BJ Sports – Cricket Prediction, Live Score ক্রিকেট ফ্রি প্রেডিকশন

आईपीएल 2023: फ्लाइट में घोड़े बेचकर सो रहे थे तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव ने चटा दिया नींबू और उड़ा दी नींद

#image_title

Suryakumar Yadav and Tilak Verma. (Image Source: MI Twitter)

मुंबई इंडियंस (MI) के खेमे में इस समय खुशी का माहौल है, आखिर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की सबसे सफल फ्रेंचाइजी ने पिछले सीजन की निराशा को इस सीजन की सफलता में लगभग बदल ही दिया है।

दरअसल, मुंबई इंडियंस (MI) ने 24 मई को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2023 के एलिमिनेटर में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 81 रनों से मात देकर दूसरे क्वालीफ़ायर में जगह बना ली है। अब मुंबई इंडियंस (MI) का आईपीएल 2023 के दूसरे क्वालीफ़ायर में सामना गुजरात टाइटंस (GT) से 26 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में है।

सूर्यकुमार यादव के कारण तिलक वर्मा नींद भी नहीं ले पाते हैं ढंग से

इस अहम मुकाबले से पहले मुंबई के प्लेयर्स बेहद कूल मूड में लग रहे हैं, जिसका एक नमूना फ्रेंचाइजी ने अपने फैंस के लिए ट्विटर पर पेश किया है, जहां सूर्यकुमार यादव तिलक वर्मा के मजे लेते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल, सूर्यकुमार यादव ने अपने टीम के साथी तिलक वर्मा के साथ एक अजीब मजाक किया, जब वह फ्लाइट में सो रहे थे, जिसका एक वीडियो MI ने 25 मई को ट्विटर पर शेयर किया है।

इस वीडियो में सूर्यकुमार यादव को शरारत करते हुए तिलक वर्मा की नींद में खलल डालते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो की शुरुआत कुछ नींबुओं के टुकड़ो से होती है, जिसमें से एक सूर्या उठाकर फ्लाइट में अपनी शीट पर सो रहे तिलक के मुंह के पास लेकर जाते हैं।

तिलक गहरी नींद में होते हैं, और उनका मुंह खुला हुआ होता है, और सूर्या उनके मुंह में नींबू का रस डाल देते हैं, जिससे वह चौंक कर जाग जाते हैं, और फिर सब हंसने लगते है। आपको बता दें, आईपीएल 2023 का फाइनल 28 मई को अहमदाबाद में खेला जाना है।

यहां देखिए तिलक के साथ सूर्या का मजेदार प्रैंक

Chain se sona hai toh jaag jao 🍋🤣🥲#OneFamily #MumbaiMeriJaan #MumbaiIndians #IPL2023 #TATAIPL @surya_14kumar @TilakV9 MI TV pic.twitter.com/1SjiJtSSx7

— Mumbai Indians (@mipaltan) May 25, 2023

 

 

Exit mobile version