Skip to main content

ताजा खबर

रविचंद्रन अश्विन को मिला पद्मश्री, भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित

रविचंद्रन अश्विन को मिला पद्मश्री, भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित

रविचंद्रन अश्विन को मिला पद्मश्री (Photo Source: X)

दिग्गज भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने पिछले साल दिसंबर में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था। अश्विन (522) भारत के लिए टेस्ट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज है। वह एक ही टेस्ट मैच में चार अलग-अलग मौकों पर शतक बनाने और पांच विकेट लेने वाले एकमात्र भारतीय क्रिकेटर हैं।

अश्विन ने भारत के लिए दो आईसीसी ट्रॉफियां भी जीती हैं। वे एमएस धोनी की कप्तानी में साल 2011 वर्ल्ड कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे।

भारतीय क्रिकेट में अश्विन के योगदान को देखते हुए उन्हें भारत सरकार द्वारा पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। सोमवार, 28 अप्रैल को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अश्विन को पद्म श्री अवॉर्ड से सम्मानित किया।

बीसीसीआई ने साझा किया स्पेशल पोस्ट

बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर रविचंद्रन अश्विन का एक वीडियो शेयर किया, जिसके कैप्शन में लिखा गया है,

“भारत के माननीय राष्ट्रपति द्वारा प्रतिष्ठित पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित होने पर रविचंद्रन अश्विन को बधाई, उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों और भारतीय टीम के साथ एक शानदार करियर का सम्मान।”

इंटरनेशनल क्रिकेट में रविचंद्रन अश्विन की उपलब्धियां-

  • पोली उमरीगर अवॉर्ड: – 2012-13
  • अर्जुन अवॉर्ड: – 2015
  • ICC मेन्स क्रिकेटर ऑफ द ईयर: – 2016
  • ICC मेन्स टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर: – 2016
  • ICC मेन्स टेस्ट टीम ऑफ द ईयर: – 2013, 2015, 2016, 2017, 2021
  • CEAT इंटरनेशनल क्रिकेटर ऑफ द ईयर: – 2016-17
  • ICC मेन्स टेस्ट टीम ऑफ द डिकेड: – 2011-20
  • ICC मेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ: – फरवरी, 2021

इंटरनेशनल करियर में ऐसा रहा है अश्विन का प्रदर्शन

अश्विन ने भारत के लिए 106 टेस्ट, 116 वनडे और 65 टी20 मैच खेले हैं।

  • टेस्ट में 25.76 की औसत से 3503 रन, 6 शतक और 2.84 की इकॉनमी से 537 विकेट, 37 पांच विकेट-हॉल, 10 दस विकेट हॉल
  • वनडे में 16.44 की औसत से 707 रन और 4.93 की इकॉनमी से 156 विकेट
  • टी20 में 26.29 की औसत से 184 रन और 6.91 की इकॉनमी से 72 विकेट

আরো ताजा खबर

फिल साल्ट सहित यह दो इंग्लिश क्रिकेटर, आरसीबी कैंप में IPL 2025 के दोबारा शुरू होने से पहले हुए शामिल

IPL 2025 (Image Credit- Twitter/X) इंग्लैंड के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट आईपीएल 2025 के फिर से शुरू होने से पहले, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम में शामिल हो चुके हैं।...

टेस्ट में सबसे ज्यादा POTM अवॉर्ड जीतने वाले कप्तान, विराट कोहली इस नंबर पर

Virat Kohli (Photo Source: X) टेस्ट क्रिकेट, जिसे क्रिकेट का सबसे चुनौतीपूर्ण और प्रतिष्ठित प्रारूप माना जाता है, में कप्तान के रूप में नेतृत्व करना कोई आसान काम नहीं है।...

ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल विजेता को प्राइज मनी में मिलेंगे इतने रुपये, एक क्लिक में जानिए

Australia (Photo Source: Getty Images) आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 का फाइनल मुकाबला 11-15 जून तक इंग्लैंड के लॉर्ड्स में खेला जाएगा। पैट कमिंस की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया लगातार दूसरी...

SM Trends: 15 मई के बेहतरीन Tweet और Video के बारे में यहां जाने जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

(Image Credit- Twitter/X) भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले, मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर के दर्शन किए। गौतम गंभीर ने इसकी तस्वीरें...