरोहित शर्मा (Rohit Sharma) की दीवानगी फैन्स के सिर इस कदर चढकर बोलती है कि वे उनके लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। इन...

“अगर ऐसा हुआ तो मैं संन्यास ले लूंगा” जोफ्रा आर्चर ने T20 वर्ल्ड कप 2024 में खेलने को लेकर दिया चौंकाने वाला बयान

Jofra Archer (Pic Source-Twitter)इंग्लैंड के 29 साल के धाकड़ तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) ने चोट के कारण लगभग 2 साल से क्रिकेट नहीं खेला है। उन्होंने वनडे वर्ल्ड...

अगर मैं चयनकर्ता होता तो ऋषभ पंत को टी20 वर्ल्ड कप….: स्टुअर्ट ब्रॉड ने DC कप्तान को लेकर दिया हैरान कर देने वाला बयान

Rishabh Pant (Photo Source: X/Twitter)इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने भारतीय चयनकर्ताओं से यह अपील की है कि आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान...

जाने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम की घोषणा होने के बाद, मोहम्मद हफीज ने क्यों लिखा- RIP पाकिस्तान डोमेस्टिक क्रिकेट

Mohammad Hafeez (Image Credit- Twitter X)पाकिस्तान और न्यूजीलैंड (PAK vs NZ) के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। बता दें कि इस सीरीज का पहला...